Wednesday , September 9 2026
Breaking News

पंजाब से बड़ी खबर, बीच बाजार गंडासे से पत्नी पर जानलेवा हमला, खून से लथपथ हुई पूरी सड़क, लोगों ने ईंटें मारकर भगाया, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : इस समय की बड़ी संगरूर के सुनाम ऊधम सिंह वाला से आ रही है। सोमवार की सुबह काम पर जा रही पत्नी पर पति ने बीच बाजार गंडासे से जानलेवा हमला कर दिया। गर्दन व चेहरे पर हमला होते देखकर प्रत्यक्षदर्शी भी घबरा गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने हमले से रोकने का प्रयास किया तो हमलावर ने लोगों पर भी गंडासा लहराना शुरू कर दिया।

बड़ी मुश्किल से कुछ नौजवानों ने हिम्मत करके हमलावर पर ईंटें बरसाईं और उसे क़ाबू किया। बाद में भीड़ ने हमलावर को पीटा लेकिन इसी दौरान हमलावर एक पेय पदार्थ के बहाने ज़हरीली वस्तु निगल गया। एसएचओ दीपइंदर सिंह जेजी ने कहा कि सुनाम निवासी गुरदयाल सिंह का अपनी पत्नी राजविंदर कौर के साथ झगड़ा चल रहा है।

राजविंदर कौर अपने मायके में माता के पास रहने लगी और एक प्राइवेट नौकरी कर रही थी। सोमवार की सुबह जब वह काम पर जा रही थी तो रास्ते में उसके पति ने तेज़धार हथियार गंडासे से बेरहमी से हमला कर दिया। बाद में पति ने कोई ज़हरीला पदार्थ निगल लिया। दोनों की हालत बेहद नाज़ुक है और पटियाला रैफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

अमेरिका में पंजाबी युवक गिरफ्तार:40 किलो कोकीन और पिस्तौल बरामद; पिज्जा रेस्तरां की आड़ में ड्रग सिंडिकेट चलाने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका के कैलिफोर्निया में एराउंड पिज्जा रेस्तरां की आड़ में अंतरराष्ट्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!