Thursday , August 20 2026
Breaking News

सीएम भगवंत मान ने इस जिले में बंद करवाया पंजाब का 10वां टोल प्लाजा, लोग खुश, पढ़ें

मोगा, (PNL) : मोगा के गांव चंद पुराना में मोगा-कोटकापूरा रोड पर बना सिंघावाला टोल प्लाजा आज बंद करवा दिया गया है। यह पंजाब का 10वां टोल प्लाजा जो मान सरकार की तरफ से बंद किया गया। यह टोल 25 मई 2008 को शुरू हुआ था। 21 जुलाई को इसे खत्म किया जाना था लेकिन सरकार ने इसको पहले ही आज 5 जुलाई को बंद करने का फैसला ले लिया है। इस टोल प्लाजा को बंद करवाने सीएम भगवंत मान खुद पहुंचे हैं। इस दौरान मंत्री हरजोत सिंह बैंस समेत मोगा के चारों विधायक के साथ साथ आम आदमी पार्टी के सभी स्थानीय नेता भी मौजूद रहे। सीएम मान ने कहा कि पिछली सरकारों के समय में भी टोल प्लाजा की मियाद खत्म होती थी, लेकिन उसके बावजूद लोगों से पैसे लिए जाते थे। अब आप सरकार के समय में जब टोल प्लाजा की मियाद खत्म होती है तो उसी समय उसे बंद करवा दिया जाता है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मलेशिया में छिपकर बैठे थे बंबीहा गैंग के गुर्गे, पंजाब पुलिस ने विदेश से लाकर दबोचे

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय संगठित डेस्कअपराध के खिलाफ एक बड़ी सफलता …

किसान नेताओं के बीच विवाद तेज हुआ, पंधेर ने राजेवाल के आरोपों का जवाब दिया; खुली बहस की चुनौती दी गई

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब के किसान संगठनों के बीच चल रहा आंतरिक विवाद अब …

आज Punjab भर में बारिश की संभावना, 2 जिलों में अलर्ट जारी; मौसम की जानकारी

जालंधर , (PNL) : पंजाब के दो जिलों पठानकोट और होशियारपुर में आज येलो अलर्ट जारी …

तंग गलियां और बंद दरवाजा बना काल! कोलकाता होटल अग्निकांड में 9 की मौत, कई फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन

न्यूज डेस्क, (PNL) : बड़ी खबर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से है.तारापीठ होटल में …

जालंधर में एक्टिवा चोरी के शक में युवक पकड़ा:मारपीट कर गेट से बांधा, पीड़ित ने खुद को बेकसूर बताया; बोला- दवाई लेने आया था

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के कपूरथला रोड पर दुकान के बाहर खड़ी एक्टिवा चोरी करने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!