Tuesday , September 29 2026
Breaking News

बड़ी खबर : अकाली दल और बीजेपी के बीच फिर से होने जा रहा है गठबंधन, हरसिमरत या सुखबीर बनेंगे केंद्रीय मंत्री, पढ़ें

नई दिल्ली, (PNL) : 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की बिसात बिछनी शुरू हो गई है. राजनीतिक पार्टियां बड़े जोर-शोर से चुनावी रणनीति बनाने में लगी हुई हैं. इसी बीच पंजाब में एक बार फिर शिरोमणि अकाली दल (SAD) और बीजेपी (BJP) के बीच गठबंधन होने जा रहा है. बेशक बीजेपी के कुछ स्थानीय नेता इससे सहमत नहीं हैं, लेकिन केंद्रीय नेतृत्व इससे खुश है.

शिरोमणि अकाली दल का रुख भी बीजेपी के प्रति नरम हो गया है. मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय हो गया है. दोनों पार्टियों के बीच सीटों के फॉर्मूले से लेकर चुनावी रणनीति तक सब कुछ तय हो चुका है. अब सिर्फ गठबंधन की घोषणा का इंतजार है. हालांकि, दोनों पक्षों की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

अगर शिरोमणि अकाली दल और बीजेपी के बीच गठबंधन होता है तो मोदी कैबिनेट एक बार फिर से अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल या सुखबीर सिंह बादल को शामिल किया जा सकता है. गठबंधन के ऐलान के बाद ही मोदी सरकार अपने मंत्रिमंडल को अंतिम रूप देगी. केंद्रीय मंत्रिमंडल के इस नए विस्तार में अकाली दल की सांसद हरसिमरत या सुखबीर को मोदी कैबिनेट में कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है.

बीजेपी ने की गठबंधन की पहल

सूत्रों के मुताबिक इस बार गठबंधन की पहल अकाली दल नहीं बल्कि बीजेपी कर रही है. इसका मुख्य कारण विपक्षी दलों का महागठबंधन बताया जा रहा है. बेशक बीजेपी दावा कर रही है कि विपक्ष का महागठबंधन उनके लिए कोई मायने नहीं रखता, लेकिन अंदरुनी हकीकत ये है कि बीजेपी अपने से टूट चुके दलों को फिर से एक करने की कोशिश कर रही है. पंजाब में अकाली दल के साथ गठबंधन भी इसी रणनीति का हिस्सा है.

बादल ने दिल्ली में डाला डेरा

सूत्रों के मुताबिक शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने दिल्ली में डेरा डाल दिया है. गठबंधन की शर्तें तय करने के लिए वह वहां बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व के साथ लगातार बैठकें कर रहे हैं. इस बीच यह भी चर्चा है कि पार्टी अध्यक्ष सुखबीर बादल 5 जुलाई को हलका इंचार्जो व अन्य पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे.

वे नए गठबंधन की नई शर्तों को फिर से पदाधिकारियों के सामने रखेंगे और उनकी राय लेंगे. इसके बाद सुखबीर बादल ने 6 जुलाई को शिरोमणि अकाली दल कोर कमेटी की बैठक बुलाई है. पदाधिकारियों की बैठक में जो भी बातें सामने आएंगी उस पर कोर कमेटी की बैठक में चर्चा होगी. इस बीच यह भी पता चला है कि पदाधिकारियों और कोर कमेटी की बैठक तो महज एक बहाना है. पार्टी ने गठबंधन से जुड़े सारे अधिकार पहले ही सुखबीर बादल को दे दिए हैं.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

तरनतारन में बदमाश बेखौफ! मशहूर स्वीट हाउस पर फिर ताबड़तोड़ फायरिंग

अमृतसर, (PNL) : तरनतारन के पट्‌टी शहर के बाजार में उस समय दहशत का माहौल …

दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को थप्पड़ मारा: AAP बोली- भ्रष्टाचार पर सवाल किया था; प्रवेश बोले- मेरे परिवार को गाली दी थी

दिल्ली, (PNL) : आम आदमी पार्टी ने रविवार को X पर एक वीडियो शेयर किया, …

पंजाब में अफीम की खेती को कानूनी दायरे में लाएंगे, राष्ट्रीय लोक स्वराज पार्टी का ऐलान

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय लोक स्वराज पार्टी ने रविवार को …

बेअदबी कानून में प्रस्तावित संशोधनों की समीक्षा: CM मान से मिलने पहुंची 7 सदस्यीय कमेटी, अकाल तख्त की कमेटी से तालमेल पर होगा मंथन

चंडीगढ़, (PNL) : ‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट-2026’ को लेकर पंजाब …

LPU में छात्रा से रेप के दावे पर बवाल:स्टूडेंट्स ने कैंपस में आग लगाई, एंट्री गेट तोड़ने की कोशिश; दिल्ली-अमृतसर हाईवे जाम

फगवाड़ा, (PNL) : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में शनिवार रात शुरू …

‘मान दे मुनाफे’ मुहिम के तहत जालंधर नॉर्थ में घर-घर पहुंचे हलका इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर

जालंधर, (PNL) : आम आदमी पार्टी की ‘मान दे मुनाफे’ जनसंपर्क मुहिम के तहत जालंधर …

पंजाब पुलिस का इंस्पेक्टर ही निकला नशा तस्कर, 3.50 किलो हैरोईन के साथ गिरफ्तार, पढ़ें हैरान करने वाले खुलासे

फिरोजपुर, (PNL) : पंजाब पुलिस के काउंटर इंटेलिजेंस विंग में तैनात एक इंस्पेक्टर को फिरोजपुर …

गुलाब सिद्धू के घर फायरिंग केस में बड़ी गिरफ्तारी, सिद्धू मूसेवाला के पूर्व मैनेजर के पिता सौदागर सिंह गिरफ्तार

लुधियाना, (PNL): पंजाबी गायक गुलाब सिद्धू के पैतृक घर पर हुई फायरिंग के मामले में …

लुधियाना पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री का स्वागत:लोगों ने फूलों की वर्षा की, आज से शुरू होगी हनुमंत कथा; ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया रूट प्लान

लुधियाना , (PNL) : बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री शुक्रवार देर …

सिद्ध श्री बाबा सोढल के मेले में मेयर विनीत धीर ने किया हवन-यज्ञ, शहर की सुख-समृद्धि की कामना

जालंधर, (PNL) : सिद्ध श्री बाबा सोढल जी महाराज के पावन मेले के अवसर पर …

2027 से पहले कैप्टन अमरिंदर का बड़ा बयान, ‘मुझे कुछ नहीं मिला, पंजाब पर कभी राय नहीं ली’

पटियाला, (PNL): पंजाब की सियासत में करीब छह दशक का अनुभव रखने वाले पूर्व मुख्यमंत्री …

पंजाब में ED रेड के बाद सियासी बवाल, AAP कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, बिल्डिंग पर पथराव; CRPF ने रोका, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब में 2 दिन से चल रही ED की रेड से आम …

अमृतसर में पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ ASI पर फायरिंग का आरोपी, सीनियर कांस्टेबल सस्पेंड

अमृतसर, (PNL): अमृतसर में ASI जसवंत सिंह पर गोली चलाने के मामले में गिरफ्तार आरोपी …

बिग ब्रेकिंग : बर्खास्त AIG राजजीत सिंह ने पटियाला पुलिस के सामने किया सरेंडर, करीब छह साल से था फरार

पटियाला, (PNL) : ड्रग्स और कथित वसूली नेटवर्क से जुड़े मामले में लंबे समय से …

सड़क, सीवरेज, स्ट्रीट लाइट से लेकर सफाई तक… जालंधर वेस्ट के विकास कार्यों पर मंत्री मोहिंदर भगत की नजर, समीक्षा बैठक की

जालंधर, (PNL) : पंजाब के कैबिनेट मंत्री श्री मोहिंदर भगत ने आज नगर निगम कार्यालय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!