Thursday , August 20 2026
Breaking News

लुधियाना के अर्पण खन्ना कनाडा में बने सांसद, पीएम जस्टिन ट्रूडो की लिबरल पार्टी के उम्मीदवार को हराया, पढ़ें

लुधियाना, (PNL) : कनाडा से पंजाबियों के मान वाली खबर आ रही है। लुधियाना के रायकोट के रहने वाले अर्पण खन्ना कनाडा में सांसद बन गए हैं। ओंटारियो प्रोविंस की ऑक्सफोर्ड सीट से वह उपचुनाव जीत कर संसद पहुंचे हैं। इस सीट पर पहले कंजरवेटिव पार्टी के डेव मकेंजी सांसद थे। बीते दिनी उनकी रिटायरमेंट होने के बाद सीट खाली हो गई थी। विशेष बात यह है कि इस सीट से पहली बार भारतीय परिवार का बेटा सांसद बना है। कनाडा की मुख्य विरोधी कंजरवेटिव पार्टी के अर्पण खन्ना ने प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रुडो की लिबरल पार्टी के प्रत्याशी डेविड हिल्डरली को 13574 मतों के मुकाबले 16144 मत हासिल करके जीत का परचम लहराया।

अर्पण खन्ना को 43 प्रतिशत वोट मिले जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी लिबरल पार्टी के डेविड हिल्डरली को 36 प्रतिशत वोट ही मिल सक। रायकोट के सुभाष खन्ना कई दशकों पहले कनाडा जाकर बस गए थे। अर्पण खन्ना कनाडा में ही पैदा हुए और वकालत करने के बाद कनाडा की कंजरवेटिव पार्टी की सदस्यता हासिल की। पिछले 10 साल से पार्टी के लिए अथक मेहनत के दम पर कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री स्टीफन हार्पर के बेहद करीबियों में गिने जाने लगे थे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मलेशिया में छिपकर बैठे थे बंबीहा गैंग के गुर्गे, पंजाब पुलिस ने विदेश से लाकर दबोचे

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय संगठित डेस्कअपराध के खिलाफ एक बड़ी सफलता …

किसान नेताओं के बीच विवाद तेज हुआ, पंधेर ने राजेवाल के आरोपों का जवाब दिया; खुली बहस की चुनौती दी गई

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब के किसान संगठनों के बीच चल रहा आंतरिक विवाद अब …

आज Punjab भर में बारिश की संभावना, 2 जिलों में अलर्ट जारी; मौसम की जानकारी

जालंधर , (PNL) : पंजाब के दो जिलों पठानकोट और होशियारपुर में आज येलो अलर्ट जारी …

तंग गलियां और बंद दरवाजा बना काल! कोलकाता होटल अग्निकांड में 9 की मौत, कई फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन

न्यूज डेस्क, (PNL) : बड़ी खबर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से है.तारापीठ होटल में …

जालंधर में एक्टिवा चोरी के शक में युवक पकड़ा:मारपीट कर गेट से बांधा, पीड़ित ने खुद को बेकसूर बताया; बोला- दवाई लेने आया था

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के कपूरथला रोड पर दुकान के बाहर खड़ी एक्टिवा चोरी करने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!