Saturday , October 17 2026
Breaking News

जालंधर में श्मशान घाटों के लिए MP फंड जारी:सांसद अशोक मित्तल ने मॉडल टाउन को 50 लाख और कैट को एक करोड़ को दिया

जालंधर  , (PNL) :  भाजपा सांसद अशोक मित्तल ने जालंधर और आसपास के इलाकों में श्मशान घाटों के जीर्णोद्धार और विकास के लिए सांसद निधि से विशेष वित्तीय सहायता देने का ऐलान किया है।उन्होंने पंजाब में फैल रहे नशे के मुद्दे को लेकर सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार पर जमकर हमला बोला। सांसद का कहना है कि राज्य सरकार की कार्रवाई केवल एक दिखावा है, जबकि राज्य में नशा लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने सीबीआई (CBI) के दुरुपयोग के आरोपों को खारिज करते हुए अपनी भावी चुनाव योजनाओं पर भी स्थिति स्पष्ट की।

श्मशान घाटों के विकास के लिए पहल

सांसद अशोक मित्तल ने कहा कि जीवन का सबसे बड़ा कड़वा सच यह है कि अंत समय में हर इंसान को श्मशान घाट ही जाना पड़ता है। इसके बावजूद, आमतौर पर कोई भी श्मशान घाटों के रखरखाव और विकास कार्यों के लिए फंड जारी नहीं करता इसी बात को ध्यान में रखते हुए उन्होंने खुद पहल की है। उन्होंने मॉडल टाउन स्थित शिवपुरी के लिए 50 लाख रुपये और जालंधर कैंट के रामबाग के लिए 1 करोड़ रुपये की राशि दी है, ताकि अंतिम यात्रा में आने वाले लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

नशे के मुद्दे पर सरकार को घेरा

परविंदर सिंह झूोटा मामले और मेडिकल स्टोर पर हुई पुलिस कार्रवाई का जिक्र करते हुए सांसद ने कहा कि जब आग लग जाती है, तब कुआं खोदने का कोई औचित्य नहीं होता। किसी एक दुकान पर कार्रवाई कर देना केवल जनता के गुस्से को शांत करने का एक ढोंग है।उन्होंने आरोप लगाया कि आज पंजाब के हर घर तक नशा पहुंच चुका है और यह सब सरकार की अनदेखी के कारण हो रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि सत्ता में आने से पहले छह महीने में नशा खत्म करने का दावा करने वाली सरकार इतने साल बीत जाने के बाद भी इसे रोकने में नाकाम क्यों रही है? सांसद ने कहा कि अब नशे का स्वरूप बदल चुका है। मेडिकल स्टोरों पर अवैध दवाइयां और टीके बेचे जा रहे हैं। जिन कैमिस्टों के लाइसेंस तीन-तीन बार निलंबित हो चुके हैं, उन्हें फिर से लाइसेंस दिए जा रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान का समर्थन करते हुए उन्होंने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा राज्य और केंद्र दोनों की जिम्मेदारी है। अगर राज्य सरकार अपनी जिम्मेदारी निभाने में विफल रहती है, तो केंद्र सरकार को हस्तक्षेप करना ही पड़ेगा।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

सोढल इंडस्ट्री एरिया में 10 बच्चों को ले जा रही स्कूल बस घर के गेट से टकराई, 1 बच्चा घायल

 जालंधर , (PNL) : शुक्रवार सुबह सोढल इंडस्ट्री एरिया इलाके में बच्चों को स्कूल लेकर जा …

चंडीगढ़ में आउटसोर्स भर्ती में ₹200 करोड़ का घोटाला:विजिलेंस की सिफारिश पर कार्रवाई नहीं; प्रशासन के अफसरों ने दबा दी फाइल

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ प्रशासन में आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती और उन्हें वेतन देने के …

अमृतसर में केंद्रीय सिख अजायबघर में लगेगी झोटा की फोटो:घायलों को 5-5 लाख देगी SGPC, धामी बोले- उनके संघर्ष को आगे बढ़ाना जरूरत

अमृतसर , (PNL) : पंजाब की युवा पीढ़ी को नशों से बचाने के संघर्ष में जान …

खन्ना में ट्रक और वाहन की टक्कर:केबिन में फंसा ड्राइवर, सड़क सुरक्षा फोर्स के कर्मचारियों ने CPR दिया; मौत

  लुधियाना , (PNL) : खन्ना के नेशनल हाईवे पर शनिवार सुबह ट्रक और अज्ञात वाहन …

Pathankot में नशे समेत 2 आरोपी गिरफ्तार:हेरोइन-ड्रग मनी बरामद, अमृतसर से बुलेट पर सप्लाई देने आए थे; पुलिस को देख भागे

पठानकोट , (PNL) : पठानकोट पुलिस ने अमृतसर से बुलेट पर नशीले पदार्थ की सप्लाई देने …

ओलिंपियनों के शहर में एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के लिए 7 हजार दर्शक क्षमता वाला सुरजीत हॉकी स्टेडियम तैयार

जालंधर  , (PNL) : जालंधर  सुरजीत हॉकी स्टेडियम हीरो एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 (27 अक्टूबर – …

ब्रेकिंग : दिसंबर में हो जाएगा पंजाब चुनाव का ऐलान! आयोग ने तेज की तैयारियां, 27-28 अक्टूबर को राज्य में आ रही हैं चुनावी टीमें, पढ़ें

चंडीगढ़ (PNL): पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक हलचल तेज …

अमेरिका में पंजाबी युवक ने पत्नी का किया कत्ल, फिर लाश जलाकर फेंकी, ICE एजेंटों पर लगाया अपहरण का झूठा आरोप, ऐसे खुला राज

सैक्रामेंटो (PNL): अमेरिका के कैलिफोर्निया में पंजाबी मूल के एक युवक पर अपनी पत्नी की …

झोटा मर्डर केस के बाद एक्शन मोड में सरकार! पंजाब में अगले एक हफ्ते में होगा बड़ा बदलाव, CM मान करेंगे ऐलान

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब में नशे के मुद्दे पर बढ़ते सियासी घमासान के बीच मुख्यमंत्री …

चंडीगढ़ से शारजाह-आबू धाबी की फ्लाइटें फिर शुरू:3 साल बाद रूट पर लौटेगी एयर इंडिया एक्सप्रेस, बुकिंग स्टार्ट; जानिए शेड्यूल

चंडीगढ़ , (PNL) : शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट चंडीगढ़ से विंटर शेड्यूल में खाड़ी देशों …

पंजाब में 2027 की छुट्टियों का कैलेंडर जारी:32 गजेटेड हॉलिडे, साल में 237 दिन खुलेंगे सरकारी दफ्तर; सितंबर में सबसे ज्यादा छुट्टी

मोहाली , (PNL) : पंजाब सरकार ने साल 2027 के लिए सरकारी छुट्टियों की अधिसूचना जारी …

शराब तस्करी मामले में पुलिस की कहानी पड़ी कमजोर:मोहाली कोर्ट से 5 साल पुराने केस में आरोपी बरी, ड्राइवर-कार की पहचान नहीं

मोहाली , (PNL) : मोहाली कोर्ट ने 5 साल पुराने शराब तस्करी और लापरवाही से गाड़ी …

जालंधर बस्ती एरिया में नशे पर जागे मंत्री:वार्ड-43 में मोहिंदर भगत की बैठक, चुनाव पास आते ड्रग्स पर बात; बोले-वार्ड स्तर पर कमेटियां बनाओ

जालंधर , (PNL) : जालंधर के बस्ती एरिया में पिछले साढ़े 4 साल से नशा …

अमृतसर एयरपोर्ट पर 16 लोग हिरासत में लिए:सभी की टिकट फर्जी निकली, UAE जाने की तैयारी में थे; एजेंट के खिलाफ FIR

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर एयरपोर्ट पर शारजाह जाने वाली फ्लाइट से सफर करने पहुंचे 16 …

पंजाब से गिरफ्तार मनजीत बेदी अमेरिका को सौंपा:US अटॉर्नी ने जताया आभार; SNAP घोटाले में था वांटेड; भागकर आया था जालंधर

जालंधर , (PNL) :  अमेरिका के 6,00,000 डॉलर (लगभग ₹5.6 करोड़) के सप्लीमेंटल न्यूट्रिशन असिस्टेंस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!