Tuesday , July 21 2026
Breaking News

केबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने सामाजिक न्याय विभाग में 25 क्लर्कों को सौंपे नियुक्ति पत्र

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक विभाग बारे मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने शुक्रवार को पंजाब सिविल सचिवालय, चंडीगढ़ स्थित अपने कार्यालय में सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक विभाग में नये नियुक्त 25 क्लर्कों को नियुक्ति पत्र सौंपे। केबिनेट मंत्री ने नव-नियुक्त कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि उनको पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ काम करना चाहिए जिससे सरकारी दफ़्तरों में लोगों के विश्वास को और बढ़ाया जा सके। मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार नौजवानों को पहल के आधार पर रोज़गार दे रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी सरकार राज्य में नौजवानों के लिए रोज़गार के और मौके पैदा करेगी।

केबिनेट मंत्री ने नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले कर्मचारियों को लोकहित में अपनी सेवाएं पूरी निष्ठा और इमानदारी से निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि नव-नियुक्त कर्मचारी पूरे समर्पण के साथ अपनी सेवाएं निभाकर समाज के कल्याण में योगदान दे सकते हैं। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य सचिव सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक रमेश कुमार गैंटा, सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक विभाग के डायरेक्टर जसप्रीत सिंह और सुपरिडेंट अमरजीत कौर विशेष तौर पर उपस्थित थे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना के शिव शक्ति मंदिर में बेअदबी: मूर्तियों में की तोड़फोड़; डमरू ले जाने की कोशिश, पढ़ें

लुधियाना (PNL): लुधियाना में एक मंदिर के अंदर बेअदबी की घटना सामने आने के बाद …

पंजाबी सिंगर करनदीप को आया हार्ट अटैक:खुद VIDEO शेयर किया, बोले- जिम जाता हूं, फिर भी दिल-दिमाग ने काम करना बंद कर दिया

जालंधर , (PNL) : पंजाबी सिंगर, एक्टर, मॉडल और फिटनेस इन्फ्लुएंसर करनदीप को ऑस्ट्रेलिया में हार्ट …

अमृतसर में THAR में मिली युवक की लाश: ड्राइवर के बगल वाली सीट पर थी, पढ़ें हैरान करने वाला मामला

अमृतसर, (PNL) : अमृतसर में सोमवार सुबह सड़क किनारे खड़ी काले रंग की थार गाड़ी …

December में राष्ट्रीय बैडमिंटन Championship…44 साल बाद जालंधर के हंसराज स्टेडियम में भव्य तैयारी, CM भगवंत मान के निर्देश

जालंधर , (PNL) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस साल दिसंबर महीने में जालंधर …

पंजाब कांग्रेस में बगावत पर सख्ती:पूर्व CM चन्नी ने कई नेताओं को किया बाहर, अनुशासनहीनता के आरोप; बोले- गुटबाजी बर्दाश्त नहीं

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!