Tuesday , October 20 2026
Breaking News

मीत हेयर द्वारा भाखड़ा-नंगल प्रोजैक्ट का दौरा, डैम और जल भंडारण का किया निरीक्षण

चंडीगढ़/नंगल, (PNL) : पंजाब में किसानों को सिंचाई के लिए नहरी पानी मुहैया करवाने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार बेहतर नेटवर्क मुहैया करवा रही है। आगामी मॉनसून सीजन से पहले राज्य में बाढ़ रोकथाम के कार्य जून महीने मुकम्मल हो जाएंगे। यह बात जल स्रोत मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने बीती शाम भाखड़ा-नंगल डैम में भाखड़ा ब्यास प्रशासनिक बोर्ड के बुनियादी ढांचे और प्रबंधन का दौरा करने के उपरांत कही।

मीत हेयर जो पहली बार यहाँ पहुँचे थे, को बी.बी.एम.बी. संस्थान अधीन आते बुनियादी ढांचे, पानी के नियमों और सहभागी राज्यों से अलग-अलग पदों के शेयर बारे अवगत करवाया गया। उन्होंने चल रहे कार्यों और भविष्य के प्रोजेक्टों बारे जानकारी हासिल की और भाखड़ा बाँध और जल भंडारण का भी निरीक्षण किया। उन्होंने डैम के स्तर का मुआइना करते समय अधिकारियों को निर्देश दिए कि मॉनसून सीजन दौरान किये जाने वाले प्रबंध समय पर मुकम्मल कर लिए जाएँ। मौजूदा समय में भाखड़ा डैम में पानी का स्तर 1563.90 फुट था।

जल स्रोत मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा बीते दिनों बाढ़ रोकथाम प्रबंधों का जायज़ा लिया गया था जिसमें उनके द्वारा दिए गए निर्देशों के अंतर्गत विभाग द्वारा जून महीने तक आगामी मॉनसून सीजन दौरान बाढ़ के संभावित खतरे से निपटने के लिए सभी प्रबंध मुकम्मल कर लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जल स्रोत विभाग द्वारा इस बार टेल तक किसानों को उनकी माँग अनुसार नहरी पानी उपलब्ध किया गया जोकि राज्य में पहली बार हुआ।
मीत हेयर ने हरियाली और वातावरण को महत्ता देते हुए बी.बी.एम.बी. कम्पलैक्स में पौधा भी लगाया। उन्होंने भाखड़ा बाँध पर स्थित शहीद स्मारक पर श्रद्धाँजलि भी अर्पित की। इस अवसर पर मुख्य इंजीनियर भाखड़ा डैम (बी.बी.एम.बी.) चरनप्रीत सिंह भी उपस्थित थे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष ने चिंतपूर्णी मंदिर में टेका माथा:परगट सिंह ने खुशहाली की मांगी दुआ; पूर्व मंत्री अरोड़ा सहित कई नेताओं ने नवाया शीश

जालंधर , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री माता चिंतपूर्णी मंदिर में सोमवार को …

लुधियाना में 5 वर्षीय बच्ची की मौत पर हंगामा:परिजनों का आरोप-डॉक्टर ने दी गलत दवाई; क्लिनिक के बाहर जुटी भीड़, पुलिस कर रही जांच

लुधियाना  , (PNL) : लुधियाना में 5 वर्षीय बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद …

केजरीवाल ने टाइगर पर हमले के बहाने शाह को घेरा:बोले-लॉरेंस को दामाद बनाया; इन्हें वोट देना मतलब पंजाब में दामाद को न्योता

 चंडीगढ़ , (PNL) : मुंबई के जुहू इलाके में रविवार को अभिनेता जैकी श्रॉफ के बेटे …

गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की पत्नी लड़ेगी चुनाव:अमेरिका में डेंटिस्ट की पढ़ाई छोड़ पंजाब लौटीं, बोलीं- कोई मां के पेट से गैंगस्टर पैदा नहीं होता

गुरदासपुर , (PNL) : गैंगस्टर जगदीप सिंह उर्फ ‘जग्गू भगवानपुरिया’ की पत्नी अमनदीप कौर पंजाब के …

जालंधर में पालतू कुत्ते का बच्चे पर हमला:नानी ने डंडे से मारकर भगाया; परिवार बोला-पहले भी कई लोगों को काट चुका

जालंधर , (PNL) : जालंधर के अवतार नगर में रविवार देर रात 9 बजे गली में …

अमृतसर में होटल के बाहर युवक को तलवारों से काटा:2 भाइयों ने झगड़े के बाद की हत्या; आरोपी बटाला के रहने वाले; 2 बच्चों का पिता

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में रविवार रात एमजीएम होटल के बाहर 2 भाइयों ने एक …

अमृतसर में आज पंजाब कांग्रेस प्रभारी करेंगे दौरा:गैंगस्टरवाद प्रभावित परिवारों से करेंगे मुलाकात; परगट सिंह सहित पार्टी नेता रहेंगे मौजूद

अमृतसर , (PNL) : पंजाब में गैंगस्टरवाद और कानून-व्यवस्था के मुद्दे को लेकर कांग्रेस के पंजाब …

लुधियाना के पास श्रीनगर जा रही बस पर पथराव:आधी रात को वारदात, एक रात पहले करनाल में भी हो चुका हमला

लुधियाना , (PNL) : दिल्ली से कश्मीर जा रही यात्रियों से भरी एक टूरिस्ट बस …

जालंधर के राओवाली में सजेगी पटाखा मार्केट:150 के करीब दुकानें बनाने की तैयारी, पटाखों पर भी महंगाई का असर; 10% महंगे हुए

जालंधर , (PNL) : पठानकोट रोड हाईवे पर गांव राओवाली में इस बार पटाखा मार्केट सजेगी। …

बिग ब्रेकिंग : बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर मुंबई में चली गोलियां, पढ़ें

मुंबई, (PNL) : बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर मुंबई में जानलेवा हमला किया गया है. …

परविंदर सिंह झोटा का 6वें दिन भी नहीं हुआ अंतिम संस्कार, इंसाफ की लड़ाई में उतरे बब्बू मान और जी खान, नीरू बाजवा ने रोकी फिल्म, पढ़ें

मानसा, (PNL) : पंजाब के मानसा में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर सिंह …

दो दिन बाद फिर पंजाब आएंगे गृह मंत्री अमित शाह, परविंदर झोटा के परिवार से करेंगे मुलाकात, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 20 अक्तूबर को पंजाब के दौरे पर …

जालंधर में श्मशान घाटों के लिए MP फंड जारी:सांसद अशोक मित्तल ने मॉडल टाउन को 50 लाख और कैट को एक करोड़ को दिया

जालंधर  , (PNL) :  भाजपा सांसद अशोक मित्तल ने जालंधर और आसपास के इलाकों में …

जालंधर में किसान से सनसनीखेज लूट:नकाबपोश बदमाशों ने दातर दिखाकर छीनी इलेक्ट्रिक स्कूटी व मोबाइल, एक बदमाश का चेहरा दिखा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात के गोराया इलाके में देर रात बेखौफ बदमाशों ने लूट …

जालंधर में पुलिस एक संदिग्ध को पकड़ा:कोट सदीक बंगला मुखी मंदिर के पास से 200 नशीले कैप्सूलों के साथ विशाल चोपड़ा को किया गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर के थाना डिवीजन नंबर 5 की पुलिस ने नशे के खिलाफ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!