Friday , May 3 2024
Breaking News

गुरदासपुर से कांग्रेस विधायक के पिता के खिलाफ हत्या का केस दर्ज, कल खेत में मिला था युवक का शव, पढ़ें

गुरदासपुर, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर गुरदासपुर से आ रही है। गुरदासपुर से कांग्रेस विधायक बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा के पिता गुरमीत सिंह पाहड़ा के खिलाफ मर्डर का केस दर्ज किया गया है। जानकारी के मुताबिक गांव पाहड़ा में 25 साल के युवक का शव सोमवार को खेत में मिला था। थाना तिब्बड़ की पुलिस ने मृतक की मां के बयान के आधार पर करीब 6 लोगों के खिलाफ दर्ज किया गया है। हलका विधायक के पिता का नाम भी आरोपियों में शामिल है। उन पर आरोपियों को शह देने के आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

थाना तिब्बड़ में दर्ज करवाई गई शिकायत में वीना पत्नी सुभाष निवासी बाजीगर कालौनी गांव पाहड़ा ने बताया कि वह घरेलू काम करती है और उसके चार बच्चे हैं। उसका सबसे छोटा लड़का शुभम उर्फ मोटू लक्कड़ का काम करता था। सात मई को वह शुभम के साथ घर थी। रात करीब 8 बजे गांव का बोबी पुत्र छिंदा राम उर्फ गब्बर उसके घर आया और शुभम को अपने साथ ले गया। जब रात को शुभम घर नहीं आया तो उसने कई बार उसे फोन किया। शुभम ने फोन नहीं उठाया।

सोमवार सुबह साढ़े 6 बजे उसके गांव के पीटर और उसका बेटा अमन उसके घर आए और कहने लगे कि शुभम का शव अमनदीप सिंह पुत्र तरजिंदर सिंह के खेत में पड़ा है। वह अशोक कुमार जोगिंदपाल व मंगत राम के साथ करीब सात बजे खेत में पहुंची तो देखा कि उसके बेटे का शव पड़ा था।

शिकायतकर्ता ने बताया कि उसके बेटे के गांव की एक विवाहिता के साथ संबंध थे। इसी रंजिश में शुभम को राजू पुत्र हजारा लाल, कुलविंदर पत्नी राजू, लावा पुत्र हजारा लाल, बोबी पुत्र छिंदा पुत्र बचन लाल निवासी पाहड़ा ने मारपीट करके जान से मार दिया। महिला ने बताया कि इसमें गुरमीत सिंह पुत्र करतार सिंह की शह है, जो पहले भी उसके बेटे को मार देने की धमकियां देते थे। इस संबंधी जांच अधिकारी अमनदीप कौर ने बताया कि शिकायतकर्ता के बयान पर सभी छह आरोपियों के खिलाफ धारा 302, 148,149 के तहत मामला दर्ज किया गया है और इस संबंधी गहराई से जांच शुरू कर दी गई है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर : यूथ अकाली दल के पूर्व जिला प्रधान सुखमिंदर सिंह राजपाल के पिता को नम आंखों से दी गई विदाई, ये गणमान्य लोग पहुंचे

जालंधर, (PNL) : यूथ अकाली दल के पूर्व जिला प्रधान सुखमिंदर सिंह राजपाल के पिता …

error: Content is protected !!