Tuesday , April 30 2024
Breaking News

कैबिनेट मंत्रियों की हाजिरी में हरचंद सिंह ने पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन का पद संभाला, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब मंडी बोड के नव-नियुक्त चेयरमैन स. हरचन्द सिंह बस्र्ट ने आज पंजाब के कैबिनेट मंत्रियों और विधायकों एवं आम आदमी पार्टी के वॉलंटियरों की हाजिऱी में पंजाब मंडी बोर्ड में अपने पद का कार्यभार संभाला। इस अवसर पर वित्त मंत्री स. हरपाल सिंह चीमा, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री स. कुलदीप सिंह धालीवाल, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह, स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर, परिवहन एवं पशु पालन मंत्री स. लालजीत सिंह भुल्लर और राजस्व मंत्री श्री ब्रह्म शंकर जिम्पा ने स. बस्र्ट को साझे तौर पर बधाई दी और आशा अभिव्यक्त की कि पंजाब मंडी बोर्ड, नए चेयरमैन के मार्गदर्शन अधीन नई ऊँचाईयाँ हासिल करेगा। उन्होंने नव- नियुक्त चेयरमैन को शुभकामनाएँ देते हुए पंजाब सरकार द्वारा हर संभव सहयोग देने का आश्वासन भी दिया।

स. बस्र्ट ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविन्द केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री स. भगवंत मान समेत पार्टी की सीनियर लीडरशिप का नई जि़म्मेदारी देने के लिए धन्यवाद करते हुए कहा कि वह अपनी ड्यूटी पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि वह लोक हित में राज्य और राज्य के लोगों की तरक्की और ख़ुशहाली के लिए काम करेंगे।

इस अवसर पर एम.एल.ए. जसविन्दर सिंह रमदास, अजीतपाल सिंह कोहली, मास्टर जगसीर सिंह, विजय सिंगला, गुरमीत सिंह खुड्डियाँ, वरिन्दर गोयल, चरणजीत सिंह चन्नी, गुरदित्त सिंह सेखों, जमीलू रहमान, देविन्दरजीत सिंह लाडी धौस, कुलवंत सिंह, कुलजीत सिंह रंधावा, रजिन्दरपाल कौर छीना, नरेश कटारिया, अमरपाल सिंह, अमनदीप कौर, कुलवंत सिंह पंडोरी, प्रिंसिपल बुद्ध राम, लाभ सिंह उग्गोके, बलकार सिंह डी.सी.पी, फौजा सिंह सरारी, जगदीप सिंह काका बराड़, नीना मित्तल, मनजीत सिंह बिलासपुर, दलजीत सिंह गरेवाल भोला, स्वर्ण सिंह धुन, कुलवंत सिंह शतराना, डॉ. अजय गुप्ता, सरबजीत कौर माणूके के अलावा पंजाब मंडी बोर्ड के अधिकारी, आदरणीय सज्जन एवं नव-नियुक्त चेयरमैन के परिवार के सदस्य उपस्थित थे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

दुखद खबर : जालंधर के वरिष्ठ पत्रकार निखिल शर्मा के बड़े भाई का निधन

जालंधर, (PNL) : वरिष्ठ पत्रकार एवं दैनिक मेल के संपादक निखिल शर्मा के बड़े भाई …

error: Content is protected !!