Friday , September 18 2026
Breaking News

Dubai से Amritsar आई Air India Flight का क्रू क्या नशे में था? 35 मिनट लेट कराया टेस्ट, 8 Suspended

न्यूज डेस्क, (PNL) : एअर इंडिया एक्सप्रेस ने दुबई-अमृतसर फ्लाइट के आठ क्रू सदस्यों को तीन महीने के लिए सस्पेंड कर दिया है.एअर इंडिया एक्सप्रेस ने आठ क्रू सदस्यों को तीन महीने के लिए सस्पेंड कर दिया है. सूत्रों के मुताबिक, वे फ्लाइट के बाद जरूरी डिक्लेरेशन पूरा नहीं कर पाए थे. ये घटना 2 अगस्त की है जब दुबई से अमृतसर में फ्लाइट के उतरने के बाद हुई. क्रू को लैंडिंग के दो घंटे के अंदर फ्लाइ के बाद का डिक्लेरेशन पूरा करना था. हालांकि, उन्हें 35 मिनट की देरी हुई और उन्होंने दो घंटे 35 मिनट बाद डिक्लेरेशन जमा किया. दुबई से अमृतसर आने वाली फ्लाइट लैंड हुई.

इस घटना में, क्रूज के दौरान एअरबस A320 की ऊंचाई अचानक लगभग 300 फीट कम हो गई थी, जिसके बाद एअरलाइन क्रू के बीच साइकोएक्टिव-सबस्टेंस (नशीले पदार्थों) की टेस्टिंग की जांच फिर से शुरू हुई. घटना के बाद फ्लाइट के दोनों पायलटों की तय नियमों के अनुसार साइकोएक्टिव-सबस्टेंस स्क्रीनिंग की गई. पायलट-इन-कमांड की शुरुआती स्क्रीनिंग के नतीजे के बाद कन्फर्मेटरी टेस्टिंग की ज़रूरत पड़ी, जिसके बाद DGCA ने आगे की जांच पूरी होने तक दोनों पायलटों को रोस्टर से हटा दिया.

8 सदस्य 3 महीने के लिए सस्पेंड

सूत्रों के मुताबिक, “साइकोएक्टिव पदार्थों की जांच के लिए एअरलाइन के अनिवार्य नियमों के तहत, सभी क्रू सदस्यों का टेस्ट किया गया और रिपोर्ट नेगेटिव आई.” उन्होंने आगे कहा, “इस पूरी घटना की जानकारी DGCA को दी गई और एअरलाइन ने आठ क्रू सदस्यों को तीन महीने के लिए सस्पेंड करने का फैसला किया.”

DGCA के नियमों के अनुसार, भारतीय एअरलाइंस की इंटरनेशनल फ्लाइट्स उड़ाने वाले क्रू सदस्यों को भारत में लैंडिंग के दो घंटे के भीतर पोस्ट-फ्लाइट अल्कोहल टेस्ट पूरा करना होता है, चाहे उस दौरान उनकी व्यक्तिगत परिस्थितियां कैसी भी हों.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर के प्रभदीप ने देश को दिलाया गोल्ड:जूनियर एशिया कप में 8 गोल दागे, पिता ने ईंटें रखकर शुरू कराई थी ट्रेनिंग

जालंधर , (PNL) : जालंधर की मिट्ठू बस्ती के रहने वाले प्रभदीप ने जूनियर एशिया कप …

जालंधर में अवैध शराब से भरी स्कॉर्पियो पकड़ी:पंजाब किंग की 240 बोतलें और 250 निप्स जब्त, ड्राइवर अंधेरे में फरार

जालंधर , (PNL) : जालंधर में आबकारी विभाग और बस्ती बावा खेल पुलिस ने वेस्ट हलके …

पंजाब के मुलाजिमों को 8% DA जारी करेगी सरकार:CM के साथ मीटिंग के बाद डेडलॉक टूटा; यूनियन बोली- कोर्ट में केस चलता रहेगा

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब में मुलाजिमों और पेंशनर्स के पेंडिंग पड़े DA समेत बकाया मांगों …

जालंधर-लुधियाना टारगेट किलिंग आरोपी को जमानत:दिल्ली हाईकोर्ट ने जग्गी जोहल को दी राहत, 7 मामलों में दर्ज था केस; ब्रिटिश नागरिक है

जालंधर , (PNL) : लुधियाना और जालंधर जिलों में हुई टार्गेटेड किलिंग्स के मामले में …

बिग ब्रेकिंग : अमृतसर में ASI की गोलियां मारकर हत्या, थाना गेट हकीमा के अधीन दाना मंडी में वारदात, पढ़ें

अमृतसर, (PNL): अमृतसर में देर रात एक बड़ी वारदात सामने आई है। थाना गेट हकीमा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!