Friday , September 18 2026
Breaking News

जालंधर में किडनैप 4 साल का बच्चा बरामद:बस स्टैंड पर छोड़कर भागे किडनैपर्स, पुलिस ने CCTV से ढूंढ निकाला

जालंधर , (PNL) : जालंधर के बस्ती बावा खेल से किडनैप हुए 4 साल के बच्चे को कमिश्नरेट पुलिस ने महज 12 घंटे के अंदर सकुशल बरामद कर लिया है। किडनैपर्स बच्चे को बस स्टैंड पर छोड़कर भाग गए थे। पुलिस ने देर रात बच्चे को ढूंढकर उसके परिवार को सौंप दिया।

एसीपी वेस्ट आतिश भाटिया ने बताया कि यह घटना 17 सितंबर को दोपहर करीब दो बजे हुई थी। बस्ती बावा खेल के पन्नू विहार इलाके से दो एक्टिवा सवार युवक कुंज (4) को अगवा कर ले गए थे। वह घर के बाहर खेल रहा था। इसके बाद थाना बस्ती बावा खेल में मामला दर्ज किया।

पुलिस ने बच्चे को ढूंढने के लिए टीमें बनाईं। इलाके के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और मिली जानकारी के आधार पर तलाश तेज कर दी। पुलिस की कार्रवाई और परिवार, आम लोगों व विभिन्न माध्यमों से मिले सहयोग के कारण बच्चे को सुरक्षित ढूंढ लिया गया।

जरूरी कार्रवाई के बाद बच्चे को उसके परिजनों को सौंप दिया गया। कमिश्नरेट पुलिस ने बच्चे की तलाश में सहयोग करने वाले आम लोगों, परिवार के सदस्यों, सोशल मीडिया और मीडिया का आभार जताया है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी बच्चे के लापता होने या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

परिवार को सांत्वना देने पहुंचे बीजेपी नेता और पूर्व विधायक शीतल अंगुराल।

परिवार को सांत्वना देने पहुंचे बीजेपी नेता और पूर्व विधायक शीतल अंगुराल।

परिवार को सांत्वना देने पहुंचे शीतल अंगुराल वहीं, जालंधर वेस्ट में बच्चे के गायब होने के बाद बीजेपी नेता और पूर्व विधायक शीतल अंगुराल भी परिवार को सांत्वना देने मौके पर पहुंचे थे। इस दौरान शीतल अंगुराल ने पंजाब सरकार और AAP के मंत्री पर गंभीर सवाल खड़े किए।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर के प्रभदीप ने देश को दिलाया गोल्ड:जूनियर एशिया कप में 8 गोल दागे, पिता ने ईंटें रखकर शुरू कराई थी ट्रेनिंग

जालंधर , (PNL) : जालंधर की मिट्ठू बस्ती के रहने वाले प्रभदीप ने जूनियर एशिया कप …

जालंधर में अवैध शराब से भरी स्कॉर्पियो पकड़ी:पंजाब किंग की 240 बोतलें और 250 निप्स जब्त, ड्राइवर अंधेरे में फरार

जालंधर , (PNL) : जालंधर में आबकारी विभाग और बस्ती बावा खेल पुलिस ने वेस्ट हलके …

पंजाब के मुलाजिमों को 8% DA जारी करेगी सरकार:CM के साथ मीटिंग के बाद डेडलॉक टूटा; यूनियन बोली- कोर्ट में केस चलता रहेगा

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब में मुलाजिमों और पेंशनर्स के पेंडिंग पड़े DA समेत बकाया मांगों …

जालंधर-लुधियाना टारगेट किलिंग आरोपी को जमानत:दिल्ली हाईकोर्ट ने जग्गी जोहल को दी राहत, 7 मामलों में दर्ज था केस; ब्रिटिश नागरिक है

जालंधर , (PNL) : लुधियाना और जालंधर जिलों में हुई टार्गेटेड किलिंग्स के मामले में …

बिग ब्रेकिंग : अमृतसर में ASI की गोलियां मारकर हत्या, थाना गेट हकीमा के अधीन दाना मंडी में वारदात, पढ़ें

अमृतसर, (PNL): अमृतसर में देर रात एक बड़ी वारदात सामने आई है। थाना गेट हकीमा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!