Sunday , October 11 2026
Breaking News

जालंधर नॉर्थ में नए दफ्तर से विनीत धीर की एंट्री, उद्घाटन पर बड़ी संख्या में पहुंचे नेता और समर्थक, देखें सभी तस्वीरें

जालंधर, (PNL): जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके के लोगों के साथ सीधा संपर्क और मजबूत करने के उद्देश्य से इंडस्ट्रियल एरिया, बाबा सोडल जी मंदिर के नजदीक नए कार्यालय का उद्घाटन किया गया। नगर निगम जालंधर के मेयर एवं जालंधर नॉर्थ के हलका इंचार्ज वनीत धीर ने अपने परिवार सहित कार्यालय का उद्घाटन किया।

इस मौके पर वनीत धीर ने कहा कि यह कार्यालय हलका वासियों के लिए ऐसा केंद्र होगा, जहां वे अपनी समस्याएं, सुझाव और जरूरतें सीधे तौर पर उनके सामने रख सकेंगे। लोगों की समस्याओं को संबंधित विभागों तक पहुंचाकर उनके समाधान के लिए जरूरी कार्रवाई करवाना प्राथमिकता रहेगी।

उन्होंने कहा कि जालंधर नॉर्थ के विकास, तरक्की और खुशहाली में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। सड़क, सफाई, सीवरेज, पीने वाले पानी, स्ट्रीट लाइट और अन्य बुनियादी सुविधाओं से संबंधित लोगों की जरूरतों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करवाने के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे।

वनीत धीर ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की ओर से स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, बुनियादी ढांचे सहित विभिन्न क्षेत्रों में जनहित के कार्य किए जा रहे हैं। इसी लोक-केंद्रित सोच को जालंधर नॉर्थ में भी और मजबूती के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि नए कार्यालय के माध्यम से हलका वासियों के साथ लगातार संपर्क बनाए रखा जाएगा और लोगों की जरूरत के अनुसार विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। हलके की तरक्की और लोगों की खुशहाली के लिए सभी के सहयोग से काम किया जाएगा।

कार्यालय के उद्घाटन के मौके पर बड़ी संख्या में राजनीतिक, सामाजिक और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी हस्तियों ने शिरकत की। इस दौरान पार्षदों, वार्ड प्रधानों, ब्लॉक प्रधानों, चेयरमैनों, महिला विंग, यूथ विंग के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं सहित इलाके के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

इस मौके पर जिला प्रधान अमृत पाल, इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन रमणीक सिंह रंधावा, हलका संगठन इंचार्ज विजय भाटिया, चेयरमैन चंदन ग्रेवाल, चेयरमैन काकू अहलूवालिया, वाइस चेयरमैन जिमी कालिया, पंजाब प्रभारी सनातन सेवा समिति विजय शर्मा, पूर्व मेयर जगदीश राज, आत्म प्रकाश बबलू, चेयरमैन अश्वनी अग्रवाल, गगन बाली, गुलशन शर्मा, राजेश विज, मनदीप नोटा, इंदरजीत सिंह, कुलदीप लुबाणा, जागर सिंह, शुभम, भारत भूषण, जतिंदर जीरा, अविनाश माणक, रोनी, ओम प्रकाश, शिवम वाही, हितेश ग्रेवाल, बालकृष्ण बाली, बब्बू अलवान, कीकी राणा, मोंटी ठाकुर, बी.डी. शर्मा, दीपक शारदा, चरणजीत बध्धण, दीपक संधू, डॉ. गुरचरण, देस राज जस्सल, सिमर मलिक, निर्मल निम्मा, हरविंदर कौर, सुदेश विज, मुकेश सेठी, सौरव सेठ, राज कुमार शर्मा, डी.सी. गुप्ता, अजय कौल, सुरजीत सिंह, जतिन गुलाटी, अमित लूथरा, राज के. राजू, गगनदीप, अंशुल अरोड़ा, एम.पी. सिंह, हरजिंदर सिंह लाडा, पप्पी स्वीट, निर्भय सिंह कंग, सतनामिया, महेंद्र प्रभाकर, सूबेदार यादव, इंदर चावला, सुनील चावला और मनीष फैन भगत सिंह सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

इसके अलावा लखा सिंह, पंकज चौधरी, सुनील भल्ला, गुरदीप दीप, जोए मलिक, शोभा भगत, प्रमोद कुमार सोशल मीडिया, जोगी जी, अकबर अली, भारत भूषण, विक्की कालिया, भूषण कोहली, शंगारी साहिब, एम.सी. तथा अन्य गणमान्य लोग भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

इस दौरान महिला विंग, यूथ विंग, ब्लॉक प्रधानों, चेयरमैनों, अन्य पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के अलावा इलाके के गणमान्य नागरिक और मीडिया प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

वनीत धीर ने कार्यालय की शुरुआत के मौके पर पहुंचकर उन्हें बधाई देने और हौसला बढ़ाने वाली सभी राजनीतिक एवं सामाजिक हस्तियों, पार्षदों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, उद्यमियों, मीडिया प्रतिनिधियों और इलाके के गणमान्य लोगों का धन्यवाद किया।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर नॉर्थ में कांग्रेस को लगा झटका, माइक खोसला के भाई राज और भतीजे देवन AAP में शामिल

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में कांग्रेस को आम आदमी पार्टी (AAP) ने …

लुधियाना में AAP पार्षद उषा कालिया का निधन:कैंसर का चल रहा था इलाज,अगले महीने थी बेटे की शादी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। लुधियाना के वार्ड …

जालंधर में प्राइवेट स्कूल पर परिजनों का आरोप:तीसरी कक्षा की छात्रा की तबीत बिगड़ी, परिवार ने स्कूल पर लगाए गंभीर

जालंधर , (PNL) : जालंधर के टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षिका पर तीसरी कक्षा की छात्रा …

लुधियाना में ATM ठग को पब्लिक ने दबोचा:जूतों से की पिटाई, पर्स से मिले दर्जनों कार्ड; मोबाइल से बना रहा था PIN का वीडियो

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य …

धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर भड़के पंजाब के शाही इमाम:बोले- अपने घर पहुंचकर गीदड़ भभकियों दे रहे; बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर ने कहा था- हमें थैंक्यू बोलो

लुधियाना , (PNL) : बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ओर से कथा …

चंडीगढ़ से भागे लूटेरों का पलवल में एनकाउंटर:पुलिस ने 20KM तक दौड़ाया, 2 को गोली लगी; कारोबारी से गनपॉइंट पर कार लूटी थी

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के सेक्टर-46 में पुलिस बीट बॉक्स के सामने दुकानदार से गन …

परगट सिंह बोले- CM पद का मैं भी दावेदार:पंजाब कांग्रेस में इतने चेहरे कि हर कोई मुख्यमंत्री बन सकता; राहुल के नेतृत्व में लड़ेंगे चुनाव

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान परगट सिंह ने मुख्यमंत्री पद के लिए …

जालंधर में खुलेआम शराब पीने वालों पर एक्शन:10 राउंड अप, रेहड़ियों-ठेकों पर गिलास देकर पिलाई जा रही थी; चेकिंग में खुलासा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कमिश्नर सतिंदर सिंह की देखरेख में पुलिस प्रशासन लगातार आम …

कनाडा में पंजाबी की टारगेट किलिंग:रेंज रोवर में बैठे युवक को गोलियों से भूना, ब्रदर्स कीपर्स गैंग से जुड़ा था; पहले मिली थी धमकियां

 जालंधर , (PNL) : कनाडा में पंजाबी युवक की टारगेट किलिंग का मामला सामने आया है। …

सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाना और विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय शिक्षा उपलब्ध करवाना मान सरकार की प्राथमिकता : वनीत धीर

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ के हलका इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर ने स्कूल की ओर …

पंजाब DA बकाया केस मामले में हाईकोर्ट पेश हुए चीफ सैक्रेटेरी केएपी सिन्हा, पढ़ें क्या हुई सुनवाई

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) के बकाये मामले में …

बड़ी खबर : नाना पाटेकर की मौत मामले में बड़ा अपडेट, पुलिस ने दर्ज किया केस

मुंबई, (PNL) : बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर की मौत से जुड़ी खबर को लेकर बड़ा …

चंडीगढ़ में 3 साल में पहुंची 252 किलो हेरोइन:चौकी-थाना पुलिस बेखबर, अंतरराज्यीय नेटवर्क के 4 आरोपी दबोचे; फरार 3 डीलरों की तलाश

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में पिछले करीब 3 साल से बड़े स्तर पर हेरोइन की …

IND vs WI: बस ड्राइवर के बेटे ने टीम इंडिया के नेट्स में मचाई सनसनी, स्टार बल्लेबाजों को छकाया, संजू से मिली शाबाशी

स्पोर्ट्स , (PNL) :  भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला रांची …

अमेरिका में भारतीय IT प्रोफेशनल्स के भविष्य पर मंडराया संकट! समझें ट्रंप के एक्शन से क्या पड़ेगा असर?

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका में काम करने वाले भारतीय IT कर्मचारियों के लिए ग्रीन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!