Friday , October 23 2026
Breaking News

7 रुपये की Lottery,, 1 करोड़ का इनाम…कोटकपूरा के मजदूर परिवार की चमकी किस्मत; जानें पूरी कहानी

फरीदकोट ,  (PNL) : पंजाब के फरीदकोट जिले के कोटकपूरा में एक मजदूर परिवार की किस्मत रातोंरात चमक गई. परिवार की महिला बिमला देवी ने महज 7 रुपये का लॉटरी टिकट खरीदा था, जिस पर एक करोड़ रुपये का इनाम निकल आया. यह टिकट सिक्किम सरकार की लॉटरी का था. इनाम की खबर मिलते ही परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई. जिस परिवार के लिए आर्थिक जरूरतें पूरी करना चुनौती थी, अब उसे बच्चों का भविष्य बेहतर बनाने की उम्मीद जगी है.बिमला देवी के पति मजदूरी करते हैं और परिवार की आर्थिक स्थिति सामान्य है.

बिमला देवी एक दिन शाम को कोटकपूरा के रेलवे रोड पर कुछ सामान खरीदने गई थीं. इसी दौरान उनका लॉटरी टिकट खरीदने का मन हुआ. उन्होंने रेलवे स्टेशन के पास स्थित स्टार लॉटरी स्टॉल से महज 7 रुपये का टिकट खरीद लिया.उस समय उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि यह छोटा-सा टिकट उनके परिवार की जिंदगी बदल सकता है. अगले दिन शाम को लॉटरी का रिजल्ट आया तो पता चला कि उनके टिकट पर एक करोड़ रुपये का इनाम निकला है. यह जानकारी मिलते ही परिवार के सदस्य खुशी से झूम उठे.

इनाम निकलने की जानकारी मिलने के बाद परिवार के सदस्य लॉटरी स्टॉल पर पहुंचे. वहां दुकानदार नरेश मोंगा ने बिमला देवी और उनके परिवार का मुंह मीठा कराया. इस बड़ी जीत की खुशी में दुकानदार ने भंगड़ा डालकर अपनी खुशी भी जाहिर की. नरेश मोंगा ने परिवार को बधाई दी. उनके मुताबिक, दुकान से पहले भी कई बार लाखों रुपये के इनाम निकल चुके हैं, लेकिन एक करोड़ रुपये का इनाम पहली बार निकला है.

लॉटरी जीतने के बाद बिमला देवी ने कहा कि इस रकम से उनके परिवार की आर्थिक परेशानियां दूर करने में मदद मिलेगी. सबसे ज्यादा खुशी उन्हें इस बात की है कि अब वह अपने बच्चों की बेहतर परवरिश और उनके भविष्य के लिए कुछ कर सकेंगी.उन्होंने बताया कि अभी तक परिवार ने इनाम की रकम खर्च करने को लेकर कोई अंतिम फैसला नहीं लिया है. घर के सदस्यों के साथ बातचीत करने के बाद तय किया जाएगा कि पैसे का इस्तेमाल किस तरह किया जाए. उनकी योजना बच्चों के लिए कोई कारोबार शुरू करने की है, ताकि आगे चलकर उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाया जा सके.

स्टार लॉटरी स्टॉल के संचालक नरेश मोंगा ने बताया कि वह पिछले छह महीने से लॉटरी टिकट बेचने का काम कर रहे हैं. कुछ समय पहले ही उन्होंने अपनी दुकान रेलवे स्टेशन के पास शिफ्ट की थी. उन्होंने कहा कि उनकी दुकान से पहले भी कई लोगों को लाखों रुपये के इनाम मिल चुके हैं, लेकिन पहली बार किसी टिकट पर एक करोड़ रुपये का इनाम निकला है. इस वजह से यह मौका उनके लिए भी बेहद खास है.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

फर्जी नंबर प्लेट लगाकर स्कॉर्पियो से शराब की तस्करी:सीआईआई ने 20 पेटी व्हिस्की और देसी की बोतल के साथ एक को पकड़ा, एक फरार

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना के जगराओं में जाली नंबर प्लेट लगाकर लग्जरी गाड़ियों से शराब …

Jalandhar में Trolley से टकराई Car , युवक की मौत; Driver को झपकी आने से हादसा, एक घायल

जालंधर , (PNL) : Jalandhar के शाहकोट-नकोदर मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार आई-20 कार ट्रॉली से …

Amritsar में 6.581 किलो हेरोइन बरामद:पैकिंग का सामान भी मिला, BSF की ‘G’ कंपनी ने की कार्रवाई; मामला दर्ज

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों ने 6.581 किलोग्राम हेरोइन …

Chandigarh में मर्डर, मंदिर के बाहर ऑटो में बैठे लोगों पर Firing, एक युवक की मौत

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के सेक्टर-22बी में गुरुवार रात सनातन धर्म मंदिर के बाहर …

पंजाब के लोक संपर्क विभाग के डिप्टी डॉयरेक्टर ने इस वजह से छोड़ दी सरकारी नौकरी, दिया इस्तीफा, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के लोक संपर्क विभाग के डिप्टी डायरेक्टर प्रभदीप सिंह नत्थोवाल ने …

पंजाब विधानसभा का स्पेशल सेशन:परमिंदर झोटा को दी गई श्रद्वाजंलि, सदन की कार्यवाही कल तक स्थगित

 चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब विधानसभा का 6 दिवसीय स्पेशल सेशन आज से शुरू हो गया। …

जालंधर में मैकेनिकल इंजीनियर की मौत, बहन बोली-गर्लफ्रेंड ने मरवाया:उसी के घर मरा मिला, निहंग से गनपॉइंट पर उठवाया; 4 साल से रिलेशन में था

जालंधर , (PNL) : जालंधर में 22 वर्षीय मैकेनिकल इंजीनियर की मौत मामले में उसकी बहन …

लुधियाना के मशहूर पंडित छोले-कुलचे वाले के बेटे की हत्या:छाती-पीठ पर 2 गोलियां मारी गईं; स्कॉर्पियो लेकर बर्थडे पार्टी में गया था

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में मशहूर पंडित कुलचे-छोले वाले के बेटे राहुल (34) की गोली …

अमृतसर में युवक पर जानलेवा हमला:2 लोगों ने बाजू पकड़ी, तीसरे ने पेट में चाकू मारा; विधायक के PA समेत 5 पर FIR

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में एक युवक पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया गया। …

लुधियाना में हनुमान जी की मूर्ति पर मारे पत्थर:धार्मिक भावनाओं को पहुंचाई ठेस, पुलिस ने दर्ज की FIR

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना के शाहपुर रोड स्थित श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में हनुमान …

कांग्रेस प्रधान परगट सिंह का भगवंत मान सरकार पर हमला:एंटी-सेक्रिलेज बिल पर विधानसभा को गुमराह करने का आरोप, स्पीकर को सौंपा पत्र

जालंधर , (PNL) : पंजाब कांग्रेस के प्रधान और जालंधर कैट से विधायक परगट सिंह ने …

अमृतसर में आज हॉकी का महामुकाबला:शो मैच में 200 खिलाड़ी दिखाएंगे दम, ओलंपियन भी होंगे शामिल

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में हीरो मेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2026 के प्रचार के लिए …

जालंधर में वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का मौका:25 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर लगेंगे कैंप, DC दफ्तर में बनेंगे हेल्प डेस्क

जालंधर , (PNL) ; जालंधर में वोटर लिस्ट में करेक्शन के लिए 25 अक्टूबर को जिले …

जालंधर में पुरानी रंजिश के चलते गाड़ी पर हमला:मोबाइल लेने गया था पीड़ित,दबंगों ने कार के तोड़े शीशे, थाना 5 की पुलिस मामले की जांच में जुटी

जालंधर , (PNL) : जालंधर के बस्ती शेख इलाके में देरा रात 10 बजे के समय …

‘नितिन दे साथी’ ने अनूठे ‘ट्रैश-ए-थॉन’ के जरिए जालंधर में पेश की मिसाल, दशहरा के बाद उसी पार्क में की सफाई, लगाए पौधे, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को वास्तविक कार्रवाई में बदलने वाली एक अनूठी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!