Sunday , October 11 2026
Breaking News
Screenshot

अमृतसर में THAR में मिली युवक की लाश: ड्राइवर के बगल वाली सीट पर थी, पढ़ें हैरान करने वाला मामला

अमृतसर, (PNL) : अमृतसर में सोमवार सुबह सड़क किनारे खड़ी काले रंग की थार गाड़ी से एक युवक की लाश बरामद होने से सनसनी फैल गई। यह गाड़ी बीती रात से ही यहां खड़ी थी। जब लोगों को गाड़ी संदिग्ध लगी तो इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने गाड़ी की छानबीन की तो उसमें युवक का शव मिला। इसके बाद पुलिस शव समेत गाड़ी को अस्पताल ले गई। पुलिस के अनुसार, गाड़ी से शराब की खुली बोतल और एक मोबाइल फोन मिला है, जो बंद था।

पुलिस गाड़ी के नंबर से इसके मालिक की तलाश करने में जुटी है। साथ ही टेक्निकल टीम गाड़ी से बरामद मोबाइल फोन को ऑन कर उसका डेटा निकाल रही है। अब तक मृत युवक की पहचान नहीं हो सकी है। वह टी-शर्ट और शॉर्ट्स पहने हुए था।

सड़क किनारे संदिग्ध थार गाड़ी खड़ी देख उसके आसपास भीड़ जमा हो गई।

सड़क किनारे संदिग्ध थार गाड़ी खड़ी देख उसके आसपास भीड़ जमा हो गई।

पुलिस को कंट्रोल रूम में मिली थी सूचना

पुलिस के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 11 बजे कंट्रोल रूम में सूचना मिली थी कि अमृतसर के नारायणगढ़ इलाके में सड़क के किनारे एक संदिग्ध थार खड़ी है। जानकारी मिलने पर टीम मौके पर पहुंची तो वहां पहले से भीड़ जमा थी।

लोग थार गाड़ी (PB02FC-4300) को घेरकर खड़े थे। गाड़ी के शीशे बंद थे और उसकी ड्राइविंग सीट के बगल वाली सीट पर सीट बेल्ट लगाए एक युवक बैठा था। हालांकि, गाड़ी अनलॉक ही थी। लोगों के मुताबिक, वह युवक मर चुका था। पुलिस ने फोरेंसिक टीम भी मौके पर बुलाई।

गाड़ी से शराब की बोतल और मोबाइल मिला

फोरेंसिक एक्सपर्ट ने मौके और गाड़ी अंदर से सबूत जुटाए। गाड़ी के अंदर से एक मोबाइल फोन मिला, जो बंद था। उसे जब्त कर लिया गया। इसके अलावा, शराब की एक बोतल मिली। बोतल की सील टूटी हुई थी। उसे भी सबूत के तौर पर जब्त किया गया।

इसके बाद पुलिस ने मौके से भीड़ हटाई और थार गाड़ी को लाश समेत अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टर ने भी युवक को मृत बताया। इसके बाद उसके शव को मॉर्च्युरी में रखवा दिया। उसकी पहचान के लिए शव के फोटो आसपास के पुलिस स्टेशनों में भेजे गए हैं।

युवक की पहचान के बाद पोस्टमॉर्टम होगा

इसके अलावा पुलिस गाड़ी से बरामद चीजों की भी जांच कर मृतक के बारे में जानकारी जुटाने में लगी हुई है। अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। युवक की पहचान होने पर उसका पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि युवक थार गाड़ी तक कैसे पहुंचा, उसके साथ कोई अन्य व्यक्ति मौजूद था या नहीं और घटना से पहले वह किन लोगों के संपर्क में था। गाड़ी कब और किन-किन रास्तों से गुजरी, इसके लिए सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में 11 अक्टूबर को लगेगा रक्तदान कैंप, जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए आगे आएं लोग

जालंधर, (PNL) : जरूरतमंद मरीजों की मदद करने और रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक …

बस्ती दानिशमंदा की एंट्री पर बनेगा सतगुरु रविदास महाराज जी का भव्य गेट, स्वामी गुरुदीप गिरी जी महाराज तथा कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने किया उद्घाटन

जालंधर, (PNL) : श्री गुरु रविदास महाराज जी के चरणों में समर्पित बस्ती दानिशमंदा गेट …

अमृतसर में तस्करी के 2 नेटवर्क का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार; M-16 समेत 10 हथियार और 15 किलो अफीम बरामद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर रूरल पुलिस ने अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी के …

जालंधर नॉर्थ में कांग्रेस को लगा झटका, माइक खोसला के भाई राज और भतीजे देवन AAP में शामिल

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में कांग्रेस को आम आदमी पार्टी (AAP) ने …

लुधियाना में AAP पार्षद उषा कालिया का निधन:कैंसर का चल रहा था इलाज,अगले महीने थी बेटे की शादी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। लुधियाना के वार्ड …

जालंधर में प्राइवेट स्कूल पर परिजनों का आरोप:तीसरी कक्षा की छात्रा की तबीत बिगड़ी, परिवार ने स्कूल पर लगाए गंभीर

जालंधर , (PNL) : जालंधर के टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षिका पर तीसरी कक्षा की छात्रा …

लुधियाना में ATM ठग को पब्लिक ने दबोचा:जूतों से की पिटाई, पर्स से मिले दर्जनों कार्ड; मोबाइल से बना रहा था PIN का वीडियो

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य …

धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर भड़के पंजाब के शाही इमाम:बोले- अपने घर पहुंचकर गीदड़ भभकियों दे रहे; बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर ने कहा था- हमें थैंक्यू बोलो

लुधियाना , (PNL) : बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ओर से कथा …

चंडीगढ़ से भागे लूटेरों का पलवल में एनकाउंटर:पुलिस ने 20KM तक दौड़ाया, 2 को गोली लगी; कारोबारी से गनपॉइंट पर कार लूटी थी

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के सेक्टर-46 में पुलिस बीट बॉक्स के सामने दुकानदार से गन …

परगट सिंह बोले- CM पद का मैं भी दावेदार:पंजाब कांग्रेस में इतने चेहरे कि हर कोई मुख्यमंत्री बन सकता; राहुल के नेतृत्व में लड़ेंगे चुनाव

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान परगट सिंह ने मुख्यमंत्री पद के लिए …

जालंधर में खुलेआम शराब पीने वालों पर एक्शन:10 राउंड अप, रेहड़ियों-ठेकों पर गिलास देकर पिलाई जा रही थी; चेकिंग में खुलासा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कमिश्नर सतिंदर सिंह की देखरेख में पुलिस प्रशासन लगातार आम …

कनाडा में पंजाबी की टारगेट किलिंग:रेंज रोवर में बैठे युवक को गोलियों से भूना, ब्रदर्स कीपर्स गैंग से जुड़ा था; पहले मिली थी धमकियां

 जालंधर , (PNL) : कनाडा में पंजाबी युवक की टारगेट किलिंग का मामला सामने आया है। …

सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाना और विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय शिक्षा उपलब्ध करवाना मान सरकार की प्राथमिकता : वनीत धीर

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ के हलका इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर ने स्कूल की ओर …

पंजाब DA बकाया केस मामले में हाईकोर्ट पेश हुए चीफ सैक्रेटेरी केएपी सिन्हा, पढ़ें क्या हुई सुनवाई

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) के बकाये मामले में …

बड़ी खबर : नाना पाटेकर की मौत मामले में बड़ा अपडेट, पुलिस ने दर्ज किया केस

मुंबई, (PNL) : बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर की मौत से जुड़ी खबर को लेकर बड़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!