Tuesday , September 29 2026
Breaking News

भगवंत सिंह मान सरकार द्वारा 119.6 करोड़ रुपये की लागत से पठानकोट-सरहिंद सड़क को फोरलेन बनाने के काम में लाई गई तेजी

चंडीगढ़, (PNL) : लंबे समय से प्रतिक्षित पठानकोट-सरहिंद सड़क को चौड़ी बनाने का काम भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार के प्रयासों से तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए पंजाब के लोक निर्माण विभाग के मंत्री स. हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने बताया कि इस प्रोजेक्ट का ऐलान मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान द्वारा पिछले साल पठानकोट में करवायी व्यापार मिलनी के दौरान किया गया था, और इसमें गांव सिद्धुवाल के पास भाखड़ा मेन लाइन पर एक स्टील पुल और मौजूदा सड़क को चारमार्गी करना शामिल है।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि अब तक कुल 25 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है, जिसमें 32 करोड़ रुपये पहले ही खर्च किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि गांव सिद्धुवाल के पास स्टील पुल का निर्माण पूरा हो चुका है और यातायात के लिए उपलब्ध है। निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और 31 मार्च, 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

उन्होंने कहा कि इस सड़क के चौड़ी होने से 12 दुर्घटना संभावित क्षेत्रों का समापन हो जाएगा, जिससे सड़क सुरक्षा में बहुत सुधार होगा और संभावित मौतों को रोका जा सकेगा।

उन्होंने बताया कि 119.6 करोड़ रुपये की लागत वाली यह परियोजना, जिस पर भाखड़ा नहर पर नया बना स्टील पुल भी शामिल है, ट्रैफिक भीड़ को कम करने, सुरक्षा मानकों को बेहतर बनाने, व्यापार और वाणिज्य को सुविधाजनक बनाने और क्षेत्रीय संपर्क को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील पत्थर को दर्शाती है।

उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्ट के लिए प्रशासनिक मंजूरी पिछली सरकार द्वारा 9 दिसंबर, 2021 को 119.6 करोड़ रुपये के अनुमानित लागत के साथ दी गई थी, लेकिन पिछली सरकार के दौरान विधानसभा चुनाव के कारण, केंद्रीय पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (एम.ओ.ई.एफ.सी.सी.) से कानूनी मंजूरियां प्राप्त किए बिना और उपयोग के लिए अतिरिक्त स्थान न दिए जाने के कारण काम जल्दी अलॉट कर दिया गया था। नतीजतन, काम शुरू नहीं हो सका और ठेकेदार ने करारनामे संबंधी विवाद उठाने शुरू कर दिए। इस वजह से लोगों को एक सुरक्षित, चारमार्गी सड़क की सुविधा से वंचित रहना पड़ा। नतीजन जनवरी 2022 में दिया गया करारनामा खत्म करना पड़ा।

कैबिनेट मंत्री ने स्पष्ट रूप से कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के दूरदर्शी नेतृत्व में आवश्यक मंजूरियों में तेजी लायी गयी और निर्बाध प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए सारी जरूरी मंजूरियों के बाद ही प्रोजेक्ट को फिर से अलॉट किया गया। राइट ऑफ वे (आर.ओ.डब्ल्यू.) के साथ कुल 22.59 हेक्टेयर वन भूमि प्राप्त की गई और मुआवजे के रूप में वन विभाग, पंजाब को प्रदेश में अन्य स्थानों पर 45.18 हेक्टेयर वन भूमि दी जा रही है।

उन्होंने आगे बताया कि इस प्रोजेक्ट के तहत हटाए जाने वाले 7392 पेड़, 1733 अंडर-गर्थ पोलों और 5730 पौधों के बदले वन विभाग मुआवजा और अतिरिक्त मुआवजे देने वाली पहलकदमियों के तहत 60106 पौधे लगा रहा है।

मंत्री ने कहा कि विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं कि वे प्रोजेक्ट को मुकम्मल करने की समय-सीमा का सख्ती से पालना करें, मिसाली गुणवत्ता के मानकों को बरकरार रखें और तुरंत काम शुरू करना यकीनी बनाएं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

छात्रा बोली- LPU में 200 युवक ट्रॉलियों में भरकर आए:करतारपुर-लॉ गेट के 2 गुटों ने बवाल किया; दुकानदार बोला- 14 करोड़ के लैपटॉप-आईफोन चुराए

जालंधर , (PNL) : फगवाड़ा की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में प्रदर्शन की आड़ में …

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

लुधियाना पहुंचेगी BJP की नशा मुक्ति यात्रा:सांसद मनोज तिवारी और रवनीत बिट्टू होंगे शामिल, समराला चौक पर होगा स्वागत

लुधियाना , (PNL) : पंजाब में नशे के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा प्रदेश स्तर …

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के लुधियाना के शाही इमाम:बोले- नापाक टिप्पणी पर माफी मांगें, पंडित बोले थे- भैया को भी सैया बनाते हैं

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में शाही इमाम ने धार्मिक कथा के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण …

तरनतारन में बदमाश बेखौफ! मशहूर स्वीट हाउस पर फिर ताबड़तोड़ फायरिंग

अमृतसर, (PNL) : तरनतारन के पट्‌टी शहर के बाजार में उस समय दहशत का माहौल …

ब्रेकिंग: कनाडा में पंजाबी युवक का कत्ल, गर्दन में चाकू मारकर विदेशी महिला ने उतारा मौत के घाट

न्यूज डेस्क, (PNL) : कनाडा के मिसिसॉगा में पंजाबी युवक पर एक विदेशी महिला ने …

लुधियाना में आंखों में मिर्च डालकर बैग छीना:पहले बाइक अड़ाई, मालकिन और कर्मचारी को घेरा; मोबाइल-चाबियां और कैश ले गए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बर्तन की दुकान पर काम करने वाले युवक और मालकिन …

श्री दरबार साहिब पहुंची पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप:एकजुटता का दिया संदेश, गुरजीत औजला बोले- 2027 में बनाएंगे सरकार

अमृतसर ,  (PNL) : पंजाब कांग्रेस की अमृतसर और तरनतारन लीडरशिप ने आज श्री हरिमंदिर साहिब …

चितकारा विवि पटियाला हंगामा- महिला आयोग का एक्शन:छात्राओं के लापता होने खबरों पर DC-SSP को नोटिस, 30 तक मांगी रिपोर्ट

पटियाला , (PNL) : पटियाला के राजपुरा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में छात्राओं से जुड़ी सोशल मीडिया …

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:SGPC अध्यक्ष धामी से सिखों से जुड़े मुद्दों पर बात हुई, अकाली दल अमृतसर ने लहराए खालिस्तान के झंडे

अमृतसर  , (PNL) : अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को अमृतसर स्थित सचखंड श्री …

शादी के 7 महीने बाद युवक ने जान दी:लुधियाना में जहर निगला, मरने से पहले वीडियो बनाया, कहा- सास मेरी पत्नी को नहीं आने दे रही

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक युवक ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। …

पंजाब- आगजनी-तोड़फोड़ के बाद LPU में 10 दिन की छुट्‌टी:इंटरनेट बंद, स्टूडेंट्स घर लौट रहे; महिला आयोग ने DC-SSP से रिपोर्ट मांगी

जालंधर  , (PNL) : पंजाब से BJP के राज्यसभा मेंबर अशोक मित्तल की फगवाड़ा स्थित लवली …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!