Tuesday , August 18 2026
Breaking News

अमृतसर में हथियार तस्करी पर शिकंजा, 2 आरोपी गिरफ्तार:पिस्तौल और कारतूस बरामद; खंगाला जा रहा रिकॉर्ड; पूछताछ में हो सकते हैं बड़े खुलासे

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने अपराध और अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए थाना जंडियाला क्षेत्र से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, थाना जंडियाला की टीम ने गुप्त सूचना और जांच के आधार पर कार्रवाई करते हुए दोनों संदिग्धों को काबू किया।

तलाशी के दौरान उनके कब्जे से .32 बोर की पिस्तौल, मैगजीन और दो जिंदा राउंड बरामद हुए। पुलिस ने हथियार और कारतूस कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब हथियार की सप्लाई और आरोपियों के पिछले आपराधिक रिकॉर्ड समेत अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों के पास हथियार कहां से आया और वे इसका इस्तेमाल किस मकसद से करने वाले थे। इसके साथ ही आरोपियों के किसी आपराधिक नेटवर्क या अन्य लोगों से संबंधों की भी जांच की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ के दौरान मामले से जुड़े कुछ और अहम खुलासे हो सकते हैं।

अमृतसर ग्रामीण पुलिस की ओर से अवैध हथियारों, नशा तस्करी और अन्य आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि अपराध पर लगाम लगाने के लिए आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अवैध हथियार रखने और अपराध को बढ़ावा देने वालों के खिलाफ किसी तरह की ढील नहीं बरती जाएगी। पंजाब को नशा मुक्त और सुरक्षित बनाने के लिए पुलिस की ओर से हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना में बर्थडे पार्टी से लौट रहे युवक की हत्या:क्रेटा कार में आए हमलावरों ने फायरिंग की, गर्दन में लगी लोगी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में दोस्त की बर्थडे पार्टी से लौट रहे युवक की हत्या …

सतीश पूनिया पंजाब BJP के नए प्रभारी बने:विधानसभा चुनाव से पहले जिम्मेदारी, हरियाणा में सरकार रिपीट करा चुके

लुधियाना  , (PNL) : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपनी नई टीम …

कनाडा में पंजाबी लड़की की गोली लगने से मौत:होमिसाइड टीम ने संभाली जांच, मां की मदद के लिए फंडरेजर शुरू

जालंधर , (PNL) : कनाडा के एडमोंटन में पंजाबी लड़की की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली …

जालंधर ED दफ्तर में पेश हुई लेडी IAS कंवलप्रीत बराड़:मोहाली के सनटेक सिटी केस में पूछताछ, कल जारी किया गया था समन

जालंधर  , (PNL) : पंजाब कैडर की IAS अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ मोहाली के सनटेक सिटी प्रोजेक्ट …

बिग ब्रेकिंग : जालंधर में 72 लाख की लूट, लोहा कारोबारी को बनाया निशाना, कार के शीशे भी तोड़ डाले, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर है। सूर्या एंकलेव इलाके में लूट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!