Wednesday , September 9 2026
Breaking News

पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ ज़ीरो सहनशीलता : 40,000 रुपये रिश्वत लेते हुये BDPO रंगे हाथों काबू

चंडीगढ़, (PNL) : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ लागू की गई ज़ीरो सहनशीलता नीति के तहत पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने ब्लॉक विकास और पंचायत अधिकारी (बी.डी.पी.ओ.) रईया, जिला अमृतसर कुलवंत सिंह को 40,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए राज्य विजीलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि यह गिरफ्तारी अमृतसर जिले के गांव शाहपुर के एक निवासी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर की गई है।

उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता की पत्नी साल 2019-2024 तक गांव शाहपुर की सरपंच रही थी। उनके कार्यकाल के दौरान पंचायत फंडों के गबन और जाली जॉब कार्ड बनाने के आरोप लगे थे। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उक्त बी.डी.पी.ओ. ने जांच अधिकारी होने के नाते, उक्त मामले को निपटाने के बदले उससे एक लाख रुपये रिश्वत मांगी। शिकायतकर्ता ने रिश्वत की रकम कम करने का अनुरोध किया पर अधिकारी रिश्वत की उक्त रकम पर अड़ा रहा।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि इस शिकायत की प्रारंभिक जांच के उपरांत विजीलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछा के आरोपी बी.डी.पी.ओ. को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 40,000 रुपये लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो के थाना अमृतसर रेंज में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा और इस मामले की आगे जांच जारी है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट राहुल-प्रियंका से मिले:संगठन में बड़े बदलाव की अटकलें, गुटबंदी खत्म करने पर भी हुआ मंथन

न्यूज डेस्क, (PNL) :कांग्रेस पार्टी के भीतर सांगठनिक स्तर पर बड़ी हलचल देखने को मिल …

चार्टर्ड प्लेन को ‘खिलौना’ कहकर फंसी नोरा फतेही, एविएशन कंपनी ने किया 3 करोड़ की मानहानि का केस

न्यूज डेस्क, (PNL) :  मशहूर फिल्म अभिनेत्री नोरा फतेही पर गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ …

हिमाचल में सिख बच्चे से रैगिंग पर अकाल तख्त सख्त:जत्थेदार बोले- ऐसा व्यवहार नहीं चलेगा, प्रिंसिपल बदलने को कहा; वीडियो न चलाने की अपील

अमृतस​र , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के …

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!