Thursday , October 29 2026
Breaking News
Screenshot

ब्रेकिंग : लुधियाना में रेत कारोबारी और उसकी बेटी पर बदमाशों ने चलाईं गोलियां, एक गोली लड़की की गर्दन में फंसी, पढ़ें

लुधियाना, (PNL) : पंजाब के लुधियाना में गुरुवार तड़के फायरिंग की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। एल्डिको चौकी के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने कार में सवार रेत कारोबारी और उनकी बेटी पर गोलियां चला दीं। इस हमले में फिरोजपुर निवासी रेत कारोबारी जसपाल और उनकी बेटी प्रिया गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए लुधियाना के DMC अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

सुबह 4 बजे वारदात, कार को घेरकर चलाईं गोलियां

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, जसपाल अपनी बेटी प्रिया के साथ कार में सवार होकर अपनी बहन से मिलने के बाद घर लौट रहे थे। इसी दौरान सुबह करीब 4 बजे एल्डिको चौकी के पास बाइक पर आए तीन युवकों ने उनकी कार को घेर लिया और फायरिंग शुरू कर दी।

हमलावरों ने कार के सामने से दो गोलियां चलाईं। पहली गोली कार के बोनट पर लगी, जबकि दूसरी गोली जसपाल की छाती को छूते हुए उनकी बेटी प्रिया की गर्दन में जा लगी।

वारदात के बाद फरार हुए आरोपी, पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस वारदात स्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जा सके।

फिलहाल, पिता-पुत्री का DMC अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस उनके बयान दर्ज करने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई करेगी। हमले के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना के एक और गुरुद्वारे में फायरिंग:2 नकाबपोश बदमाशों ने कमरे पर चलाईं गोलियां, स्नान करने गए बाबा बचे

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना के जगराओं इलाके में धार्मिक स्थलों को निशाना बनाने का सिलसिला …

फिल्लौर में इंडो कैनेडियन बस ने ऑल्टो को मारी टक्कर:नेशनल हाईवे पर हादसा, पठानकोट लौट रहे थे; 2 श्रद्धालु घायल

जालंधर , (PNL) : फिल्लौर में खैरा गांव के पास नेशनल हाईवे पर मंगलवार को इंडो-कैनेडियन …

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में मचा बवाल:आधी रात को भिड़े स्टूडेंट्स, गाली-गलौज के बाद हाथापाई, 2 छात्र घायल; पुलिस फोर्स पहुंची

चंडीगढ़ , (PNL) : मोहाली के घड़ूंआ स्थित चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में पंखा चलाने को …

जालंधर में विवाद के बाद रेहड़ी संचालक पर हमला:आमलेट बनाने में देरी पर हुआ विवाद; सिर और बाजू पर गंभीर चोटें आई

जालंधर , (PNL) : जालंधर की गढ़ा की लेबर कॉलोनी में चिकन और अंडे की रेहड़ी …

फिल्लोर नेशनल हाईवे पर ओवरटेक के दौरान भिड़ीं दो गाड़ियां:डिवाइडर उखाड़कर दूसरे रोड पर पलटीं, कार सवार गंभीर रुप से घायल

जालंधर , (PNL) : जालंधर के फिल्लोर में नेशनल हाईवे (NH-44) पर गोराया से लुधियाना की …

पंजाब सरकार की तीर्थयात्रा योजना पर उत्तराखंड में कार्रवाई! हरिद्वार में 3 बसें सीज, भाजपा सरकार की कार्रवाई पर उठे सवाल

हरिद्वार/पंजाब, (PNL) : पंजाब सरकार की ओर से श्रद्धालुओं को धार्मिक स्थलों के दर्शन करवाने …

बड़ी खबर : टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर दायरे में रहने वालों को बड़ी राहत, अब मात्र इतने रुपए में मिलेगा सालाना पास, पढ़ें

नई दिल्ली, (PNL) : नेशनल हाईवे पर स्थित टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे …

अमृतसर- गुरुद्वारे के बाहर AAP सरपंच के बेटे की हत्या:माथा टेककर बाहर निकलते वक्त मारी गोलियां, ताबड़तोड़ फायरिंग में दोस्त भी घायल

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में सोमवार रात आम आदमी पार्टी (AAP) सरपंच के बेटे की …

लुधियाना में गुरुद्वारे के गेट पर फायरिंग:नकाबपोश हमलावर ने चलाईं गोलियां, गुरुद्वारा प्रमुख के लिए धमकी भरी चिट्‌ठी फेंकी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में गुरुद्वारा साहिब भगत धन्ना जी के गेट पर एक युवक …

गुरु रामदास के प्रकाश पर्व पर लाखों श्रद्धालु नतमस्तक:गोल्डन टेंपल फूलों से सजा; शाम को दीपमाला और आतिशबाजी होगी

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में श्री गुरु रामदास जी का 492वां प्रकाश पर्व मंगलवार को …

पंजाब CM की इच्छा सुन खुश हुआ पाकिस्तान:PAK मंत्री बोले- दिल से वेलकम; भगवंत मान ने कहा था- मैं वहां जाना चाहता हूं

पठानकोट , (PNL) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को पाकिस्तान आने का औपचारिक निमंत्रण …

2027 चुनाव की तैयारी, इलेक्शन कमीशन की टीम पंजाब पहुंची:चंडीगढ़ में CEO संग मीटिंग, सभी जिलों में भी जाएगी

लुधियाना , (PNL) : पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले की प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां लगभग …

CM मान के OSD ने मजीठिया को भेजा कानूनी नोटिस:घुम्मन ने सोशल मीडिया पोस्ट को निराधार बताया; कहा-24 घंटे के भीतर मांगें माफी

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब के CM भगवंत मान के ओएसडी राजबीर सिंह घुम्मन ने शिरोमणि …

जालंधर में एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज आज:पहला मैच मलेशिया और चीन के बीच; CM मान नए स्टेडियम का करेंगे उद्घाटन

जालंधर  , (PNL) : पंजाब के हॉकी हब जालंधर में आज से ‘हीरो एशियन हॉकी चैंपियंस …

अमृतसर में करोड़ों की हेरोइन पकड़ी, 7 तस्कर अरेस्ट:14 नई पिस्तौल-20 किलो नशा मिला; विदेश में बैठे हैंडलर से जुड़ा कनेक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने अवैध हथियारों और नशा तस्करी से जुड़े नेटवर्क …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!