Sunday , November 1 2026
Breaking News

CM Bhagwant Mann आज दिल्ली दौरे पर:पहले केंद्रीय मंत्री Nitin Gadkari से मिलेंगे, फिर कृषि मंत्री शिवराज चौहान से करेंगे मुलाकात

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज दिल्ली दौरे पर हैं। इस दौरान पहले वह केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात करेंगे। इसके बाद केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान से मुलाकात तय है। यह मुलाकात क्रमश: दोपहर एक और तीन बजे तय है। इसके बाद वह मीडिया से बात करेंगे। इस दौरान पंजाब में लटके हुए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के प्रोजेक्टों, गेहूं को गोदामों से उठाने व धान की बिजाई को लेकर कई मुद्दों पर रणनीति बनाएंगे।CM मान की केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से यह पहली मुलाकात है। बता दें कि, नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट्स को लेकर केंद्र और पंजाब सरकार के बीच काफी समय तक विवाद रहा है। यह विवाद मुख्य रूप से कानून-व्यवस्था और जमीन अधिग्रहण को लेकर है।

आठ बड़े हाईवे प्रोजेक्ट रद्द करने की दी थी चेतावनी

गडकरी ने मान को पत्र लिखकर कहा था कि पंजाब में NHAI अधिकारियों और ठेकेदारों की सुरक्षा खतरे में है। उन्होंने जालंधर और लुधियाना में इंजीनियरों पर हुए हमलों व धमकियों का हवाला देते हुए चेतावनी दी थी कि यदि हालात नहीं सुधरे तो करीब 14,288 करोड़ रुपए के आठ बड़े हाईवे प्रोजेक्ट रद्द किए जा सकते हैं।

वहीं पंजाब सरकार ने इन आरोपों को खारिज किया है। CM मान का कहना है कि कई घटनाएं ठेकेदारों की लापरवाही के कारण हुईं, जैसे जरूरत से ज्यादा खुदाई करना या मजदूरों और जमीन मालिकों को समय पर भुगतान न करना।

हाईकोर्ट तक भी पहुंच चुका है मामला

राज्य सरकार का दावा है कि कानून-व्यवस्था की स्थिति को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। मामला पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट तक भी पहुंच चुका है। इसके पीछे की वजह यह बताई जा रही है कि प्राधिकरण जमीन के कम रेट तय करता है, जबकि जमीनों के बाजार भाव ज्यादा हैं।

पंजाब में हाईवे प्रोजेक्ट को लेकर आज CM भगवंत की मान की केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात होगी।

पंजाब में हाईवे प्रोजेक्ट को लेकर आज CM भगवंत की मान की केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात होगी।

बाढ़ के समय किया था पंजाब का दौरा

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बाढ़ के समय सितंबर में पंजाब का दौरा किया था। 4 सितंबर 2025 को उन्होंने बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लिया था। इस दौरान वह अमृतसर, गुरदासपुर और कपूरथला गए थे और किसानों को हर संभव मदद का भरोसा दिया था।

किसानों और मनरेगा लाभार्थियों के साथ सीधा संवाद

26-27 नवंबर 2025 को वे दो दिवसीय दौरे पर पंजाब आए। इस दौरान उन्होंने अमृतसर, मोगा के रणसीह कलां गांव और जालंधर के केएल सहगल मेमोरियल हॉल का दौरा किया। यहां उन्होंने किसानों और मनरेगा लाभार्थियों के साथ सीधा संवाद किया।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब में 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी होते ही AAP में बगावत, 2 विधायकों ने छोड़ी पार्टी

पटियाला, (PNL) : आम आदमी पार्टी (AAP) ने शनिवार (31 अक्टूबर 2026) को आगामी पंजाब …

जालंधर में भीषण सड़क दुर्घटना, दो दोस्तों की मौत; वे जन्मदिन की पार्टी से लौट रहे थे

जालंधर ,(PNL) : जालंधर में कल देर रात एक दुखद सड़क दुर्घटना में दो युवकों की …

रचनात्मकता और मासूमियत का संगम: ‘द क्रिएटिव बीज़’ ने किडप्रेन्योर कार्यक्रम में नवीन उत्पादों से सबका दिल जीता

चंडीगढ़, (PNL) : छोटी उम्र से ही बच्चों में उद्यमी भावना पैदा करने के उद्देश्य …

मोहाली स्टेडियम तैयार : “एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल और फाइनल की मेजबानी के लिए सभी इंतजाम पूरे हैं”: नितिन कोहली

मोहाली, (PNL) : हॉकी पंजाब के अध्यक्ष एवं हॉकी इंडिया के उपाध्यक्ष नितिन कोहली ने …

जालंधर : उद्योगपतियों की समस्याओं का प्राथमिकता से होगा समाधान, औद्योगिक विकास को मिलेगी गति: मेयर विनीत धीर

जालंधर, (PNL) : शहर के मेयर एवं हलका नॉर्थ के इंचार्ज विनीत धीर ने रबर फुटवियर …

भगवंत मान और मोहिंदर भगत की कार्यशैली से प्रभावित होकर बस्ती दानिशमंदा के सैकड़ों परिवार आम आदमी पार्टी में शामिल

जालंधर, (PNL) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान एवं कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत की जनहितैषी …

‘भाभी चुम्मेवाली’ के पति-बेटी की पिटाई का मामला:लुधियाना में लड़की ने चाचा-चाची और चचेरे भाई पर कराई FIR, बोलीं-मुझे थप्पड़ मारे, बाल खीचें

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रंजीत कौर उर्फ भाभी चुम्मेवाली के पति …

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले 3 वनडे में भी दिखेगा आकिब नबी का एक्शन, प्रसिद्ध कृष्णा की ली जगह

 स्पोर्ट्स , (PNL) : आकिब नबी, न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी 2 वनडे में तो टीम इंडिया …

जालंधर के करतारपुर में नशा तस्करों का तांडव:कारपेंटर से 15 हजार लूटे, पुलिस शिकायत पर घर पर बरसाए पत्थर, चाचा की तोड़ी बांह

जालंधर , (PNL) : जालंधर के करतारपुर में नशा तस्करों युवकों ने कारपेंटर (बढ़ई) युवक को …

संत निरंजन दास के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट का आरोप:जालंधर में थाने के बाहर प्रदर्शन, पुलिस बोली- अभी तक नहीं मिले ठोस सबूत

जालंधर , (PNL) : जालंधर में डेरा सचखंड बल्लां से जुड़े मामले में बीती रात आदमपुर …

गृह मंत्री अमित शाह आज शाम चंडीगढ़ पहुंचेंगे:कल 258 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन-शिलान्यास; ट्रैफिक रूट बदले

 चंडीगढ़ , (PNL) : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार शाम चंडीगढ़ पहुंचेंगे। उनके दौरे को …

अमृतसर में ट्रक ने 2 साल की बच्ची को कुचला:मां के साथ स्कूटी पर जा रही थी, बैक करते वक्त मारी टक्कर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 2 साल की बच्ची की …

अमृतसर एयरपोर्ट पर 1 नवंबर से डिजीयात्रा का लाइव ट्रायल:ई-चिप पासपोर्ट धारकों को मिलेगी फेस स्कैन एंट्री, बार-बार नहीं दिखाने होंगे दस्तावेज

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में स्थित श्री गुरु राम दास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर …

पंजाबियों को ना सिखाओ… Diljit Dosanjh ने दिल्ली कॉन्सर्ट में कहा, अभिजीत दिपके भी थे शो का हिस्सा

न्यूज डेस्क, (PNL) : दिग्गज पंजाबी सिंगर और इंटरनेशनल स्टार दिलजीत दोसांझ का 30 अक्टूबर 2026 …

जालंधर में टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग:1300 कुर्सियां समेत सामान जला, 20 लाख का नुकसान; मालिक ने जताई रंजिश की आशंका

जालंधर , (PNL) : जालंधर जिले में शाहकोट के नजदीकी गांव नंगल अंबियां में बीती रात …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!