Tuesday , October 27 2026
Breaking News

2027 चुनाव की तैयारी, इलेक्शन कमीशन की टीम पंजाब पहुंची:चंडीगढ़ में CEO संग मीटिंग, सभी जिलों में भी जाएगी

लुधियाना , (PNL) : पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले की प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां लगभग आखिरी चरण में पहुंच गई हैं। चुनाव तैयारियों का जाजया लेने के लिए इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया (ECI) के सीनियर अफसरों की टीम पंजाब के दौरे पर पहुंच गई है।आयोग की यह 10 सदस्यीय टीम आज (27 अक्टूबर) और कल (28 अक्टूबर) राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव की प्रशासनिक व सुरक्षा संबंधी तैयारियों का जमीनी स्तर पर जायजा ले रही है।वरिष्ठ उप-चुनाव आयुक्तों और महानिदेशकों के नेतृत्व में पहुंची यह टीम पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) और राज्य प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के साथ अहम बैठकें करेगी।समीक्षा बैठकों की शुरुआत चंडीगढ़ स्थित मुख्यालय से की जा रही है, जिसके बाद चुनाव आयोग के अफसर विभिन्न जिलों का दौरा कर कानून-व्यवस्था, मतदाता सूची के पुनरीक्षण और पोलिंग बूथों पर मिलने वाली व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण करेंगे। चुनाव की घोषणा से पहले आयोग की इस टीम का दौरा बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

चंडीगढ़ में पावर प्रेजेंटेशन, जिलों में ऑन-ग्राउंड रिव्यू

  • CEO देंगी प्रेजेंटेशन: चुनाव आयोग के सचिव सुमन कुमार दास की ओर से जारी निर्देशों में स्पष्ट किया गया है कि पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) और संबंधित विभागों के साथ होने वाली मीटिंग में CEO आनंदिता मिश्रा मिनट-टू-मिनट प्रेजेंटेशन देंगी।

  • प्रशासनिक व सुरक्षा समीक्षा होगी: चंडीगढ़ में होने वाली बैठकों में राज्य के गृह सचिव, पुलिस महानिदेशक (DGP) और विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के प्रमुख शामिल होंगे, जहां संवेदनशील क्षेत्रों और सुरक्षा बलों की तैनाती पर चर्चा होगी।

  • जिला स्तर पर व्यवस्था की जांच: केंद्रीय टीम जिलों के डिप्टी कमिश्नरों (DC) और SSP के साथ सीधा संवाद करेगी। इसके लिए टीमें अलग-अलग जिलों का दौरा भी करेंगी। आयोग की टीमों का मुख्य फोकस उन जिलों पर रहेगा जहां संवेदनशील बूथ ज्यादा हैं।

पिछली बार 24 दिन बाद हुई थी चुनाव की घोषणा

टीम के दौरे के बाद पंजाब में चुनाव की घोषणा की जा सकती है। फिलहाल, कयास लगाए जा रहे हैं कि अगर तय टाइम रहा तो चुनाव की घोषणा 15 दिसंबर के बाद होगी। इसमें फरवरी में वोटिंग कराई जा सकती है। हालांकि, अगर 2022 के चुनाव का ट्रेंड देखें तो चुनाव आयुक्तों के दौरे के कुछ दिनों बाद ही घोषणा कर दी गई थी। तब आयोग की टीम 15–16 दिसंबर 2021 में पंजाब आई थी। इसके 24 दिन बाद 8 जनवरी 2022 को चुनाव की घोषणा कर दी गई थी। 20 फरवरी को वोटिंग के बाद 10 मार्च को काउंटिंग हुई थी। पंजाब में CM का कार्यकाल मार्च महीने तक का है। इससे पहले सारी प्रक्रिया पूरी करवा ली जाएगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब CM की इच्छा सुन खुश हुआ पाकिस्तान:PAK मंत्री बोले- दिल से वेलकम; भगवंत मान ने कहा था- मैं वहां जाना चाहता हूं

पठानकोट , (PNL) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को पाकिस्तान आने का औपचारिक निमंत्रण …

CM मान के OSD ने मजीठिया को भेजा कानूनी नोटिस:घुम्मन ने सोशल मीडिया पोस्ट को निराधार बताया; कहा-24 घंटे के भीतर मांगें माफी

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब के CM भगवंत मान के ओएसडी राजबीर सिंह घुम्मन ने शिरोमणि …

जालंधर में एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज आज:पहला मैच मलेशिया और चीन के बीच; CM मान नए स्टेडियम का करेंगे उद्घाटन

जालंधर  , (PNL) : पंजाब के हॉकी हब जालंधर में आज से ‘हीरो एशियन हॉकी चैंपियंस …

अमृतसर में करोड़ों की हेरोइन पकड़ी, 7 तस्कर अरेस्ट:14 नई पिस्तौल-20 किलो नशा मिला; विदेश में बैठे हैंडलर से जुड़ा कनेक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने अवैध हथियारों और नशा तस्करी से जुड़े नेटवर्क …

CM मान कल नकोदर में करेंगे ‘लोक मिलनी’:MLA इंद्रजीत कौर ने तैयारियों की समीक्षा की; सुरक्षा व्यवस्था होगी पुख्ता

जालंधर , (PNL) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की ‘लोक मिलनी’ 28 अक्टूबर को नकोदर …

होशियारपुर में खेतों में फिर दिखा तेंदुआ:टॉर्च और शोर मचा लोगों ने भगाया; रात को काम से लौटने वालों में दहशत

होशियारपुर , (PNL) : होशियारपुर जिले के गांव विच्छोही में सोमवार देर रात तेंदुआ दिखाई देने …

सिख बुजुर्गों के कातिलों के सुराग पर ₹45 लाख इनाम:सैर करते वक्त मारी थीं गोलियां, 15 साल बाद न हत्यारे मिले, न कत्ल की वजह पता

जालंधर , (PNL) : अमेरिका के कैलिफोर्निया में 2 बुजुर्ग सिखों की गोली मारकर हत्या करने …

लुधियाना में बदमाशों ने बोलेरो पिकअप लूटी:एक्सीडेंट करने की बात कही, ड्राइवर को घेरकर पीटा; गाड़ी लेकर फरार

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बाइक सवार बदमाशों ने एक्सीडेंट का आरोप लगाकर महिंद्रा पिकअप …

कांग्रेस महासचिव वेणुगोपाल चंडीगढ़ में:दिल्ली में 1 नवंबर की रैली के लिए समर्थन जुटाने आए; पंजाब के नेताओं को 50 हजार लोग लाने का टारगेट

जालंधर , (PNL) : कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल आज (26 अक्टूबर) चंडीगढ़ में …

लुधियाना में पुलिस पर हमले के आरोपियों पर एक्शन:3 गिरफ्तार; मुख्य आरोपी फरार, हाथापाई दौरान तोड़े थे वर्दी के बटन

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना के कस्बा जगराओं की पुलिस ने पुलिस कर्मचारियों के साथ मारपीट …

जालंधर में चोरी की तारों के बोरे बरामद:4 महीने पहले कमरा लिया, कबाड़ का कारोबार बताया; पुलिस के बुलाने पर नहीं पहुंचा किराएदार

जालंधर , (PNL) : जालंधर में किराए के मकान से पुलिस ने चोरी की तारें बरामद …

लुधियाना में लोगों की भीड़ ने तोड़ी क्रेटा:सड़क हादसे में बोनट पर घसीटा था युवक,ईंट-पत्थर भी चले

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना के चंद्र नगर इलाके के अंतर्गत आते हरगोबिंद नगर में एक …

गोल्डन टेंपल में हेलीकॉप्टर से बरसे फूल:गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व पर उमड़ी संगत; सरोवर में स्नान किया, गुरबाणी सुनी

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में सोमवार को चौथे सिख गुरु श्री गुरु रामदास जी का …

जालंधर में ट्रैक्टर-मोटरसाइकिल की टक्कर में युवक की मौत:5 बहनों का इकलौता भाई था नवी; रॉन्ग साइड आ रहे ट्रैक्टर से टकराई बाइक

जालंधर , (PNL) : जालंधर के गोराया में चीमा खुर्द गेट के पास ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल …

पंजाब में मेडिकल स्टोर वाले नहीं बेचेंगे दवाईयां : केमिस्टों का फैसला, दुकानों से वापस होगा स्टॉक; पुलिस रेड का विरोध

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के तमाम केमिस्टों ने प्रेगाबालिन और अन्य सभी हैबिट फॉर्मिंग ड्रग्स …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!