Friday , November 20 2026
Breaking News

मोहाली कोर्ट में मजीठिया से जुड़े मामले में सप्लीमेंट्री चार्जशीट:700 करोड़ रुपए के लेनदेन का जिक्र; अगस्त में भी दाखिल की थी चार्जशीट

मोहाली , (PNL) : अकाली नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया से जुड़े आय से अधिक संपत्ति मामले में पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने 40 हजार पन्नों की सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की है। इसमें करीब 700 करोड़ रुपए के लेनदेन का जिक्र किया गया है।ट्रंकों में भरकर चार्जशीट को विजिलेंस टीम लेकर पहुंची थी। इस मामले में विजिलेंस ने गुरमेहर सिंह, साले गज्जपत सिंह ग्रेवाल, हरप्रीत गुलाटी, अमरदीप सिंह और 10 कंपनियों के खिलाफ अदालत में चार्जशीट दाखिल की है।इससे पहले विजिलेंस ब्यूरो बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ करीब 40 हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल कर चुका है। बुधवार को दाखिल की गई नई चार्जशीट के बाद दोनों चार्जशीट के दस्तावेजों की कुल संख्या करीब 53 हजार पन्ने हो गई है। अब तक कुल चार चार्जशीट दाखिल की। इससे पहले विजिलेंस ब्यूरो ने अगस्त में भी इस मामले में चार्जशीट दाखिल की थी।

अब जानिए सिलसिलेवार मामला…

  • 2007 से 2017: संपत्ति की जांच: विजिलेंस ब्यूरो के मुताबिक, इस अवधि में मजीठिया से जुड़ी संपत्ति और वित्तीय लेनदेन की जांच की गई। एजेंसी ने आय से अधिक संपत्ति होने का आरोप लगाया। संपत्ति के मूल्य को लेकर अलग-अलग रिपोर्टों में 540 करोड़ से 700 करोड़ रुपए से अधिक तक के आंकड़े सामने आए हैं। इन्हें अदालत में साबित हो चुके तथ्य के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। 25 जून 2025: विजिलेंस ने गिरफ्तार किया: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने मजीठिया के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत FIR नंबर 22 दर्ज की। इसी दिन उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। 18 अगस्त 2025: निचली अदालत से जमानत नहीं मिली: मोहाली की अदालत ने मजीठिया की नियमित जमानत याचिका खारिज कर दी। इसके बाद भी वह जेल में रहे। 22 अगस्त 2025: 40 हजार पन्नों की चार्जशीट: विजिलेंस ब्यूरो ने मोहाली की अदालत में करीब 40 हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल की। रिपोर्टों के अनुसार, इसमें वित्तीय लेनदेन, बैंक खातों और गवाहों से जुड़ी जानकारी शामिल थी। करीब 700 करोड़ रुपए के लेनदेन का जिक्र भी सामने आया।  4 दिसंबर 2025: हाईकोर्ट से राहत नहीं: पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने मजीठिया की नियमित जमानत याचिका खारिज कर दी। इसके बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की। 2 फरवरी 2026: सुप्रीम कोर्ट से जमानत: सुप्रीम कोर्ट ने मजीठिया को नियमित जमानत दे दी। वह करीब सात महीने से हिरासत में थे और इस दौरान विजिलेंस चार्जशीट दाखिल कर चुकी थी। जमानत मिलने का अर्थ यह नहीं है कि अदालत ने उन्हें आरोपों से बरी कर दिया है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

Punjab: चुनाव से पहले CM भगवंत मान का मास्टर स्ट्रोक, 10 लाख जरूरतमंदों तक पहुंचेगा राशन

न्यूज डेस्क, (PNL) : Punjab में 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान …

IND vs NZ 1st Test Day 2: राहुल-जायसवाल के अर्धशतकों से भारत का पलटवार, 10 साल बाद न्यूजीलैंड ने देखा ऐसा दिन

स्पोर्ट्स , (PNL) : वेलिंगटन में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय …

मोगा के रहने वाले 23 वर्षीय युवक अर्श क्लेर ने कनाडा में इतिहास रच दिया है। वे एबॉट्सफोर्ड स्कूल बोर्ड के उपाध्यक्ष बन गए

मोगा , (PNL) : पंजाब के मोगा निवासी 23 वर्षीय अर्शवीर सिंह उर्फ ​​अर्श क्लेर ने …

ईरान पर नए हमले का फैसला जनवरी के बाद करेंगे ट्रंप, बोले- अभी कोई जल्दबाजी नहीं

 देश विदेश , (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर फिर से बड़े …

चंडीगढ़ में 17 सिंगल यूज प्रोडक्ट बैन, नियम तोड़ने पर सील होगी दुकान… कटेगा बिजली-पानी कनेक्शन

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में सिंगल यूज प्लास्टिक और थर्मोकोल से बने उत्पादों पर पूरी …

परगट सिंह के घर पहुंचे डेरा ब्यास प्रमुख, संगत में उत्साह

जालंधर , (PNL) : डेरा ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों आज जालंधर दौरे के …

सोने की कीमत में सबसे बड़ी गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती; क्या है आज का रेट

 देश विदेश , (PNL) : सोने और चांदी के दामों में गिरावट सिलसिला जारी है. चांदी …

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने आप में शामिल हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों को किया सम्मानित

जालंधर, (PNL) : पंजाब के कैबिनेट मंत्री श्री मोहिंदर भगत ने जालंधर वेस्ट के आम …

अमृतपाल सिंह को लाने असम पहुंची पंजाब पुलिस की टीम, इस दिन आएंगे अमृतसर; दादी के अंतिम संस्कार में होंगे शामिल

न्यूज डेस्क (PNL): खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह को उनकी दादी के अंतिम संस्कार …

चन्नी के कार्यक्रम में पहुंचे राजा वड़िंग, मंच पर सचिन पायलट-परगट सिंह भी रहे मौजूद, बोले-फूट दिखाना हमारी स्ट्रेटर्जी

खन्ना, (PNL) : पंजाब कांग्रेस में नेताओं के बीच चल रही सियासी गतिविधियों के बीच …

राधा स्वामी डेरे के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से नितिन कोहली और विनीत धीर ने की मुलाकात

जालंधर, (PNL) : आम आदमी पार्टी के जनरल सेक्रेटरी एवं हलका इंचार्ज नितिन कोहली और …

होर्मुज से तेल की सप्लाई नहीं रुकनी चाहिए, ट्रंप बोले- इस मुद्दे पर अमेरिका और चीन की सोच एक

देश विदेश , (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन …

IND vs NZ: मोहम्मद सिराज को बाहर करना गलत नहीं, टीम इंडिया के कोच ने Playing XI पर दिया ऐसा गजब बयान

स्पोर्ट्स , (PNL) : वेलिंगटन टेस्ट में भारत का प्रदर्शन कैसा रहा इससे ज्यादा सुर्खियां उसकी …

CM भगवंत मान बोले- दिल्ली के प्रदूषण में पंजाब का हाथ नहीं, बस बदनाम किया गया

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दिल्ली प्रदूषण के सवाल पर …

हाईकाेर्ट ने पंजाब PCS मेन्स रिजल्ट पर लगाई रोक, कैंडिडेट्स की याचिका पर कोर्ट का फैसला

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने कैंडिडेट्स की तरफ से दायर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!