Sunday , September 20 2026
Breaking News

सीएम भगवंत मान के खिलाफ करूंगा मानहानि का केस, मुख्तार अंसारी पर 55 लाख खर्च का दावा एक दम झूठ : सुखजिंदर रंधावा

चंडीगढ़, (PNL) : उत्तर प्रदेश के बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी की पैरवी पर खर्च 55 लाख रुपये की वसूली को लेकर पंजाब की राजनीति गर्मा गई है। कल ही सीएम भगवंत मान ने ट्वीट करके ये सारी रकम पूर्व जेल मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा और कैप्टन अमरिंदर सिंह से वसूलने की बात कही थी। इस पर आज कांग्रेस भी हमलावर हो गई है। पूर्व डिप्टी सीएम और जेल मंत्री सुखजिंदर रंधावा ने भगवंत मान के दावे को झूठ बताते हुए कहा कि यह फीस 55 लाख नहीं, बल्कि 17.60 लाख बनती है। जो फीस नहीं दी, उसकी रिकवरी क्यो?

रंधावा ने कहा कि मुझे नोटिस भेजा जाए, फिर मैं जवाब दूंगा। साथ ही उन्होंने कहा कि वे भगवंत मान पर मानहानि का केस करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि सरकारें ट्विटर पर नहीं चलती। रंधावा ने कहा कि हमारे परिवार का एक इतिहास है, इसे अब्दाली नही बनने देंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब में 16 डीजीपी हैं, लेकिन अभी तक रेगुलर डीजीपी नहीं लग पाया है। पूर्व डिप्टी सीएम सुखजिंदर रंधावा के समर्थन में पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पत्रकारवार्ता कर मान सरकार पर जमकर निशाने साधे। वड़िंग ने मान सरकार को मशहूरी वाली सरकार बताया।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू को लुधियाना पुलिस ने हिरासत में लिया, CM मान को गिफ्ट करने जा रहे थे शराब

लुधियाना  , (PNL) : पंजाब में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसको लेकर सूबे की सियासत गरमा …

जालंधर- कोठी में महिला को बंधक बनाकर लूटा:हाथ-मुंह बांधे, CCTV में 7 लुटेरे लाठी-डंडे लेकर आते दिखे, ₹5 लाख कैश-22 तोले सोना लूटने का दावा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में देर रात लुटेरों ने एक कोठी में घुसकर महिला को …

अमृतसर में पुरानी रंजिश में बुजुर्ग महिला की हत्या:सिर पर ईंटों से हमला,केस में गवाह थी मृतक, पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के वेरपाल थाना क्षेत्र के पंडोरी गांव में पुरानी रंजिश के …

नकोदर में पिता ने अपने बेटे को किया किडनैप:पुलिस को झूठी कहानी बताई, कार सहित युवक किया बरामद, 3 लोग गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नकोदर में एक पिता ने अपने ही बेटे को खुद …

चंडीगढ़ में टैक्सी ड्राइवर का मर्डर:सड़क किनारे लाश मिली, शरीर पर चाकू के निशान; सेक्टर-56 से कार बरामद

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक टैक्सी ड्राइवर का मर्डर कर दिया गया। शनिवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!