Sunday , October 11 2026
Breaking News

विजिलेंस ब्यूरो का बड़ा एक्शन, धोखाधड़ी से डी-फार्मेसी की डिग्रियां लेने वाले पंजाब के 9 कैमिस्ट गिरफ्तार, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने आज राज्य के कुछ निजी फार्मेसी कॉलेजों की मिलीभगत के साथ धोखाधड़ी के द्वारा डी-फार्मेसी लाइसेंस प्राप्त करने वाले 9 उम्मीदवारों को गिरफ़्तार किया है। इस सम्बन्धी विजीलैंस ब्यूरो द्वारा पहले ही पंजाब राज्य फार्मेसी कौंसिल ( पी. एस. पी. सी.) के दो पूर्व रजिस्ट्रारों और कर्मचारियों के विरुद्ध प्राईवेट कॉलेजों में पढ़ रहे विद्यार्थियों के गलत दाखि़ले करने, रजिस्ट्रेशन करने और डी-फार्मेसी लाइसेंस जारी करने के मौके पर अनियमितताएं करने के दोष अधीन एफ.आई.आर. नम्बर 17 तारीख़ 8.12.2023 को आई.पी.सी. की धारा 420, 465, 466, 468, 120-बी के अंतर्गत विजीलैंस ब्यूरो के थाना लुधियाना में आपराधिक मुकदमा दर्ज किया गया है।

इस मामले में मुलजिम प्रवीन कुमार भारद्वाज और डॉ. तेजवीर सिंह, दोनों पूर्व रजिस्ट्रार पी.एस.पी.सी. समेत सुपरीटेंडैंट अशोक कुमार को पहले ही गिरफ़्तार किया जा चुका है। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए राज्य विजीलैंस ब्यूरो के सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि इस मुकदमे की जांच के दौरान आई.पी.सी की धारा 409, और 467 के साथ-साथ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7, 7-ए, 8, 13(1) समेत 13(2) भी इस केस में जोड़ी गई है। उन्होंने आगे बताया कि जांच में साल 2005 से 2022 के दरमियान 143 विद्यार्थियों के जाली सर्टीफिकेटों का पता लगा है, जिससे पी.एस.पी.सी. में दाखि़ले, रजिस्ट्रेशनों और सर्टीफिकेटों में घपलेबाज़ी का खुलासा होता है।

उन्होंने आगे बताया कि मंगलवार को इस मुकदमे में 9 फार्मासिस्टों को नामज़द करके गिरफ़्तार कर लिया है। यह फार्मासिस्ट प्राईवेट फार्मेसी कॉलेजों के मालिकों/ प्रिंसीपलों के द्वारा पैसे देकर अलग-अलग संस्थाओं से धोखो से जाली 10+2 पास सर्टिफिकेट और डी-फार्मेसी पास सर्टिफिकेट समेत पी.एस.पी.सी. से जाली रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट जारी करवाने के दोषी हैं। इस समय यह सभी मुलजिम अलग-अलग स्थानों पर मेडिकल की दुकानें चला रहे हैं और लोगों की कीमती जानों के साथ खेल रहे हैं।

उन्होंने बताया कि गिरफ़्तार किए गए मुलजिमों में उमेश कुमार निवासी कस्बा भादसों जि़ला पटियाला, मोहम्मद असलम निवासी मालेरकोटला शहर, अब्दुल सतार निवासी गाँव लसोयी जि़ला मालेरकोटला, मोहम्मद मनीर निवासी गाँव बिंजोके खुर्द जि़ला मालेरकोटला, गुरदीप सिंह निवासी मंडी गोबिन्दगढ़, पुनीत शर्मा निवासी बहादुरगढ़ जि़ला पटियाला, रविन्द्र कुमार निवासी गाँव चप्पड़ जि़ला पटियाला, अशोक कुमार निवासी बरनाला शहर और मनिन्दर सिंह निवासी राहों रोड, लुधियाना शामिल हैं।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि जांच के दौरान यह बात सामने आई है कि उपरोक्त सभी मुलजिमों ने मिलीभगत के साथ अपनी डी-फार्मेसी की डिग्रियाँ जिन प्राईवेट कॉलेजों से हासिल की हैं उनमें पंजाब मल्टीपर्पज़ मेडिकल इंस्टीट्यूट शहना, जि़ला बरनाला, लॉर्ड कृष्णा कॉलेज ऑफ फार्मेसी, लेहरागागा, जि़ला संगरूर, ओंकार कॉलेज ऑफ फार्मेसी सजूमा, तहसील सुनाम, जि़ला संगरूर, माँ सरस्वती कॉलेज ऑफ फार्मेसी अबोहर, जि़ला फाजिल्का, जी.एच.जी. कॉलेज ऑफ फार्मेसी, रायकोट, जि़ला लुधियाना और लाला लाजपत राय कॉलेज ऑफ फार्मेसी, जि़ला मोगा शामिल हैं। उन्होंने आगे बताया कि पकड़े गए सभी मुलजिमों को कल स्थानीय अदालत में पेश किया जायेगा।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि डी-फार्मेसी संस्थाओं में खाली पड़ी सीटों को भरने के लिए प्राईवेट कॉलेजों के मालिकों ने कथित तौर पर उपरोक्त मुलजिम रजिस्ट्रारों और पी.एस.पी.सी. के कर्मचारियों की मिलीभगत के साथ अनिवार्य माइग्रेशन सर्टिफिकेट प्राप्त किये बिना रिश्वत लेकर अन्य राज्यों के विद्यार्थियों को दाखि़ल किया था। इसके अलावा, कई विद्यार्थियों ने प्राईवेट तौर पर मेडिकल या नॉन-मेडिकल स्ट्रीमों में ज़रूरी 10+2 शैक्षिक योग्यताएं के ज़रिये डी- फार्मेसी कोर्स में दाखि़ला प्राप्त किया, जबकि यह शैक्षिक योग्यता रेगुलर क्लासों और साइंस प्रैक्टिकल देकर हासिल करनी होती है।
उन्होंने कहा कि पी.एस.पी.सी. के अन्य अधिकारियों, कर्मचारियों और क्लर्कों के साथ-साथ प्राईवेट कॉलेजों से सम्बन्धित व्यक्तियों की भूमिकाओं की जांच के लिए इस केस की आगे की जांच जारी है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमृतसर में तस्करी के 2 नेटवर्क का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार; M-16 समेत 10 हथियार और 15 किलो अफीम बरामद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर रूरल पुलिस ने अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी के …

जालंधर नॉर्थ में कांग्रेस को लगा झटका, माइक खोसला के भाई राज और भतीजे देवन AAP में शामिल

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में कांग्रेस को आम आदमी पार्टी (AAP) ने …

लुधियाना में AAP पार्षद उषा कालिया का निधन:कैंसर का चल रहा था इलाज,अगले महीने थी बेटे की शादी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। लुधियाना के वार्ड …

जालंधर में प्राइवेट स्कूल पर परिजनों का आरोप:तीसरी कक्षा की छात्रा की तबीत बिगड़ी, परिवार ने स्कूल पर लगाए गंभीर

जालंधर , (PNL) : जालंधर के टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षिका पर तीसरी कक्षा की छात्रा …

लुधियाना में ATM ठग को पब्लिक ने दबोचा:जूतों से की पिटाई, पर्स से मिले दर्जनों कार्ड; मोबाइल से बना रहा था PIN का वीडियो

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य …

धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर भड़के पंजाब के शाही इमाम:बोले- अपने घर पहुंचकर गीदड़ भभकियों दे रहे; बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर ने कहा था- हमें थैंक्यू बोलो

लुधियाना , (PNL) : बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ओर से कथा …

चंडीगढ़ से भागे लूटेरों का पलवल में एनकाउंटर:पुलिस ने 20KM तक दौड़ाया, 2 को गोली लगी; कारोबारी से गनपॉइंट पर कार लूटी थी

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के सेक्टर-46 में पुलिस बीट बॉक्स के सामने दुकानदार से गन …

परगट सिंह बोले- CM पद का मैं भी दावेदार:पंजाब कांग्रेस में इतने चेहरे कि हर कोई मुख्यमंत्री बन सकता; राहुल के नेतृत्व में लड़ेंगे चुनाव

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान परगट सिंह ने मुख्यमंत्री पद के लिए …

जालंधर में खुलेआम शराब पीने वालों पर एक्शन:10 राउंड अप, रेहड़ियों-ठेकों पर गिलास देकर पिलाई जा रही थी; चेकिंग में खुलासा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कमिश्नर सतिंदर सिंह की देखरेख में पुलिस प्रशासन लगातार आम …

कनाडा में पंजाबी की टारगेट किलिंग:रेंज रोवर में बैठे युवक को गोलियों से भूना, ब्रदर्स कीपर्स गैंग से जुड़ा था; पहले मिली थी धमकियां

 जालंधर , (PNL) : कनाडा में पंजाबी युवक की टारगेट किलिंग का मामला सामने आया है। …

सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाना और विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय शिक्षा उपलब्ध करवाना मान सरकार की प्राथमिकता : वनीत धीर

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ के हलका इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर ने स्कूल की ओर …

पंजाब DA बकाया केस मामले में हाईकोर्ट पेश हुए चीफ सैक्रेटेरी केएपी सिन्हा, पढ़ें क्या हुई सुनवाई

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) के बकाये मामले में …

बड़ी खबर : नाना पाटेकर की मौत मामले में बड़ा अपडेट, पुलिस ने दर्ज किया केस

मुंबई, (PNL) : बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर की मौत से जुड़ी खबर को लेकर बड़ा …

चंडीगढ़ में 3 साल में पहुंची 252 किलो हेरोइन:चौकी-थाना पुलिस बेखबर, अंतरराज्यीय नेटवर्क के 4 आरोपी दबोचे; फरार 3 डीलरों की तलाश

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में पिछले करीब 3 साल से बड़े स्तर पर हेरोइन की …

IND vs WI: बस ड्राइवर के बेटे ने टीम इंडिया के नेट्स में मचाई सनसनी, स्टार बल्लेबाजों को छकाया, संजू से मिली शाबाशी

स्पोर्ट्स , (PNL) :  भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला रांची …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!