Wednesday , September 16 2026
Breaking News

लुधियाना में गणपति पंडाल में चोरी:पंखा उठाकर ले गया चोर, मंजी पर सोता रहा युवक; CCTV में कैद हरकत

लुधियाना  , (PNL) : लुधियाना में गणपति उत्सव के पंडाल से चोर फर्राटा पंखा चोरी करके ले गया। पास ही मंजी पर सो रहे युवक को इस बात की भनक तक नहीं लगती। मामला मंगलवार दोपहर का है। सिंगर सिनेमा की बैक साइड स्थित रणजीत सिंह पार्क में गणपति उत्सव को लेकर आयोजन चल रहा था। चोरी का सीसीटीवी भी सामने आया है।

फुटेज में चोरी का पूरा तरीका साफ नजर आ रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पंडाल में एक युवक चारपाई पर सो रहा है। गर्मी से बचाव के लिए दो फर्राटा पंखे चल रहे हैं। तभी दोपहर करीब 12 बजे एक अज्ञात व्यक्ति पंडाल में दाखिल होता है।

सीसीटीवी के 3 PHOTOS, देखिए 

पंडाल में पहुंचकर स्विच से तार निकालते हुए।

पंडाल में पहुंचकर स्विच से तार निकालते हुए।

पंडाल में पड़े पंखे पर तार लपेटते हुए।

पंडाल में पड़े पंखे पर तार लपेटते हुए।

पंखा उठाकर ले जाते हुए CCTV में कैद।

पंखा उठाकर ले जाते हुए CCTV में कैद।

तसल्ली से पंखे पर उसकी तार लपेटी चोर बिल्कुल भी घबराता नहीं है, बल्कि बड़े ही शातिराना अंदाज में सीधे पंखे के मेन स्विच के पास जाता है और प्लग निकाल देता है। इसके बाद वह बड़ी तसल्ली से पंखे पर उसकी तार लपेटता है। शातिर चोर इधर-उधर नजर दौड़ाकर यह भी चेक करता है कि कोई उसे देख तो नहीं रहा। जब उसे तसल्ली हो जाती है, तो वह आसानी से पंखा उठाता है और वहां से रफूचक्कर हो जाता है। पास ही मंजी पर सो रहे युवक को इस बात की भनक तक नहीं लगती।

चोर की हरकत CCTV में हुई कैद पंडाल के अंदर व्यक्ति के मौजूद होने के बावजूद इस तरह की चोरी होना इलाके में चर्चा का विषय बन गया है। भगवान गणेश के पंडाल से हुई इस चोरी ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल, आयोजनकर्ताओं द्वारा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

Sanju Samson- Abhishek Sharma के तूफान में उड़ा अफगानिस्तान, India ने सीरीज पर 2-0 से किया कब्जा

 स्पोर्ट्स  , (PNL) : अरुण जेटली स्टेडियम में भारतीय टीम ने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए अफगानिस्तान …

जालंधर की बेकरी में लगी आग:ऊपरी मंजिल पर सोया मालिक का परिवार बचाया, फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियों ने पाया काबू

जालंधर  , (PNL) : जालंधर में लंबा पिंड चौक के पास इंडस्ट्री एरिया में बनी बिस्कुट …

अमृतसर में पुलिस चौकी के बाहर युवक की हत्या:13 राउंड फायरिंग, आरोपी की पत्नी को भगा ले गया था; दोस्त के पेट-टांग पर गोली लगी

अमृतसर  , (PNL) : अमृतसर में मंगलवार देर रात पुलिस चौकी के सामने अंधाधुंध 13 राउंड …

कनाडा में स्टडी वीजा के नियम बदले:अब ₹17 लाख बैंक बैलेंस रखना होगा; 31 अगस्त तक अप्लाई करने वाले पंजाबियों को फायदा हुआ

जालंधर , (PNL) : स्टडी वीजा पर कनाडा जाने वाले पंजाबियों को अब ज्यादा पैसे खर्चने …

जालंधर में विदेश भेजने के नाम पर ठगी:ट्रैवल एजेंसी के बाहर हंगामा; पीड़ित बोले- वीजा नहीं मिला, दफ्तर बंद कर भागे

जालंधर , (PNL) : जालंधर में बस स्टैंड के पास स्थित एक ट्रैवल एजेंसी ने विदेश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!