मोहाली में पुरुषों के पब्लिक टॉयलेट महिलाएं नहीं करेगी साफ:नगर निगम ने तैयार किया प्रस्ताव; RWA को पार्क सौंपने के नियम भी होंगे सरल
Punjab News Live -PNL
June 25, 2026
चंडीगढ़, ताजा खबर, पंजाब
मोहाली , (PNL) : मोहाली शहर की विभिन्न मार्केटों और सार्वजनिक स्थानों पर बने पब्लिक टॉयलेट की सफाई अब महिला सफाई कर्मियों द्वारा नहीं की जाएगी। यह कार्य अब पुरुष कर्मचारियों द्वारा किया जाएगा। इस संबंध में मोहाली नगर निगम की 26 जून को होने वाली बैठक में एजेंडा पेश किया जाएगा।
इस संबंध में प्रस्ताव निगम के संयुक्त आयुक्त और सहायक आयुक्त द्वारा किए गए फील्ड दौरों और सैनिटरी इंस्पेक्टरों के साथ हुई बैठक के बाद तैयार किया गया है। इसके साथ ही शहर के पार्कों को रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन को सौंपने के लिए एक अथॉरिटी गठित की जाएगी।
यह प्रक्रिया पहले सरकार की मंजूरी के बाद ही पूरी की जाती है। इस मामले को लेकर 26 जून को होने वाली हाउस बैठक में एजेंडा पेश किया जाएगा। यह नए मेयर सरबजीत समाना की पहली बैठक होगी।
पब्लिक टॉयलेट के मुलाजिम ने खोली पोल
मौजूदा मेयर सरबजीत सिंह समाना जब इस पद पर नहीं थे, तो उन्हें एक मार्केट कमेटी की तरफ से बुलाया गया था। इस दौरान मार्केट वालों की दिक्कत थी कि पब्लिक टॉयलेट उचित तरीके से साफ नहीं होते हैं। इस पर समाना ने कहा कि मार्केट में जाकर चेक कर लेते हैं।
जब वह टॉयलेट पर पहुंचे तो वहां सफाई कर्मी मौजूद थे। इस दौरान जब बातचीत चली तो मुलाजिम ने दिक्कत बताई कि एक तो ठेकेदार द्वारा उचित तरीके से सामान नहीं दिया जाता है। मुलाजिमों की संख्या कम है। कई जगह महिलाओं को पुरुषों के टॉयलेट साफ करने पड़ते हैं।
इसी तरह की दिक्कत फीमेल टॉयलेट में बन जाती है, जिससे घटनाओं का डर लगा रहता है। इसके बाद अब यह प्लान तैयार किया है। इस दौरान डबल मुलाजिम तैनात होंगे। यानी 2 शिफ्टों में चार लोगों की ड्यूटी तय की गई है।
मीटिंग में इन फैसलों पर भी लगेगी मोहर
-
वित्त और ठेका समिति (F&CC) का गठन: पंजाब म्युनिसिपल कॉरपोरेशन एक्ट, 1976 की धारा 42(4) के तहत इस समिति के गठन का प्रस्ताव है। इसमें मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर, डिप्टी मेयर और कमिश्नर के अलावा सदन द्वारा नामित दो सदस्य शामिल होंगे।
-
तरस के आधार पर नियुक्ति रुपेंद्र): नगर निगम के पूर्व सफाई सेवक स्वर्गीय बिक्रम पाल के पुत्र रुपेंद्र को तरस के आधार पर सफाई सेवक के पद पर नियुक्त करने का मामला सदन के समक्ष रखा गया है।
-
तरस के आधार पर नियुक्ति (मिस मनजीत कौर): पूर्व चौकीदार मलकीत सिंह की पुत्री मिस मनजीत कौर को तरस के आधार पर क्लर्क (ग्रुप-सी) के पद पर नियुक्त करने के प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा