Monday , July 20 2026
Breaking News

लुधियाना में आज से SIR, घर-घर पहुंचेंगे BLO:अधिकारी एक घर का 3 बार करेंगे दौरा; 1200 वोटर्स की जिम्मेदारी

लुधियाना , (PNL) : मतदाता सूची को अधिक सटीक और त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से लुधियाना में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान आज से शुरू किया जा रहा है। इस अभियान के तहत 25 जून से 24 जुलाई 2026 तक बूथ लेवल अधिकारी (BLO) घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे।

जिले के 26.83 लाख से अधिक मतदाताओं तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए 2927 बीएलओ, 292 सुपरवाइजर, 14 ईआरओ, 28 एईआरओ, 70 अतिरिक्त एईआरओ तथा अन्य चुनावी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

अधिकारी एक घर का 3 बार करेंगे दौरा

प्रत्येक बीएलओ को लगभग 300 घरों और 1200 मतदाताओं की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अधिकारी प्रत्येक घर का तीन बार दौरा करेंगे, ताकि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रह जाए। अभियान के दौरान पुराने मतदाताओं का सत्यापन, नए मतदाताओं का पंजीकरण तथा मतदाता सूची के डिजिटलीकरण का कार्य भी किया जाएगा।

जिला चुनाव प्रशासन द्वारा जारी जानकारी के अनुसार विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के लिए व्यापक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसके सफल संचालन हेतु 2927 बीएलओ, 292 सुपरवाइजर, 14 निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी, 28 सहायक निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी , 70 अतिरिक्त एईआरओ और अन्य सहयोगी स्टाफ को तैनात किया गया है।

आज से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

25 जून से 24 जुलाई 2026 तक बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे। प्रत्येक बीएलओ को लगभग 300 परिवारों और करीब 1200 मतदाताओं की जिम्मेदारी दी गई है। यह सुनिश्चित करने के लिए कि कोई भी पात्र मतदाता प्रक्रिया से बाहर न रहे, बीएलओ प्रत्येक घर का तीन बार दौरा करेंगे।

मौजूदा मतदाताओं के लिए यह है कार्य

बीएलओ मौजूदा मतदाताओं को पूर्व-मुद्रित एन्यूमरेशन फॉर्म (EF) उपलब्ध कराएंगे तथा वर्ष 2003 की मतदाता सूची से संबंधित विवरण भी साझा करेंगे। इसके अलावा वे फॉर्म भरने में सहायता करेंगे, भरे हुए फॉर्म एकत्र करेंगे और उनका डिजिटलीकरण बीएलओ ऐप के माध्यम से करेंगे। ऑनलाइन जमा किए गए फॉर्मों का सत्यापन भी किया जाएगा।

नए मतदाताओं का होगा पंजीकरण

1 अक्टूबर 2026 को अर्हता तिथि मानते हुए नए पात्र मतदाताओं को फॉर्म-6 और घोषणा पत्र उपलब्ध कराया जाएगा। भरे हुए फॉर्म वापस लेकर उनका डिजिटलीकरण किया जाएगा, ताकि नए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल किए जा सकें।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

आकर मुझे ढूंढ लो…मैसेज भेजकर नहर में कूदे युवक का शव हुआ बरामद, बार-बार लोकेशन बदल रहा था, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : लुधियाना के खन्ना से कुछ दिन पहले लापता हुए 29 वर्षीय …

भाजपा ने पंजाब में 16 नए जिला प्रधानों का किया ऐलान, अशोक सरीन हिक्की बने जालंधर के नए प्रधान, देखें लिस्ट

Kangana Ranaut मानहानि केस में सुनवाई टली:हड़ताल बनी अड़चन; बीबी महिंदर कौर-पोते को बुलाया था; 3 अगस्त को होगी बठिंडा कोर्ट में बहस

बठिंडा , (PNL) :  बठिंडा में बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनोट के खिलाफ चल …

आमिर खान को Lawrence Bishnoi गैंग की धमकी, तीसरी शादी को बताया लव जिहाद

न्यूज डेस्क, (PNL) : हाल ही में तीसरी शादी करने वाले बॉलीवुड एक्टर आमिर खान …

अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़:4 आरोपी गिरफ्तार, 5.5 किलो हेरोइन और पिस्तौल बरामद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स और हथियार तस्करी नेटवर्क …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!