Tuesday , July 21 2026
Breaking News

फगवाड़ा हाईवे पर पराली से भरी 2 ट्रॉलियां पलटी:तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से लगा जाम; क्रेन की मदद से ट्रॉलियों को हटाया

जालंधर , (PNL) :  जालंधर-फगवाड़ा हाईवे पर सड़क हादसे में पराली से लदी 2 ट्रॉलियां पलट गईं। यह घटना फगवाड़ा कचहरी के सामने बने फ्लाईओवर पर हुई, जिसके कारण हाईवे पर लंबा जाम लग गया। पराली लेकर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली को एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर चालक अपना संतुलन खो बैठा और दोनों ट्रॉलियां सड़क के बीचों-बीच पलट गईं।

हादसे के संबंध में जानकारी देते हुए दीपू नामक युवक ने बताया कि वह जालंधर से फिल्लौर पराली लेकर जा रहे थे। फगवाड़ा फ्लाईओवर पर पहुंचते ही एक ट्रक ने उनकी ट्रॉलियों को टक्कर मार दी, जिससे यह हादसा हुआ।

पुलिस ने मौके पर पहुंचे क्रेन से हटवाई ट्रालियां घटना की सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हादसे में ट्रैक्टर चालक बाल-बाल बच गए। क्रेन की मदद से पलटी हुई ट्रॉलियों को सड़क से हटाया गया और बाधित यातायात को दोबारा सुचारू रूप से बहाल किया गया।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना के शिव शक्ति मंदिर में बेअदबी: मूर्तियों में की तोड़फोड़; डमरू ले जाने की कोशिश, पढ़ें

लुधियाना (PNL): लुधियाना में एक मंदिर के अंदर बेअदबी की घटना सामने आने के बाद …

पंजाबी सिंगर करनदीप को आया हार्ट अटैक:खुद VIDEO शेयर किया, बोले- जिम जाता हूं, फिर भी दिल-दिमाग ने काम करना बंद कर दिया

जालंधर , (PNL) : पंजाबी सिंगर, एक्टर, मॉडल और फिटनेस इन्फ्लुएंसर करनदीप को ऑस्ट्रेलिया में हार्ट …

अमृतसर में THAR में मिली युवक की लाश: ड्राइवर के बगल वाली सीट पर थी, पढ़ें हैरान करने वाला मामला

अमृतसर, (PNL) : अमृतसर में सोमवार सुबह सड़क किनारे खड़ी काले रंग की थार गाड़ी …

December में राष्ट्रीय बैडमिंटन Championship…44 साल बाद जालंधर के हंसराज स्टेडियम में भव्य तैयारी, CM भगवंत मान के निर्देश

जालंधर , (PNL) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस साल दिसंबर महीने में जालंधर …

FIFA World Cup Final: स्पेन फिर बना वर्ल्ड चैंपियन, फेरान टॉरेस के गोल से अर्जेंटीना को दी शिकस्त

न्यूज डेस्क, (PNL) : स्पेन एक बार फिर फुटबॉल की दुनिया का बादशाह बन गया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!