Sunday , November 1 2026
Breaking News

मोटिवेशनल स्पीकर खिलाफ एफआईआर दर्ज, पढ़ें

न्यूज़ डेस्क, (PNL): मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा पर अपनी पत्नी के साथ मारपीट का आरोप लगा है. दिल्ली से सटे नोएडा के सेक्टर 126 में उनकी पत्नी यानिका के भाई वैभव क्वात्रा ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है. अधिकारियों ने आरोपों की जांच शुरू कर दी है और कहा है कि जांच के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी.

बिंद्रा और यानिका की शादी 6 दिसंबर 2023 को हुई थी और वे नोएडा के सेक्टर 94 की एक पॉश सोसायटी में रह रहे थे. एफआईआर के अनुसार शादी के कुछ घंटों बाद बिंद्रा कथित तौर पर यानिका को एक कमरे के अंदर ले गए, उन्हें गालियां दीं, उनके बाल खींचे और उनके साथ मारपीट की.

पत्नी यानिका के साथ मारपीट
शिकायत में दावा किया गया है कि मारपीट के कारण यानिका ठीक से सुन नहीं पा रही है. बिंद्रा ने कथित तौर पर उनका फोन भी तोड़ दिया. उन्हें दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह पहला मौका नहीं है, जब बिंद्रा का नाम किसी विवाद में जुड़ा है.बिंद्रा इससे पहले भी कई विवादों में भी शामिल रहे हैं.

संदीप माहेश्वरी के साथ विवाद
हाल ही में यूट्यूबर और मोटिवेशनल स्पीकर संदीप माहेश्वरी ने उन पर स्कैम चलाने का आरोप लगाया गया था. दरअसल, संदीप माहेश्वरी ने  ‘बिग स्कैम एक्सपोज्ड’ नाम से एक वीडियो जारी किया, जिसमें बिंद्रा पर मल्टी-लेवल मार्केटिंग जैसा कोर्स चलाने का आरोप लगाया गया. कथित घोटाले में छात्रों को बिजनेस सिखाने के लिए बड़ी रकम लेना शामिल है. यह राशि लगभग 500 करोड़ रुपये है.

इन आरोपों पर बिंद्रा ने अपने यूट्यूब चैनल पर जवाब दिया और किसी भी गलत काम से इनकार किया. यह विवाद तब और बढ़ गया जब जब महेश्वरी ने कहा कि बिंद्रा ने अपने लोगों को मेरे घर और आफिस में भेजना शुरू कर दिया है.

सिख समुदाय पर विवाद
इससे पहले जून 2022 में बिंद्रा को अपने एक वीडियो के चलते विवाद में फंस गए थे. दरअसल,  मोटिवेशनल स्पीकर ने अपने वीडियो में गुरु गोबिंद सिंह के एनिमेशन का इस्तेमाल किया था. इस पर उन्हें सिख समुदाय की आलोचना का सामना करना पड़ा. हालांकि, बाद उन्होंने इस पर माफी मांग ली थी.

विवेक बिंद्रा बनाम इंडियन मेडिकल एसोसिएशन
2018 में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने बिंद्रा के खिलाफ केस दर्ज करवाया था. आईएमए ने बिंद्रा पर ‘रियलिटी ऑफ इंडियन मेडिकल सिस्टम’ टाइटस वाले वीडियो में डॉक्टरों के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया था. इतना ही नहीं उनके खिलाफ 50 करोड़ रुपये की मानहाानि का केस किया. हालांकि, इस केस में बिंद्रा को जीत मिली थी.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

‘भाभी चुम्मेवाली’ के पति-बेटी की पिटाई का मामला:लुधियाना में लड़की ने चाचा-चाची और चचेरे भाई पर कराई FIR, बोलीं-मुझे थप्पड़ मारे, बाल खीचें

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रंजीत कौर उर्फ भाभी चुम्मेवाली के पति …

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले 3 वनडे में भी दिखेगा आकिब नबी का एक्शन, प्रसिद्ध कृष्णा की ली जगह

 स्पोर्ट्स , (PNL) : आकिब नबी, न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी 2 वनडे में तो टीम इंडिया …

जालंधर के करतारपुर में नशा तस्करों का तांडव:कारपेंटर से 15 हजार लूटे, पुलिस शिकायत पर घर पर बरसाए पत्थर, चाचा की तोड़ी बांह

जालंधर , (PNL) : जालंधर के करतारपुर में नशा तस्करों युवकों ने कारपेंटर (बढ़ई) युवक को …

संत निरंजन दास के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट का आरोप:जालंधर में थाने के बाहर प्रदर्शन, पुलिस बोली- अभी तक नहीं मिले ठोस सबूत

जालंधर , (PNL) : जालंधर में डेरा सचखंड बल्लां से जुड़े मामले में बीती रात आदमपुर …

गृह मंत्री अमित शाह आज शाम चंडीगढ़ पहुंचेंगे:कल 258 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन-शिलान्यास; ट्रैफिक रूट बदले

 चंडीगढ़ , (PNL) : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार शाम चंडीगढ़ पहुंचेंगे। उनके दौरे को …

अमृतसर में ट्रक ने 2 साल की बच्ची को कुचला:मां के साथ स्कूटी पर जा रही थी, बैक करते वक्त मारी टक्कर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 2 साल की बच्ची की …

अमृतसर एयरपोर्ट पर 1 नवंबर से डिजीयात्रा का लाइव ट्रायल:ई-चिप पासपोर्ट धारकों को मिलेगी फेस स्कैन एंट्री, बार-बार नहीं दिखाने होंगे दस्तावेज

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में स्थित श्री गुरु राम दास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर …

पंजाबियों को ना सिखाओ… Diljit Dosanjh ने दिल्ली कॉन्सर्ट में कहा, अभिजीत दिपके भी थे शो का हिस्सा

न्यूज डेस्क, (PNL) : दिग्गज पंजाबी सिंगर और इंटरनेशनल स्टार दिलजीत दोसांझ का 30 अक्टूबर 2026 …

जालंधर में टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग:1300 कुर्सियां समेत सामान जला, 20 लाख का नुकसान; मालिक ने जताई रंजिश की आशंका

जालंधर , (PNL) : जालंधर जिले में शाहकोट के नजदीकी गांव नंगल अंबियां में बीती रात …

Lovely Professional University कैंपस में रेप की खबर महज अफवाह…’, SIT जांच में नहीं मिला कोई सबूत, दाखिल होगी क्लोजर रिपोर्ट

 जालंधर , (PNL) : लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) कैम्पस में 26 सितंबर को हुए भारी बवाल …

पंजाब विधानसभा चुनाव : AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, धूरी से लड़ेंगे सीएम भगवंत मान, देखें लिस्ट

 

भारत की टी-20 में न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे बड़ी हार, 260 चेज कर रही टीम 87 रन से हारी

स्पोर्ट्स डेस, (PNL) : टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ 87 रन की हार झेलनी …

लुधियाना में AAP नेता के पटाखा गोदाम में भीषण आग, हादसे में चाचा के जवान बेटे की मौत, पढ़ें

लुधियाना, (PNL) : पंजाब के लुधियाना में शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (AAP) नेता गोल्डी …

बिग ब्रेकिंग : उत्तराखंड में बड़ा हादसा! जोशीमठ-बद्रीनाथ के बीच हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार

बद्रीनाथ, (PNL) : उत्तराखंड के चमोली जिले में जोशीमठ और बद्रीनाथ के बीच एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त …

ब्रेकिंग : लुधियाना में डॉ. अंबेडकर की मूर्ति का शीशा फिर टूटा, महिला हिरासत में, पहले हार डालने पर हुआ था विवाद

लुधियाना, (PNL) : शहर के सलेम टाबरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जालंधर बाईपास …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!