Saturday , October 10 2026
Breaking News

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नकोदर में बापू लाल बादशाह जी के मेले में संगत के साथ की शिरकत, पढ़ें

नकोदर, (PNL) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज दरबार अलमस्त बापू लाल बादशाह जी में नतमस्तक होकर राज्य के विकास पर तरक्की और लोगों की खुशहाली के लिए निर्धारित लक्ष्य प्राप्त करने के लिए दरबार से आशीर्वाद माँगा।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने अलमस्त बापू लाल बादशाह जी के मेले को समर्पित सालाना जोड़ मेले पर बड़ी संख्या में संगतों के इक्ट्ठ और कमेटी को बधाई दी। भगवंत मान ने समाज के सभी वर्गों की भलाई के लिए अरदास की और पंजाब के लोगों की उत्साह के साथ सेवा करने के लिए आशीर्वाद माँगा। उन्होंने कहा कि हम सभी को ऐसे ऐतिहासिक और धार्मिक समागमों को संकुचित राजनीति, जात-पात, रंग-भेद से ऊपर उठ कर मिलजुल कर मनाना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि जैसे कि पंजाबियों को बड़ी चुनौतियों का सामना करने और उनमें से सफलतापूर्वक उभरने की अद्वितीय बख्शीश प्राप्त है, इसलिए बाढ़ की मौजूदा स्थिति भी हम सभी के सांझे यत्नों के साथ जल्द ही सामान्य की तरह हो जायेगी, जो बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में 24 घंटे यत्न कर रहे हैं। भगवंत मान ने कहा कि पंजाब संतों- महात्मा, पीरों- पैगंबरों और महान शहीदों की धरती है। उन्होंने कहा कि पंजाबियों ने सदा ही महान गुरूओं की शिक्षाओं और देश भगतों के बलिदानों से प्रेरणा ली है। उन्होंने कहा कि राज्य के कई हिस्सों में बाढ़ के चलते मौजूदा संकट जल्दी ही ख़त्म हो जायेगा क्योंकि पंजाबियों ने कुदरती आपदा के कारण संकट का सामना कर रहे लोगों की मदद के लिए आपस में एकजुटता बना ली है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाबी दुनिया भर में कठिन हालातों में दूसरों की मदद करने के लिए जाने जाते हैं, इसलिए मौजूदा कठिन समय को भी थोड़े समय में ही पार कर लिया जायेगा। उन्होंने कहा कि यह पहली बार नहीं है, जब पंजाब ऐसी स्थिति का सामना कर रहा है क्योंकि राज्य का ऐसी चुनौतियों का मुकाबला करने का शानदार इतिहास रहा है। भगवंत मान ने कहा कि परमात्मा की मेहर से यह सभी मुश्किलें भी दूर हो जाएंगी।

इस दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब के लोगों ने उनको समझदारी के साथ और जन हितैषी फ़ैसले लेने का मौका दिया है। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिया कि उनकी सरकार पंजाब और इसके लोगों के बड़े हितों के लिए फ़ैसले ले रही है और राज्य को विकास की उच्च राह पर लिया रही है। भगवंत मान ने इस बात पर भी ज़ोर दिया कि हम सभी को हमेशा अपनी जड़ों के साथ जुड़े रहना चाहिए क्योंकि मिट्टी में गहरी जड़ों वाले वृक्ष कभी भी किसी भी हालत में नहीं गिरते।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार पंजाब को हरेक क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने के लिए पूरी पारदर्शिता और वचनबद्धता के साथ काम कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य की पुरातन शान को हर कीमत पर बहाल किया जायेगा और राज्य सरकार ने इसके नतीजे आने शुरू कर दिए हैं। भगवंत मान ने कहा कि राज्य सरकार की अथक कोशिशें राज्य के विकास और खुशहाली को और बढ़ावा देंगी।

इस दौरान मुख्यमंत्री और अन्यों ने भी लंगर छका। उन्होंने राज्य के अलग-अलग हिस्सों से आईं संगतों के साथ बातचीत भी की। दरबार कमेटी की तरफ से लोक सभा मैंबर हंस राज हंस ने भी मुख्यमंत्री और अन्य आदरणियों को शॉल भेंट किया।

इस मौके पर दूसरों के इलावा कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह, डेरो के प्रमुख और प्रसिद्ध पंजाबी गायक हंस राज हंस, विधायक इन्द्रजीत कौर मान और जसवीर सिंह राजा, विश्व प्रसिद्ध गायक दलेर मेहंदी के इलावा अन्य भी उपस्थित थे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर नॉर्थ में कांग्रेस को लगा झटका, माइक खोसला के भाई राज और भतीजे देवन AAP में शामिल

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में कांग्रेस को आम आदमी पार्टी (AAP) ने …

लुधियाना में AAP पार्षद उषा कालिया का निधन:कैंसर का चल रहा था इलाज,अगले महीने थी बेटे की शादी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। लुधियाना के वार्ड …

जालंधर में प्राइवेट स्कूल पर परिजनों का आरोप:तीसरी कक्षा की छात्रा की तबीत बिगड़ी, परिवार ने स्कूल पर लगाए गंभीर

जालंधर , (PNL) : जालंधर के टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षिका पर तीसरी कक्षा की छात्रा …

लुधियाना में ATM ठग को पब्लिक ने दबोचा:जूतों से की पिटाई, पर्स से मिले दर्जनों कार्ड; मोबाइल से बना रहा था PIN का वीडियो

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य …

धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर भड़के पंजाब के शाही इमाम:बोले- अपने घर पहुंचकर गीदड़ भभकियों दे रहे; बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर ने कहा था- हमें थैंक्यू बोलो

लुधियाना , (PNL) : बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ओर से कथा …

चंडीगढ़ से भागे लूटेरों का पलवल में एनकाउंटर:पुलिस ने 20KM तक दौड़ाया, 2 को गोली लगी; कारोबारी से गनपॉइंट पर कार लूटी थी

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के सेक्टर-46 में पुलिस बीट बॉक्स के सामने दुकानदार से गन …

परगट सिंह बोले- CM पद का मैं भी दावेदार:पंजाब कांग्रेस में इतने चेहरे कि हर कोई मुख्यमंत्री बन सकता; राहुल के नेतृत्व में लड़ेंगे चुनाव

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान परगट सिंह ने मुख्यमंत्री पद के लिए …

जालंधर में खुलेआम शराब पीने वालों पर एक्शन:10 राउंड अप, रेहड़ियों-ठेकों पर गिलास देकर पिलाई जा रही थी; चेकिंग में खुलासा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कमिश्नर सतिंदर सिंह की देखरेख में पुलिस प्रशासन लगातार आम …

कनाडा में पंजाबी की टारगेट किलिंग:रेंज रोवर में बैठे युवक को गोलियों से भूना, ब्रदर्स कीपर्स गैंग से जुड़ा था; पहले मिली थी धमकियां

 जालंधर , (PNL) : कनाडा में पंजाबी युवक की टारगेट किलिंग का मामला सामने आया है। …

सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाना और विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय शिक्षा उपलब्ध करवाना मान सरकार की प्राथमिकता : वनीत धीर

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ के हलका इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर ने स्कूल की ओर …

पंजाब DA बकाया केस मामले में हाईकोर्ट पेश हुए चीफ सैक्रेटेरी केएपी सिन्हा, पढ़ें क्या हुई सुनवाई

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) के बकाये मामले में …

बड़ी खबर : नाना पाटेकर की मौत मामले में बड़ा अपडेट, पुलिस ने दर्ज किया केस

मुंबई, (PNL) : बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर की मौत से जुड़ी खबर को लेकर बड़ा …

चंडीगढ़ में 3 साल में पहुंची 252 किलो हेरोइन:चौकी-थाना पुलिस बेखबर, अंतरराज्यीय नेटवर्क के 4 आरोपी दबोचे; फरार 3 डीलरों की तलाश

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में पिछले करीब 3 साल से बड़े स्तर पर हेरोइन की …

पंजाब के सरकारी स्कूलों में मेगा PTM:अभिभावकों को मिलेगी बच्चों की रिपोर्ट, वीडियो के जरिए दिखाएंगे उपलब्धियां

लुधियाना , (PNL) : पंजाब के सरकारी स्कूलों में आज मेगा पेरेंट्स-टीचर मीटिंग (मेगा पीटीएम) आयोजित …

सुखबीर बादल का रॉक स्टार अंदाज:पैंट-शर्ट, पिज्जा-कोक और युवाओं के साथ सेल्फी; विधानसभा चुनाव से पहले Gen-Z पर फोकस

 जालंधर , (PNL) : 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले शिरोमणि अकाली दल ने युवाओं से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!