Monday , August 31 2026
Breaking News

अमृतसर में बच्चे को जन्म देने वाली 12 वर्षीय नाबालिग बच्चा छोड़ अस्पताल से भागी, मां-बाप और अटेंडेंट भी लापता

कपूरथला/अमृतसर, (PNL) : कपूरथला की फगवाड़ा डिवीजन में बीते दिनों एक बच्चे को जन्म देने वाली 12 वर्षीय नाबालिग अस्पताल से फरार हो गई है। वहीं उसके मां-बाप और अटेंडेंट भी गायब है। नवजन्मा बच्चा अस्पताल में ही है। नाबालिग मां के फरार होने से अस्पताल प्रशासन और पुलिस में हड़कंप मच गया।

इस मामले में अज्ञात के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया है। अब नाबालिग के भागने से केस का रूख बदल गया है। फगवाड़ा सदर प्रभारी उषा रानी के अनुसार 26 मई को एक नाबालिग लड़की ने फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में साढ़े पांच महीने की गर्भावस्था के बाद लड़के को जन्म दिया था। जच्चा बच्चा की हालत नाजुक होने के चलते दोनों को अमृतसर में बेबे नानकी मदर एंड चाइल्ड हॉस्पिटल में देखभाल के लिए शिफ्ट कर दिया गया था।

वहीं एसपी फगवाड़ा गुरप्रीत सिंह ने एसएचओ उषा रानी को जांच अधिकारी नियुक्त किया। अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया जा चुका है। पीड़िता ने पुलिस को बताया था कि वह पिछले साल से मोहल्ला टिब्बी में अपने पिता के साथ रह रही थी। एक दिन सुबह जब वह खुले मैदान में शौच के लिए गई तो वहां एक अज्ञात युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। एसएचओ के अनुसार लड़की के बयान पर केस दर्ज किया। बच्चे के जन्म के एक हफ्ते बाद लड़की उसे अस्पताल में छोड़कर चली गई है। उसके मां-बाप और अटेंडेंट भी लापता है। ऐसे में पुलिस अब नए एंगल से केस की जांच जुट गई है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मोहाली में युवक-युवती पर चली गोलियां:एक की हालत गंभीर, जन्मदिन पार्टी मना रहे थे; मौके से मिले खाली खोल

मोहाली , (PNL) : मोहाली में एक युवक और युवती फायरिंग हुई। सूचना मिलते ही पुलिस …

BJP ने शेयर किया पंजाब CM मान को थप्पड़ मारने वाला AI वीडियो, AAP भड़की, सियासी घमासान तेज

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब में BJP ने सीएम भगवंत मान का एक AI जेनरेटेड वीडियो …

चंडीगढ़ PU में चुनाव, छात्रों और पुलिस में झड़प:नारेबाजी करने वालों को उठाया; स्टूडेंट्स ने लात मारकर लॉ डिपार्टमेंट का दरवाजा खोला

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) और उससे जुड़े चंडीगढ़ के 8 कॉलेजों में सुबह …

जालंधर में हुक्का बार पर पुलिस की रेड:₹10.71 लाख कैश और अवैध शराब मिली, गहने भी जब्त; तस्कर गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष …

जालंधर कंपनी की बस फगवाड़ा से चोरी:स्टैंड के अंदर से ले गया चोर, नंगे पैर पीछे दौड़ा ड्राइवर; CCTV खंगाल रही पुलिस

जालंधर , (PNL) : जालंधर से सटे कपूरथला के फगवाड़ा में स्टैंड से एक चोर बस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!