Sunday , October 11 2026
Breaking News

फिल्लौर में चोरी: परिवार घर के बाहर सोता रहा, अंदर से ₹50 हजार कैश और मोबाइल ले उड़े चोर

जालंधर , (PNL) : फिल्लौर के एक घर से चोर देर रात नकदी और मोबाइल ले गए। परिवार का कहना है कि वे बाहर शेड में सो रहे थे। जब सुबह उठकर देखा तो कमरे में सामान बिखरा था। परिवार का दावा है कि जब सामान की जांच की तो घर में रखे 50 हजार रुपए और मोबाइल गायब था।चोरी की सूचना तुरंत थाना फिल्लौर पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद जांच की। परिवार ने शहर में चोरी की बढ़ती घटनाओं को लेकर चिंता जताई है।पीड़ित की पहचान रामू के रूप में हुई है, जो मूल रूप से सीतापुर, उत्तर प्रदेश के निवासी हैं और वर्तमान में नंगल, फिल्लौर में रहते हैं। रामू पेशे से पेंटर हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने घर की मरम्मत और किश्त चुकाने के लिए नकद पैसा जोड़कर रखा था।

रात का खाना खाकर बाहर सोया था पूरा परिवार रामू ने बताया कि राता का खाना खाने के बाद वे परिवार के साथ कमरे में सो गए थे। गर्मी के कारण कमरे का दरवाजा बंद नहीं किया गया था, जबकि उनके माता-पिता बाहर शेड के नीचे सो रहे थे। सुबह उठने पर उन्हें नकदी और मोबाइल फोन गायब मिला। घर में तलाशी लेने पर भी सामान नहीं मिला। मोबाइल पर कॉल की तो रिंग गई, फिर स्विच आफ हो गया रामू ने बताया कि चोरी के बाद उसने अपने मोबाइल नंबर पर कॉल किया, जिस पर पहले रिंग गई और फिर स्विच ऑफ हो गया। फोन की आखिरी लोकेशन नंगल गांव के आसपास पाई गई। फिल्लौर पुलिस स्टेशन में चोरी की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से अपना मोबाइल और नकदी बरामद करने की गुहार लगाई है। इस संबंध में थाना अधिकारी उमेश कुमार ने बताया कि पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर नॉर्थ में कांग्रेस को लगा झटका, माइक खोसला के भाई राज और भतीजे देवन AAP में शामिल

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में कांग्रेस को आम आदमी पार्टी (AAP) ने …

लुधियाना में AAP पार्षद उषा कालिया का निधन:कैंसर का चल रहा था इलाज,अगले महीने थी बेटे की शादी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। लुधियाना के वार्ड …

जालंधर में प्राइवेट स्कूल पर परिजनों का आरोप:तीसरी कक्षा की छात्रा की तबीत बिगड़ी, परिवार ने स्कूल पर लगाए गंभीर

जालंधर , (PNL) : जालंधर के टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षिका पर तीसरी कक्षा की छात्रा …

लुधियाना में ATM ठग को पब्लिक ने दबोचा:जूतों से की पिटाई, पर्स से मिले दर्जनों कार्ड; मोबाइल से बना रहा था PIN का वीडियो

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य …

धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर भड़के पंजाब के शाही इमाम:बोले- अपने घर पहुंचकर गीदड़ भभकियों दे रहे; बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर ने कहा था- हमें थैंक्यू बोलो

लुधियाना , (PNL) : बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ओर से कथा …

चंडीगढ़ से भागे लूटेरों का पलवल में एनकाउंटर:पुलिस ने 20KM तक दौड़ाया, 2 को गोली लगी; कारोबारी से गनपॉइंट पर कार लूटी थी

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के सेक्टर-46 में पुलिस बीट बॉक्स के सामने दुकानदार से गन …

परगट सिंह बोले- CM पद का मैं भी दावेदार:पंजाब कांग्रेस में इतने चेहरे कि हर कोई मुख्यमंत्री बन सकता; राहुल के नेतृत्व में लड़ेंगे चुनाव

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान परगट सिंह ने मुख्यमंत्री पद के लिए …

जालंधर में खुलेआम शराब पीने वालों पर एक्शन:10 राउंड अप, रेहड़ियों-ठेकों पर गिलास देकर पिलाई जा रही थी; चेकिंग में खुलासा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कमिश्नर सतिंदर सिंह की देखरेख में पुलिस प्रशासन लगातार आम …

कनाडा में पंजाबी की टारगेट किलिंग:रेंज रोवर में बैठे युवक को गोलियों से भूना, ब्रदर्स कीपर्स गैंग से जुड़ा था; पहले मिली थी धमकियां

 जालंधर , (PNL) : कनाडा में पंजाबी युवक की टारगेट किलिंग का मामला सामने आया है। …

सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाना और विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय शिक्षा उपलब्ध करवाना मान सरकार की प्राथमिकता : वनीत धीर

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ के हलका इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर ने स्कूल की ओर …

पंजाब DA बकाया केस मामले में हाईकोर्ट पेश हुए चीफ सैक्रेटेरी केएपी सिन्हा, पढ़ें क्या हुई सुनवाई

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) के बकाये मामले में …

बड़ी खबर : नाना पाटेकर की मौत मामले में बड़ा अपडेट, पुलिस ने दर्ज किया केस

मुंबई, (PNL) : बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर की मौत से जुड़ी खबर को लेकर बड़ा …

चंडीगढ़ में 3 साल में पहुंची 252 किलो हेरोइन:चौकी-थाना पुलिस बेखबर, अंतरराज्यीय नेटवर्क के 4 आरोपी दबोचे; फरार 3 डीलरों की तलाश

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में पिछले करीब 3 साल से बड़े स्तर पर हेरोइन की …

IND vs WI: बस ड्राइवर के बेटे ने टीम इंडिया के नेट्स में मचाई सनसनी, स्टार बल्लेबाजों को छकाया, संजू से मिली शाबाशी

स्पोर्ट्स , (PNL) :  भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला रांची …

अमेरिका में भारतीय IT प्रोफेशनल्स के भविष्य पर मंडराया संकट! समझें ट्रंप के एक्शन से क्या पड़ेगा असर?

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका में काम करने वाले भारतीय IT कर्मचारियों के लिए ग्रीन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!