Sunday , September 20 2026
Breaking News

पंजाब सरकार द्वारा पोस्ट मैट्रिक स्कालरशिप अधीन 183 करोड़ रुपए जारी : डा. बलजीत कौर

चंडीगढ़, पंजाब सरकार की तरफ से पोस्ट मैट्रिक स्कालरशिप योजना के तहत 183 करोड़ रुपए एस.एन.ए. खाते में जारी किए गए है। इस बारे में जानकारी देते हुए सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक मंत्री डा. बलजीत कौर ने कहा कि भारत सरकार की तरफ से पोस्ट मैट्रिक स्कालरशिप फार एस.सी. योजना के अंतर्गत केवल 2016- 17 तक ही राशि जारी की गई थी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की तरफ से साल 2017- 18 से 2019- 20 तक स्कालरशिप की राशि जारी न करने कारण कई विद्यार्थियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

डा. बलजीत कौर ने कहा कि राज्य सरकार की तरफ से विद्यार्थियों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए प्राईवेट और सरकारी सहायता प्राप्त संस्थानों की साल 2017- 18 से 2019- 2020 तक की फीस 40 प्रतिशत राशि को रिलीज़ करने संबंधी फ़ैसला लिया गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिशा- निर्देशों अनुसार वित्त विभाग की तरफ से लगभग 1900 संस्थानों का आडिट किया गया था और आडिट करने उपरांत एतराज़योग्य राशि को काट कर इन सभी संस्थानों को 40 प्रतिशत अदायगी की जा रही है।

डा. बलजीत कौर ने कहा कि कुछ शिक्षण संस्थानों की अदायगी संबंधी रिपोर्ट तैयार है, परंतु विभाग की तरफ से जारी हिदायतों अनुसार शिक्षण संस्थानों की अंडर- टेकिंग अपलोड न करने कारण अदायगी में देरी हो रही है। उन्होंने सभी शिक्षण संस्थानों से अपील की कि वह विभाग की तरफ से जारी हिदायतों अनुसार अंडर टेकिंग डा.अम्बेदकर पोर्टल पर अपलोड करना यकीनी बनाए, ताकि इन शिक्षण संस्थानों को अदायगी की जा सके।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर- कोठी में महिला को बंधक बनाकर लूटा:हाथ-मुंह बांधे, CCTV में 7 लुटेरे लाठी-डंडे लेकर आते दिखे, ₹5 लाख कैश-22 तोले सोना लूटने का दावा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में देर रात लुटेरों ने एक कोठी में घुसकर महिला को …

अमृतसर में पुरानी रंजिश में बुजुर्ग महिला की हत्या:सिर पर ईंटों से हमला,केस में गवाह थी मृतक, पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के वेरपाल थाना क्षेत्र के पंडोरी गांव में पुरानी रंजिश के …

नकोदर में पिता ने अपने बेटे को किया किडनैप:पुलिस को झूठी कहानी बताई, कार सहित युवक किया बरामद, 3 लोग गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नकोदर में एक पिता ने अपने ही बेटे को खुद …

चंडीगढ़ में टैक्सी ड्राइवर का मर्डर:सड़क किनारे लाश मिली, शरीर पर चाकू के निशान; सेक्टर-56 से कार बरामद

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक टैक्सी ड्राइवर का मर्डर कर दिया गया। शनिवार …

अमृतसर में ड्रोन से आई हथियारों की खेप पकड़ी:5 पिस्टल, 35 कारतूस और 2 ड्रोन बरामद; अटारी स्टेडियम के पास खेतों में पड़ी मिली

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के घरिंडा थाना पुलिस ने पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हथियारों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!