Saturday , August 29 2026
Breaking News

पंजाब पुलिस को चकमा देकर तस्कर फरार:चंडीगढ़ में बाथरूम जाने के बहाने खुलवाई हथकड़ी; पुलिसकर्मियों की आंखों में डाली लाल मिर्च

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के सेक्टर-38 में खन्ना सीआईए की पुलिस टीम को चकमा देकर नशा तस्करी का आरोपी दीपक थापा फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक टीम शुक्रवार शाम करीब 6 बजे उसे हथकड़ी लगाकर उसके घर पहुंची थी। यहां आरोपी के बताए स्थान से हेरोइन बरामद करने के लिए तलाशी ली जानी थी।इसी दौरान दीपक ने बाथरूम जाने की बात कहकर हथकड़ी खोलने को कहा। पुलिसकर्मियों ने उसकी हथकड़ी खोल दी। आरोप है कि इसी दौरान उसने परिजनों की मदद से पुलिस टीम पर हमला कर दिया और फरार हो गया।पुलिस शिकायत के अनुसार, दीपक और उसके साथ मौजूद लोगों ने पुलिसकर्मियों की आंखों में लाल मिर्च पाउडर डाल दिया। अचानक हुए हमले के कारण पुलिसकर्मियों को कुछ देर तक दिखाई देने में परेशानी हुई।इसी दौरान दीपक घर से बाहर निकलकर भाग गया। पुलिस टीम ने उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह हाथ नहीं आया।

पुलिस के अनुसार, कुछ दिन पहले खन्ना सीआईए ने एक युवक को करीब आधा किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ में नशा तस्करी से जुड़े लोगों के बारे में जानकारी मिली, जिसमें सेक्टर-38 निवासी दीपक थापा का नाम भी सामने आया। इसके आधार पर खन्ना पुलिस ने 26 अगस्त को दीपक को गिरफ्तार किया था।

पुलिस का दावा है कि पूछताछ के दौरान दीपक ने बताया था कि हेरोइन उसके घर में छिपाकर रखी गई है। इसी बरामदगी के लिए टीम उसे लेकर चंडीगढ़ पहुंची थी, लेकिन तलाशी शुरू होने से पहले ही वह फरार हो गया।

घटना के बाद खन्ना सीआईए टीम ने मलोया थाना पुलिस को इसकी जानकारी दी। स्थानीय पुलिस के अनुसार, खन्ना पुलिस आरोपी को चंडीगढ़ लेकर आई थी, लेकिन तलाशी और बरामदगी की कार्रवाई से पहले स्थानीय पुलिस को सूचना नहीं दी गई थी। अब इस मामले में पुलिस कार्रवाई और आपसी समन्वय को लेकर भी जांच की जा रही है।

खन्ना पुलिस की शिकायत के आधार पर दीपक थापा और उसके कथित मददगारों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस यह पता लगा रही है कि घटना के समय घर में कौन-कौन मौजूद था और पुलिसकर्मियों पर मिर्ची पाउडर डालने में किसकी भूमिका थी।

पुलिस के मुताबिक, दीपक के खिलाफ पहले से एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट और हत्या समेत कई मामले दर्ज हैं। कुछ मामलों में उसका नाम नाइजीरियाई नशा तस्करों से जुड़े मामलों में भी सामने आने की बात कही गई है। खुड्डा लाहौरा में हुई हत्या के एक मामले में भी पुलिस जांच के दौरान उसका नाम सामने आने का दावा किया गया है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमेरिका-ईरान युद्ध के बाद सीएनजी की कीमतों में पांचवीं बार बढ़ोतरी हुई है, छह महीनों में कीमतें इतनी बढ़ गई हैं

न्यूज डेस्क, (PNL) :दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी वाहन चलाने वालों पर एक बार फिर मुसीबत आ …

जालंधर में कार ड्राइवर ने 2 कारों-बाइक को मारी टक्कर:हंगामे के बाद हिरासत में, शराब पीए होने का शक; पुलिस बोली-मेडिकल करवाएंगे

जालंधर , (PNL) : जालंधर शहर के नकोदर चौक और विवेक इंटरनेशनल होटल के पास बेकाबू …

लुधियाना F&CC चुनाव की वोटिंग शुरू:95 पार्षद-6 MLA करेंगे मतदान, चुनाव हॉल में बिना मोबाइल गए पार्षद; नियम तोड़ने पर हाईकोर्ट जाने की चेतावनी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना नगर निगम की फाइनांस एंड कांट्रेक्ट कमेटी (F&CC) के 2 सदस्यों …

अमृतसर में निहंग की हत्या:सीने पर गोली मारी, सुनसान इलाके में मिली लाश; रखड़ पुण्या मेले में आया था

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में देर रात एक निहंग की गोली मारकर हत्या कर दी …

जालंधर में AAP का ‘मिशन क्लीन’: मंत्री, मेयर और DC ने सड़कों पर लगाया झाड़ू, लोगों से गीला-सूखा कचरा अलग रखने की अपील

जालंधर , (PNL) : पंजाब सरकार के क्लीन पंजाब अभियान की शुरुआत जालंधर के नकोदर चौक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!