Saturday , August 29 2026
Breaking News

कपूरथला के प्राइवेट बैंक में आग, लाखों का नुकसान:शॉर्ट सर्किट से हादसा, लॉकर सुरक्षित; फायर ब्रिगेड ने आधे घंटे में पाया काबू

कपूरथला , (PNL) : कपूरथला के रेलवे स्टेशन रोड स्थित IDBI बैंक की शाखा में शनिवार सुबह आग लग गई। बैंक से धुआं निकलता देख तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई, जिसके बाद फायर अधिकारी गुरप्रीत सिंह के नेतृत्व में एक टीम मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया।

फायर ब्रिगेड को शनिवार सुबह करीब 5:59 बजे बैंक से धुआं निकलने की जानकारी मिली थी। सूचना मिलते ही टीम बिना देरी किए घटनास्थल पर पहुंची। आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।

फायर अधिकारी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हालांकि, आग के वास्तविक कारणों की पुष्टि विस्तृत जांच के बाद ही हो पाएगी।

कपूरथला के बैंक में लगी आग बुझाने पहुंची फायर ब्रिगेड।

कपूरथला के बैंक में लगी आग बुझाने पहुंची फायर ब्रिगेड।

IDBI बैंक के ब्रांच मैनेजर दीपक कुमार ने बताया कि उन्हें सुबह करीब 6 बजे बैंक में आग लगने की सूचना मिली थी। वह तुरंत बैंक पहुंचे, जहां तक फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने का काम शुरू कर चुकी थी।

बैंक को लाखों रुपए का नुकसान

आग पर काबू पाने के बाद बैंक के अंदर स्थिति का जायजा लिया गया। ब्रांच मैनेजर के अनुसार, आग के कारण बैंक में रखे महत्वपूर्ण दस्तावेजों, फर्नीचर और अन्य सामान को काफी नुकसान पहुंचा है। इस घटना में बैंक को लाखों रुपए का नुकसान होने का अनुमान है।

बैंक में लगी आग बुझाने का प्रयास करता फायर कर्मचारी।

बैंक में लगी आग बुझाने का प्रयास करता फायर कर्मचारी।

लॉकर क्षेत्र पूरी तरह सुरक्षित

राहत की बात यह रही कि बैंक का लॉकर क्षेत्र पूरी तरह सुरक्षित है। आग से लॉकर क्षेत्र में किसी प्रकार की क्षति नहीं हुई, जिससे ग्राहकों के कीमती सामान की सुरक्षा सुनिश्चित रही।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में कार ड्राइवर ने 2 कारों-बाइक को मारी टक्कर:हंगामे के बाद हिरासत में, शराब पीए होने का शक; पुलिस बोली-मेडिकल करवाएंगे

जालंधर , (PNL) : जालंधर शहर के नकोदर चौक और विवेक इंटरनेशनल होटल के पास बेकाबू …

लुधियाना F&CC चुनाव की वोटिंग शुरू:95 पार्षद-6 MLA करेंगे मतदान, चुनाव हॉल में बिना मोबाइल गए पार्षद; नियम तोड़ने पर हाईकोर्ट जाने की चेतावनी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना नगर निगम की फाइनांस एंड कांट्रेक्ट कमेटी (F&CC) के 2 सदस्यों …

पंजाब पुलिस को चकमा देकर तस्कर फरार:चंडीगढ़ में बाथरूम जाने के बहाने खुलवाई हथकड़ी; पुलिसकर्मियों की आंखों में डाली लाल मिर्च

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के सेक्टर-38 में खन्ना सीआईए की पुलिस टीम को चकमा देकर …

अमृतसर में निहंग की हत्या:सीने पर गोली मारी, सुनसान इलाके में मिली लाश; रखड़ पुण्या मेले में आया था

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में देर रात एक निहंग की गोली मारकर हत्या कर दी …

जालंधर में AAP का ‘मिशन क्लीन’: मंत्री, मेयर और DC ने सड़कों पर लगाया झाड़ू, लोगों से गीला-सूखा कचरा अलग रखने की अपील

जालंधर , (PNL) : पंजाब सरकार के क्लीन पंजाब अभियान की शुरुआत जालंधर के नकोदर चौक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!