Thursday , October 8 2026
Breaking News

पंजाबी इन्फ्लुएंसर मैड संधू हत्याकांड में एक आरोपी गिरफ्तार:अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने पकड़ा, गुजरात में छिपकर रह रहा था

अमृतस​र , (PNL) : पंजाबी इन्फ्लुएंसर मैड संधू हत्याकांड में अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान परमिंदर काका उर्फ परमिंदर प्रसाद के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, परमिंदर ने मेड संधू पर फायरिंग की थी। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है।जानकारी के मुताबिक मैड संधू की हत्या के बाद आरोपी परमिंदर काका गुजरात पहुंच गया था और विभिन्न होटलों में छिपकर रह रहा था। उसकी लोकेशन मिलने के बाद अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने विशेष अभियान चलाकर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी गुजरात पुलिस और अहमदाबाद क्राइम ब्रांच के समन्वय से की गई।जांच एजेंसियां अब उसके कथित अंतरराष्ट्रीय गोल्डी ढिल्लों गैंग से संबंध, हत्या की साजिश और फंडिंग नेटवर्क की कड़ियों को खंगाल रही हैं। आरोपी की गिरफ्तारी को मामले में बड़ा ब्रेकथ्रू माना जा रहा है।

परमिंदर काका उर्फ परमिंदर प्रसाद। -फाइल फोटो

परमिंदर काका उर्फ परमिंदर प्रसाद। -फाइल फोटो

मैड संधू की हत्या कैसे हुई, जानिए…

  • कार वॉश के लिए खड़ी कर गया था: चश्मदीद के मुताबिक, मैड संधू पहले अपनी कार वॉश के लिए खड़ी कर गया था। बाद में दो लड़कियां उसे कार वापस ले जाने के लिए छोड़ने आईं। इसी दौरान बाइक पर दो युवक पहुंचे। एक बाइक पर ही बैठा रहा, जबकि दूसरा मैड संधू के पास गया और गोलियां चला दीं। करीब 4-5 राउंड फायरिंग हुई, जिनमें से दो गोलियां मैड संधू को लगीं। उसे गंभीर हालत में निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई।

  • पुलिस करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंची: चश्मदीद ने यह भी बताया कि पुलिस करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंची। घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें मैड संधू सड़क पर खून से लथपथ पड़ा दिखाई दे रहा है। उसके साथी उसे उठाते नजर आते हैं। सड़क पर गोलियों के खोल भी पड़े दिख रहे हैं।

  • 3 महीने पहले निहंग ने दी थी चेतावनी: मैड संधू का 3 महीने पहले निहंग जत्थेदार मनप्रीत सिंह खालसा के बीच विवाद हुआ था। उस दौरान निहंग ने मैड संधू की सोशल मीडिया गतिविधियों, पहनावे और पुरानी वीडियो को लेकर आपत्ति जताई गई थी। निहंग पक्ष ने मैड संधू को सोशल मीडिया पर ऐसी सामग्री से दूरी बनाने की चेतावनी दी थी।

  • पुरानी गलतियों को दोहराना बंद कर दिया: विवाद के बीच मैड संधू ने सफाई दी थी कि उन्होंने खुद में बदलाव कर लिया था और पुरानी गलतियों को दोहराना बंद कर दिया था। उन्होंने यह भी कहा था कि उनकी पुरानी वीडियो को दोबारा सोशल मीडिया पर शेयर करके बेवजह विवाद खड़ा किया जा रहा था।

  • पंजाबी सिंगर के साथ विवाद: मैड संधू का नाम पंजाबी गायक के.एस. माखन के साथ भी विवादों में आ चुका। एक लाइव शो और पॉडकास्ट के दौरान सिंगर द्वारा मैड संधू के अंदाज और लाइफस्टाइल का मजाक उड़ाया गया था, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच सोशल मीडिया पर बयानों की जंग छिड़ गई थी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

राजोआना की दया याचिका पर 28 को सुनवाई:फांसी को उम्रकैद में बदलने की मांग, केंद्र ने जताया विरोध; कहा- फैसला लेना अनुकूल नहीं होगा

अमृतस​र , (PNL) : पंजाब के पूर्व CM बेअंत सिंह की हत्या के मामले में पटियाला …

LPU हिंसा मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई आज:सरकार सौंपेगी स्टेटस रिपोर्ट, आरोपियों पर कार्रवाई का देना होगा हिसाब; अब तक 11 गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) हिंसा मामले में आज पंजाब एंड …

पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान परगट सिंह का शक्ति प्रदर्शन: दरबार साहिब में माथा टेका; सचिन पायलट ने कार ड्राइव कर सबको मैसेज दिया

चंडीगढ़, (PNL) : कांग्रेस के नए प्रदेश प्रधान बनने के बाद परगट सिंह ने पंजाब …

दिलजीत दोसांझ का घर समझ लिखे खालिस्तानी नारे:पड़ोसी बोला- मुंह बांधकर आए थे 4-5 लोग, मेरी दीवार खराब कर गए

जालंधर , (PNL) : पंजाबी सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ के गांव दोसांझ कलां में कुछ …

दुखद खबर : मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, गोवा वाले बंगले में सुबह बेहोशी की हालत में पाए गए थे, पढ़ें

गोवा, (PNL): बॉलीवुड के मशहूर और दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र …

PM मोदी द्वारा भेजी CBI ने भी पंजाब सरकार की ईमानदारी को दी क्लीन चिट, 12 घंटे में कुछ नहीं मिला : भगवंत सिंह मान

संगरूर, (PNL) : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बुधवार को पंजाब में सेंट्रल ब्यूरो ऑफ़ इन्वेस्टिगेशन …

पंजाब में अकाली दल के हलका इंचार्ज के खिलाफ किडनैपिंग का केस दर्ज, दो साथी गिरफ्तार

लुधियाना, (PNL): लुधियाना में एक नाबालिग लड़की को उसके मामा के घर से कथित तौर …

पठानकोट में तेज बारिश, पंजाब के 13 जिलों में अलर्ट:चंडीगढ़ में गरज-चमक की चेतावनी, 12 अक्टूबर से बढ़ेगी ठंड

चंडीगढ़  , (PNL) : पंजाब के पठानकोट में बुधवार सुबह तेज बारिश हुई। मौसम विभाग के …

पंजाब यूथ कांग्रेस का ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ प्रदर्शन:CEC को हटाने की मांग, सेक्टर-17 में नेम प्लेट पर लिखा वोट चोर

चंडीगढ़ , (PNL) : मतदाता सूची और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर पंजाब यूथ कांग्रेस …

पंजाब से फर्जी शादी कर कनाडा जाना आसान नहीं:दुल्हनों-दूल्हों पर लगेगा 5 साल बैन, 3 साल खर्च उठाना पड़ेगा, सालाना 35 हजार स्पाउस-मैरिज वीजा

जालंधर  , (PNL) : कनाडा पहुंचने के लिए पंजाब से फर्जी शादी करके जाना अब आसान …

लुधियाना स्कूल की बस ने साइकिल सवार छात्रा को कुचला:छठी क्लास की है छात्रा,हालत बेहद नाजुक,सीसीटीवी आई सामने

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक तेज रफ्तार स्कूल बस ने साइकिल से घर लौट …

जालंधर देहात की बड़ी कार्रवाई:हंगामे के बाद ASI गुरसिंदर सिंह निलंबित,पुलिसकर्मी ने सरकारी वाहन से कई गाड़ियों को मारी थी टक्कर

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात अंतर्गत आने वाले भोगपुर में एक पुलिसकर्मी द्वारा शराब के …

जालंधर में नशेड़ी युवक की तोड़फोड़:रेफर करने पर भड़का शनी शूटर, डॉक्टर से हाथापाई कर मोबाइल और बीपी मशीन तोड़ी

जालंधर , (PNL) : जालंधर में शेखा बजार के तेल वाली गली में स्थित एक क्लीनिक …

पंजाब कांग्रेस प्रधान परगट सिंह 11 को संभालेंगे कार्यभार:बोले- कर्मचारियों को DA दे सरकार, हक के लिए कोर्ट जाने को मजबूर

जालंधर , (PNL) : पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष एवं विधायक परगट सिंह 11 …

पंजाब चुनाव से पहले सांसद अमृतपाल को बड़ी राहत:अमृतसर कोर्ट ने वीडियो कॉल करने की अनुमति दी; असम के डिब्रूगढ़ जेल में बंद हैं

 अमृतसर , (PNL) : पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!