Monday , September 21 2026
Breaking News

नवजोत कौर सिद्धू ने दी कैंसर को मात, सोशल मीडिया पर साझा की भावुक पोस्ट, पढ़ें

अमृतसर, (PNL) : कांग्रेस नेता और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी ने कैंसर को मात दे दी है। पिछले काफी समय से कैंसर से जूझ रही नवजोत कौर सिद्धू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए खुश कैंसर फ्री होने की जानकारी साझा की है। पत्नी के कैंसर होने के बाद सिद्धू लगातार उन्हें समय दे रहे थे और उनकी देखभाल कर रहे थे। कैंसर फ्री होने की पोस्ट सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रही है। यूजर्स नवजोत कौर को उनकी फाइटिंग स्प्रिट के लिए बधाई दे रहे हैं। सिद्धू के साथ नवजोत भी राजनीति में हाथ आजमा चुकी हैं। वे पंजाब की मंत्री रह चुकी हैं।

डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने लिखा है कि मैं बहुत खुश हूं कि मेरे पीईटी स्कैन के अनुसार मुझे कैंसर मुक्त घोषित कर दिया गया है। इससे मेरे पूरे शरीर का अंग दान संभव हो गया है। मैं सौभाग्यशाली महसूस कर रही हूं कि मैं भी अपने बाल दान कर सकी। आइए लकड़ी बचाने के लिए बिजली वाले शवदाह गृह के लिए हां कहें। कोरोना में लोगों शवों को नकारते देखा है। पंजाब कांग्रेस के नेता नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी को लेफ्ट ब्रेस्ट में स्टेज 2 कार्सिनोमा कैंसर हो गया था।

नवजोत सिंह सिद्धू ने अगस्त महीने में पत्नी के हेल्थ अपडेट को साझा करते हुए एक फोटो साझा की थी। इसमें सिद्धू अपने हाथों से पत्नी नवजोत कौर को खाना खिला रहे थे। तब नवजोत सिंह सिद्धू ने लिखा था कि घाव तो भर गए हैं लेकिन इस कठिन परीक्षा के मानसिक घाव अभी भी बने रहेंगे। तब उन्होंने बताया कि नवजोत कौर पर पांचवां कीमो चल रहा है। इसके बाद सिद्धू अपने परिवार के साथ मनाली चले गए थे। कैंसर के इलाज बाद सिद्धू दंपति ने काफी धार्मिक स्थानों की यात्रा भी की थी। अब कैंसर को मात देने के बाद नवजोत कौर ने खुद इसकी जानकारी साझा की है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू को लुधियाना पुलिस ने हिरासत में लिया, CM मान को गिफ्ट करने जा रहे थे शराब

लुधियाना  , (PNL) : पंजाब में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसको लेकर सूबे की सियासत गरमा …

सऊदी अरब पर हमले बर्दाश्त नहीं… हूती विद्रोहियों को भारत का कड़ा मैसेज, पाकिस्तान भी बोला- खाड़ी देश की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाएंगे

न्यूज डेस्क, (PNL) : हूती विद्रोहियों के सऊदी अरब पर किए हालिया हमलों से दुनिया …

जालंधर- कोठी में महिला को बंधक बनाकर लूटा:हाथ-मुंह बांधे, CCTV में 7 लुटेरे लाठी-डंडे लेकर आते दिखे, ₹5 लाख कैश-22 तोले सोना लूटने का दावा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में देर रात लुटेरों ने एक कोठी में घुसकर महिला को …

अमृतसर में पुरानी रंजिश में बुजुर्ग महिला की हत्या:सिर पर ईंटों से हमला,केस में गवाह थी मृतक, पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के वेरपाल थाना क्षेत्र के पंडोरी गांव में पुरानी रंजिश के …

नकोदर में पिता ने अपने बेटे को किया किडनैप:पुलिस को झूठी कहानी बताई, कार सहित युवक किया बरामद, 3 लोग गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नकोदर में एक पिता ने अपने ही बेटे को खुद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!