Tuesday , September 29 2026
Breaking News

जालंधर BSF हेडक्वार्टर ब्लास्ट, हिरासत से छूटा युवक सहमा:बोला- उस दिन पापा फोन न करते तो मर जाता

जालंधर , (PNL) ; जालंधर में बीएसएफ हेडक्वार्टर के पास धमाके में जली स्कूटी के मालिक युवक को पूछताछ के बाद पुलिस ने छोड़ दिया है। युवक का कहना है कि धमका इतना जोर का था कि मुझे अभी भी एक कान से कुछ सुनाई नहीं दे रहा। एक टांग नहीं चल रही। युवक ने बताया कि अगर घर से पापा का फोन न आता तो शायद मैं जिंदा न होता। गुरप्रीत उर्फ कृष ने उन पलों की कहानी साझा करते हुए बताया कि उसे एक पार्सल रिसीव करने जाना था।वह 8 बजे से 5 मिनट पहले ही स्कूटी पर था। वह मेल चेक कर रहा था कि किसका पार्सल है। इस बीच घर से फोन आ गया। वह फोन सुनते हुए स्कूटी से लगभग 100 मीटर दूर चला गया और तभी धमका हो गया। जैसे ही धमका हुआ तो वह बीएसएफ कैंपस की तरफ भागा, यहां बीएसएफ जवानों ने उसे पकड़ लिया। फर्स्ट एड देकर पूछताछ की। पुलिस ने भी सहयोग किया।उधर, धमाके के बाद पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी का वीडियो सामने आया है। डॉन कहता है कि भारत में चाहे गाय का बच्चा पैदा हो या उसकी मौत हो जाए, हर चीज का आरोप मुझ पर लगा दिया जाता है।बता दें कि बुधवार रात 8 बजे के करीब फ्लिपकार्ट डिलिवरी बॉय की स्कूटी के पास ही धमका हुआ था। स्कूटी धमाके के साथ जल जाती है। बीएसएफ के हेडक्वार्टर के पास हुए इस धमाके की जांच पुलिस ने शुरू की तो पता चला की यहां आईईडी विस्फोट हुआ है।इस मामले में जालंधर के गढ़ा के रहने वाले गुरप्रीत उर्फ कृष को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ पूरी होने के बाद उसे छोड़ दिया गया है। धमाके की जांच अब नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) कर रही है।

स्कूटी धमाके में घायल गुरप्रीत उर्फ कृष घटना की जानकारी देते हुए।

स्कूटी धमाके में घायल गुरप्रीत उर्फ कृष घटना की जानकारी देते हुए।

घायल युवक गुरप्रीत ने बताईं 5 अहम बातें…

  • मैं बेकसूर था, धमाके से डर गया था: गुरप्रीत ने बताया कि वह फ्लिपकार्ट में डिलीवरी बॉय है। पिछले काफी समय से उस इलाके में आता-जाता था। बीएसएफ गेट के पास मौजूद लोगों और उसकी ऐप हिस्ट्री ने इस बात की पुष्टि की कि वह वहां किसी संदिग्ध इरादे से नहीं, बल्कि केवल अपना काम करने (रिटर्न पार्सल लेने) गया था। जब धमका हुआ तो उसे कुछ समझ नहीं आया कि कैसे और क्या हुआ। वह बेकसूर था इसलिए कैंपस के अंदर की तरफ दौड़ा। धमाके के बाद वह डर गया था।

  • अभी भी एक कान से कुछ सुनाई नहीं दे रहा: धमाका इतना जोरदार था कि एक कान से अभी भी कुछ सुनाई नहीं दे रहा है। वह मानसिक रूप से भी काफी सदमे में है। उसने बताया कि वह अभी मात्र 20 साल का है और इस खौफनाक मंजर को भूल नहीं पा रहा।

  • पुलिस ने प्यार से बात की: गुरप्रीत ने जालंधर की पुलिस कमिश्नर (CP मैडम) का धन्यवाद किया। उसने बताया कि पुलिस ने उससे लंबी पूछताछ की, लेकिन सीपी मैडम ने उसे बच्चे की तरह ट्रीट किया और बहुत ही अच्छे तरीके से बात की। मैं पुलिस के सामने रो रहा था। मुझे नहीं पता था कि मेरे साथ ये क्या हो रहा था। मैं बार-बार यही कह रहा था कि घरवालों से मेरी बात करवा दो। उन्होंने गुरप्रीत को आश्वासन दिया कि अगर वह निर्दोष है तो डरे नहीं।

  • मैंने रातभर खाना नहीं खाया: गुरप्रीत ने बताया कि जब पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया तो मैं बहुत डर गया। मुझे पुलिसवाले खाना देते रहे लेकिन मेरी भूख ही खत्म हो चुकी थी। मैंने रातभर कुछ नहीं खाया। घर आकर ही कुछ खाया। गुरप्रीत ने बताया कि उसके पिता बीएसएफ से रिटायर हैं और घर पर काफी कर्ज है। उसकी मां को दिल की बीमारी है और उन्हें पहले भी अटैक आ चुका है। घर में वह अकेला कमाने वाला था। धमाके में उसकी स्कूटी तबाह होने हो गई।

  • सरकार मुझे नौकरी दिलाए: गुरप्रीत ने सरकार से अपील की है कि धमाके के कारण उसकी सामाजिक छवि खराब हुई है, जिसे सुधारा जाए। उसने मांग की है कि उसे एक सरकारी नौकरी दी जाए ताकि वह अपने परिवार का सहारा बन सके और उसकी तबाह हुई स्कूटी का उचित मुआवजा मिले।

गुरप्रीत ने बताया कैसे हुई पूरी घटना

  • धमाके के वक्त मौके पर मौजूद था : गुरप्रीत ने बताया कि 5 जून की रात करीब 8 बजे वह अपनी स्कूटी पर जालंधर स्थित बीएसएफ हेडक्वार्टर के गेट के पास पहुंचा था। वह वहां फ्लिपकार्ट के एक ग्राहक से रिटर्न पार्सल लेने के लिए गया था। उसने वहां रुककर अंदर मौजूद व्यक्ति को कॉल की और पार्सल के लिए जानकारी लेनी शुरू की।

  • धमाके से ठीक पहले घर वालों का फोन सुन रहा था : जिस समय वह पार्सल के लिए बात कर रहा था, तभी उसके घर से फोन आ गया। घर वालों से बात करने के लिए वह अपनी स्कूटी से मात्र कुछ कदम ही आगे हटा था। यही कुछ कदम उसकी जान के लिए रक्षक बन गए, वरना वह स्कूटी के बिल्कुल पास खड़ा हुआ था।

  • विस्फोट के 15 मिनट तक होश नहीं रहा: जैसे ही वह फोन पर बात कर रहा था, अचानक उसकी स्कूटी में एक भयानक धमाका हुआ। धमाके की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि उसे 10-15 मिनट तक कुछ भी सुनाई नहीं दिया और न ही कुछ होश रहा। स्कूटी के परखच्चे उड़ गए और उसके कुछ गर्म टुकड़े गुरप्रीत की पीठ पर जाकर लगे जिससे उसे चोटें आईं।

  • जान बचाने के लिए दौड़ा: धमाके के तुरंत बाद मैं बुरी तरह डर गया और बदहवास होकर अपनी जान बचाने के लिए बीएसएफ गेट की तरफ भागा। वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ा और तुरंत बीएसएफ के अस्पताल में ले जाकर उसे फर्स्ट एड (प्राथमिक उपचार) दिया, क्योंकि वह पूरी तरह सदमे में था और रो रहा था।

  • जांच के बाद पुलिस ने छोड़ दिया: घटना के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने उसे हिरासत में लेकर गहन पूछताछ की। उसकी लोकेशन, मोबाइल रिकॉर्ड और फ्लिपकार्ट ऐप की जांच की गई। सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीदों के बयानों के आधार पर जब उसकी बेगुनाही साबित हुई, तब पुलिस ने पूरी तफ्तीश के बाद उसे घर जाने की अनुमति दी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

लुधियाना पहुंचेगी BJP की नशा मुक्ति यात्रा:सांसद मनोज तिवारी और रवनीत बिट्टू होंगे शामिल, समराला चौक पर होगा स्वागत

लुधियाना , (PNL) : पंजाब में नशे के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा प्रदेश स्तर …

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के लुधियाना के शाही इमाम:बोले- नापाक टिप्पणी पर माफी मांगें, पंडित बोले थे- भैया को भी सैया बनाते हैं

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में शाही इमाम ने धार्मिक कथा के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण …

तरनतारन में बदमाश बेखौफ! मशहूर स्वीट हाउस पर फिर ताबड़तोड़ फायरिंग

अमृतसर, (PNL) : तरनतारन के पट्‌टी शहर के बाजार में उस समय दहशत का माहौल …

ब्रेकिंग: कनाडा में पंजाबी युवक का कत्ल, गर्दन में चाकू मारकर विदेशी महिला ने उतारा मौत के घाट

न्यूज डेस्क, (PNL) : कनाडा के मिसिसॉगा में पंजाबी युवक पर एक विदेशी महिला ने …

लुधियाना में आंखों में मिर्च डालकर बैग छीना:पहले बाइक अड़ाई, मालकिन और कर्मचारी को घेरा; मोबाइल-चाबियां और कैश ले गए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बर्तन की दुकान पर काम करने वाले युवक और मालकिन …

श्री दरबार साहिब पहुंची पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप:एकजुटता का दिया संदेश, गुरजीत औजला बोले- 2027 में बनाएंगे सरकार

अमृतसर ,  (PNL) : पंजाब कांग्रेस की अमृतसर और तरनतारन लीडरशिप ने आज श्री हरिमंदिर साहिब …

चितकारा विवि पटियाला हंगामा- महिला आयोग का एक्शन:छात्राओं के लापता होने खबरों पर DC-SSP को नोटिस, 30 तक मांगी रिपोर्ट

पटियाला , (PNL) : पटियाला के राजपुरा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में छात्राओं से जुड़ी सोशल मीडिया …

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:SGPC अध्यक्ष धामी से सिखों से जुड़े मुद्दों पर बात हुई, अकाली दल अमृतसर ने लहराए खालिस्तान के झंडे

अमृतसर  , (PNL) : अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को अमृतसर स्थित सचखंड श्री …

शादी के 7 महीने बाद युवक ने जान दी:लुधियाना में जहर निगला, मरने से पहले वीडियो बनाया, कहा- सास मेरी पत्नी को नहीं आने दे रही

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक युवक ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। …

पंजाब- आगजनी-तोड़फोड़ के बाद LPU में 10 दिन की छुट्‌टी:इंटरनेट बंद, स्टूडेंट्स घर लौट रहे; महिला आयोग ने DC-SSP से रिपोर्ट मांगी

जालंधर  , (PNL) : पंजाब से BJP के राज्यसभा मेंबर अशोक मित्तल की फगवाड़ा स्थित लवली …

दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को थप्पड़ मारा: AAP बोली- भ्रष्टाचार पर सवाल किया था; प्रवेश बोले- मेरे परिवार को गाली दी थी

दिल्ली, (PNL) : आम आदमी पार्टी ने रविवार को X पर एक वीडियो शेयर किया, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!