Wednesday , October 7 2026
Breaking News

जालंधर में सांसद हरभजन सिंह के घर के बाहर प्रदर्शन:आंगनवाड़ी वर्करों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी और पुलिस बल तैनात

जालंधर , (PNL) : पूर्व भारतीय क्रिकेटर और राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह ‘भज्जी’ के जालंधर स्थित आवास के बाहर आंगनवाड़ी वर्करों ने भारी संख्या में एकत्रित होकर ‘जवाब मांग रैली’ के तहत उग्र प्रदर्शन किया। केंद्र सरकार की नीतियों से नाराज महिलाओं ने भाजपा पर वादे पूरे न करने का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। स्थिति को नियंत्रित करने और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई है। यह प्रदर्शन मुख्यत केंद्र सरकार के खिलाफ अपनी लंबित मांगों को लेकर किया जा रहा है। प्रदर्शनकारी महिलाओं का कहना है कि 12 साल पहले जब केंद्र में भाजपा की सरकार बनी थी, तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंगनवाड़ी वर्करों के लिए मांग भत्ते में वृद्धि और पेंशन स्कीम लागू करने का वादा किया था। हालांकि, इतने साल बीत जाने के बाद भी भत्ते में कोई सुधार नहीं किया गया है।

वर्करों का आरोप है कि केंद्र सरकार की 60:40 की अनुपात योजना के तहत उन्हें मात्र 2700 रुपये दिए जा रहे हैं। इतने कम मानदेय के बावजूद उनसे नशा मुक्ति मुहिम, ‘मावां धीयां सत्कार योजना’ और अन्य कई सरकारी योजनाओं के तहत अतिरिक्त काम करवाया जा रहा है।प्रदर्शनकारियों ने बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि गलत पेंशन भुगतान का हवाला देकर वर्करों की पेंशन काटने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। इसके अलावा, अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाने पर वर्करों के खिलाफ पुलिस में मामले दर्ज किए जा रहे हैं और उन पर लाठीचार्ज तक किया गया। दुख की बात यह है कि इस संकट की घड़ी में किसी भी सुपरवाइजर या सीडीपीओ (CDPO) ने उनकी कोई मदद नहीं की। प्रदर्शनकारी वर्करों ने स्पष्ट किया कि 35 सालों से सेवा दे रहे कर्मचारियों को कोई ठोस लाभ नहीं दिया जा रहा है, जबकि सरकारी काम अब एनजीओ (NGOs) को सौंपे जा रहे हैं। केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब में सत्ता में आने का सपना देखने वाली भाजपा यह भूल जाए कि उसे यहां सफलता मिलेगी। अपनी मांगों की अनदेखी के विरोध में 1 और 2 दिसंबर को बड़े स्तर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया है और मांगें न माने जाने पर आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी दी गई है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब यूथ कांग्रेस का ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ प्रदर्शन:CEC को हटाने की मांग, सेक्टर-17 में नेम प्लेट पर लिखा वोट चोर

चंडीगढ़ , (PNL) : मतदाता सूची और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर पंजाब यूथ कांग्रेस …

पंजाब से फर्जी शादी कर कनाडा जाना आसान नहीं:दुल्हनों-दूल्हों पर लगेगा 5 साल बैन, 3 साल खर्च उठाना पड़ेगा, सालाना 35 हजार स्पाउस-मैरिज वीजा

जालंधर  , (PNL) : कनाडा पहुंचने के लिए पंजाब से फर्जी शादी करके जाना अब आसान …

लुधियाना स्कूल की बस ने साइकिल सवार छात्रा को कुचला:छठी क्लास की है छात्रा,हालत बेहद नाजुक,सीसीटीवी आई सामने

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक तेज रफ्तार स्कूल बस ने साइकिल से घर लौट …

जालंधर देहात की बड़ी कार्रवाई:हंगामे के बाद ASI गुरसिंदर सिंह निलंबित,पुलिसकर्मी ने सरकारी वाहन से कई गाड़ियों को मारी थी टक्कर

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात अंतर्गत आने वाले भोगपुर में एक पुलिसकर्मी द्वारा शराब के …

जालंधर में नशेड़ी युवक की तोड़फोड़:रेफर करने पर भड़का शनी शूटर, डॉक्टर से हाथापाई कर मोबाइल और बीपी मशीन तोड़ी

जालंधर , (PNL) : जालंधर में शेखा बजार के तेल वाली गली में स्थित एक क्लीनिक …

पंजाब कांग्रेस प्रधान परगट सिंह 11 को संभालेंगे कार्यभार:बोले- कर्मचारियों को DA दे सरकार, हक के लिए कोर्ट जाने को मजबूर

जालंधर , (PNL) : पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष एवं विधायक परगट सिंह 11 …

पंजाब चुनाव से पहले सांसद अमृतपाल को बड़ी राहत:अमृतसर कोर्ट ने वीडियो कॉल करने की अनुमति दी; असम के डिब्रूगढ़ जेल में बंद हैं

 अमृतसर , (PNL) : पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह को …

CM भगवंत मान के OSD समेत 6 पर CBI ने किया केस दर्ज, केजरीवाल बोले-भाजपा बौखला चुकी है…

चंडीगढ़, (PNL): पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के OSD राजबीर सिंह घुम्मन समेत छह लोगों …

ब्रेकिंग : पंजाब सीएम के कैंप दफ्तर में सीबीआई की रेड, भगवंत मान बोले-बीजेपी ने 2027 चुनाव की तैयारियां शुरू की, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL): पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कैंप ऑफिस पर CBI की रेड की …

लुधियाना में आयुर्वेदिक क्लिनिक संचालक से लूट:सोने की अंगूठियां उतरवाईं, कैश-मोबाइल और सामान छीना; घर लौट रहे थे

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में घर लौट रहे आयुर्वेदिक क्लिनिक संचालक को पुरानी माधोपुरी पुली …

मोहाली में पुलिस पर फायरिंग के आरोपी को जमानत नहीं:ट्रायल शुरू न होने का हवाला दिया, सरकारी वकील का तर्क- वह हार्डकोर गैंगस्टर

 चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब के मोहाली में पुलिस पार्टी पर फायरिंग के मामलों में नामजद …

चंडीगढ़ में कपल ने ट्रेन के आगे कूदकर सुसाइड किया:युवक-युवती की उम्र 19-19 साल; आधी रात को सूचना मिली, दोनों की पहचान हुई

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में कपल ने ट्रेन की चपेट में आकर सुसाइड कर लिया। …

पंजाब में फर्जी PCS अधिकारी बनकर महिला ने AAP नेता से रचाई शादी! सच सामने आया तो उड़ गए होश, 6 लोगों पर FIR

लुधियाना, (PNL): फतेहगढ़ साहिब से आम आदमी पार्टी के ज्वाइंट सेक्रेटरी, जिला परिषद सदस्य और …

जालंधर में पुलिसकर्मियों ने कई गाड़ियों को टक्कर मारी:लोगों ने घेरा वाहन, बोले- नशे में थे, गाड़ी भी नियंत्रित नहीं हो रही थी

जालंधर , (PNL) :  जालंधर के भोगपुर में पुलिसकर्मियों ने शराब के नशे में सरकारी …

अमृतसर में निहंगों ने युवक को पीटा:दो ने हाथ पकड़े, तीसरे ने डंडे मारे; फिर 7 सेकंड में 4 थप्पड़ जड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में निहंगों ने एक युवक की पिटाई कर दी। 20 सेकंड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!