Sunday , November 1 2026
Breaking News

चंडीगढ़ में सजेगा एशियाई रिले चैंपियनशिप का महाकुंभ:प्रशासक बोले-37 साल बाद मिली मेजबानी; 20 देशों के 250 धावक आएंगे

चंडीगढ़  , (PNL) : चंडीगढ़ और देश के खेल प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। वर्ष 2027 में आयोजित होने वाली एशियाई रिले चैंपियनशिप की मेजबानी चंडीगढ़ को मिली है। इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में एशिया के करीब 20 देशों के 250 से अधिक धावक हिस्सा लेने पहुंचेंगे।

पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने इस प्रतिष्ठित आयोजन को लेकर तैयारियों का खाका पेश किया। उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ को इस प्रतियोगिता का आधिकारिक ध्वज सौंप दिया गया है और इसके साथ ही तैयारियों का दौर शुरू हो चुका है। यह प्रतियोगिता मई 2027 में आयोजित की जाएगी।

दहलान जुमान अल-हमद गृह सचिव मंदीप सिंह बराड़ को ओपन हैंड मोमेंटो भेंट करते हुए। (फाइल फोटो)

दहलान जुमान अल-हमद गृह सचिव मंदीप सिंह बराड़ को ओपन हैंड मोमेंटो भेंट करते हुए। (फाइल फोटो)

37 साल बाद फिर मिलेगा अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजन का मौका

चंडीगढ़ को करीब 37 साल बाद किसी बड़े अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स आयोजन की मेजबानी मिली है। इससे पहले वर्ष 1989 में शहर में इस स्तर की बड़ी प्रतियोगिता आयोजित हुई थी।

प्रशासक कटारिया ने कहा कि यह केवल चंडीगढ़ ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। इस आयोजन से खेल जगत में चंडीगढ़ की पहचान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत होगी।

20 देशों के खिलाड़ी दिखाएंगे दम

एशियाई रिले चैंपियनशिप में एशिया और अन्य देशों के करीब 20 देशों के 250 से ज्यादा एथलीट भाग लेंगे। इससे स्थानीय खिलाड़ियों को विश्व स्तरीय खिलाड़ियों को करीब से देखने और उनसे सीखने का अवसर मिलेगा।

प्रशासन का मानना है कि यह आयोजन भारत के भविष्य के बड़े खेल आयोजनों और ओलंपिक तैयारियों के लिए भी अहम साबित होगा।

पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ मिलकर करेंगे तैयारियां

प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि भले ही आयोजन चंडीगढ़ में हो रहा है, लेकिन यह पूरे देश का आयोजन है। इस संबंध में प्रशासन और पुलिस अधिकारियों के साथ कई दौर की बैठकें हो चुकी हैं। जल्द ही पंजाब और हरियाणा के अधिकारियों के साथ भी बैठक कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि उद्देश्य केवल सफल आयोजन करना नहीं है, बल्कि पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के खिलाड़ियों को भी इस मंच पर बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार करना है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनेगा स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर

इस प्रतियोगिता को देखते हुए चंडीगढ़ के खेल ढांचे को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित किया जाएगा। स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और स्टेडियमों को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा ताकि भविष्य में भी शहर बड़े अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की मेजबानी कर सके।

स्टेडियम में करीब 3,500 दर्शकों के बैठने की व्यवस्था होगी। इसके अलावा खिलाड़ियों और मेहमानों के ठहरने, सुरक्षा, परिवहन और खानपान के लिए भी विशेष इंतजाम किए जाएंगे।

दुनिया के सामने दिखेगी चंडीगढ़ की मेहमाननवाजी

प्रशासक कटारिया ने इस अवसर को चंडीगढ़ के लिए ऐतिहासिक बताया और कहा कि यह आयोजन शहर को वैश्विक खेल मानचित्र पर नई पहचान दिलाएगा। उन्होंने खेल संघों और अधिकारियों का धन्यवाद करते हुए शहरवासियों से भी इस आयोजन को सफल बनाने में सहयोग की अपील की।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

‘भाभी चुम्मेवाली’ के पति-बेटी की पिटाई का मामला:लुधियाना में लड़की ने चाचा-चाची और चचेरे भाई पर कराई FIR, बोलीं-मुझे थप्पड़ मारे, बाल खीचें

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रंजीत कौर उर्फ भाभी चुम्मेवाली के पति …

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले 3 वनडे में भी दिखेगा आकिब नबी का एक्शन, प्रसिद्ध कृष्णा की ली जगह

 स्पोर्ट्स , (PNL) : आकिब नबी, न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी 2 वनडे में तो टीम इंडिया …

जालंधर के करतारपुर में नशा तस्करों का तांडव:कारपेंटर से 15 हजार लूटे, पुलिस शिकायत पर घर पर बरसाए पत्थर, चाचा की तोड़ी बांह

जालंधर , (PNL) : जालंधर के करतारपुर में नशा तस्करों युवकों ने कारपेंटर (बढ़ई) युवक को …

संत निरंजन दास के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट का आरोप:जालंधर में थाने के बाहर प्रदर्शन, पुलिस बोली- अभी तक नहीं मिले ठोस सबूत

जालंधर , (PNL) : जालंधर में डेरा सचखंड बल्लां से जुड़े मामले में बीती रात आदमपुर …

गृह मंत्री अमित शाह आज शाम चंडीगढ़ पहुंचेंगे:कल 258 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन-शिलान्यास; ट्रैफिक रूट बदले

 चंडीगढ़ , (PNL) : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार शाम चंडीगढ़ पहुंचेंगे। उनके दौरे को …

अमृतसर में ट्रक ने 2 साल की बच्ची को कुचला:मां के साथ स्कूटी पर जा रही थी, बैक करते वक्त मारी टक्कर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 2 साल की बच्ची की …

अमृतसर एयरपोर्ट पर 1 नवंबर से डिजीयात्रा का लाइव ट्रायल:ई-चिप पासपोर्ट धारकों को मिलेगी फेस स्कैन एंट्री, बार-बार नहीं दिखाने होंगे दस्तावेज

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में स्थित श्री गुरु राम दास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर …

पंजाबियों को ना सिखाओ… Diljit Dosanjh ने दिल्ली कॉन्सर्ट में कहा, अभिजीत दिपके भी थे शो का हिस्सा

न्यूज डेस्क, (PNL) : दिग्गज पंजाबी सिंगर और इंटरनेशनल स्टार दिलजीत दोसांझ का 30 अक्टूबर 2026 …

जालंधर में टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग:1300 कुर्सियां समेत सामान जला, 20 लाख का नुकसान; मालिक ने जताई रंजिश की आशंका

जालंधर , (PNL) : जालंधर जिले में शाहकोट के नजदीकी गांव नंगल अंबियां में बीती रात …

Lovely Professional University कैंपस में रेप की खबर महज अफवाह…’, SIT जांच में नहीं मिला कोई सबूत, दाखिल होगी क्लोजर रिपोर्ट

 जालंधर , (PNL) : लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) कैम्पस में 26 सितंबर को हुए भारी बवाल …

पंजाब विधानसभा चुनाव : AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, धूरी से लड़ेंगे सीएम भगवंत मान, देखें लिस्ट

 

भारत की टी-20 में न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे बड़ी हार, 260 चेज कर रही टीम 87 रन से हारी

स्पोर्ट्स डेस, (PNL) : टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ 87 रन की हार झेलनी …

लुधियाना में AAP नेता के पटाखा गोदाम में भीषण आग, हादसे में चाचा के जवान बेटे की मौत, पढ़ें

लुधियाना, (PNL) : पंजाब के लुधियाना में शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (AAP) नेता गोल्डी …

बिग ब्रेकिंग : उत्तराखंड में बड़ा हादसा! जोशीमठ-बद्रीनाथ के बीच हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार

बद्रीनाथ, (PNL) : उत्तराखंड के चमोली जिले में जोशीमठ और बद्रीनाथ के बीच एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त …

ब्रेकिंग : लुधियाना में डॉ. अंबेडकर की मूर्ति का शीशा फिर टूटा, महिला हिरासत में, पहले हार डालने पर हुआ था विवाद

लुधियाना, (PNL) : शहर के सलेम टाबरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जालंधर बाईपास …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!