चंडीगढ़ में कपल ने ट्रेन के आगे कूदकर सुसाइड किया:युवक-युवती की उम्र 19-19 साल; आधी रात को सूचना मिली, दोनों की पहचान हुई
Punjab News Live -PNL
October 6, 2026
चंडीगढ़, ताजा खबर, पंजाब
चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में कपल ने ट्रेन की चपेट में आकर सुसाइड कर लिया। मरने वाले युवक-युवती की उम्र 19-19 साल है। दोनों चंडीगढ़ के ही रहने वाले हैं। घटना की सूचना मिलते ही चंडीगढ़ पुलिस और रेलवे पुलिस वहां पहुंची। जिसके बाद दोनों की डेडबॉडी कब्जे में ली गई।पुलिस टीम ने रात में ही फोरेंसिक टीमों को मौके पर बुलाया। इसके अलावा घटनास्थल की वीडियोग्राफी भी कराई गई है। युवक-युवती ने ये कदम क्यों उठाया, इसके बारे में पुलिस जांच कर रही है।रामदरबार इलाके में चपेट में आए GRP के मुताबिक देर रात सूचना मिली कि रामदरबार इलाके में रेलवे ट्रैक पर युवक-युवती का जोड़ा ट्रेन की चपेट में आ गया है। दोनों की वहीं पर मौत हो गई। इसके तुरंत बाद सेक्टर 31 थाने की पुलिस वहां पहुंची। इसके तुरंत बाद रेलवे पुलिस भी आ गई। दोनों ने मिलकर घटना की जांच की।
आधी रात को हुई घटना मामला रेलवे ट्रैक से जुड़ा होने के कारण शुरुआती छानबीन के बाद चंडीगढ़ पुलिस की टीम लौट आई। इसकी जांच GRP को सौंप दी गई। GRP के अफसर ने बताया कि ये घटना देर रात 12 बजे हुई। मरने वालों की पहचान मौलीजागरां के रहने वाले आशीष और हल्लोमाजरा की प्रिया के तौर पर हुई।मौके से नहीं मिला सुसाइड नोट GRP के मुताबिक जांच के दौरान पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। इसलिए अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि दोनों ने ट्रेन के आगे आकर जान क्यों दी। पुलिस दोनों के परिवार वालों और उनके दोस्तों से पूछताछ कर रही है, ताकि घटना की वजह का पता लगाया जा सके।
पुलिस CCTV से रूट पता कर रही पुलिस इस मामले में ट्रैक तक जाने वाले रास्तों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। जिससे ये पता लगाया जा रहा है कि आशीष और प्रिया घटना से पहले कहां-कहां गए थे। वह किस रास्ते से यहां आए। फिर रेलवे ट्रैक तक कैसे पहुंचे। इस दौरान दोनों सामान्य हालत में थे या उनके बीच कोई झगड़ा होता नजर आया। इस दौरान वह रास्ते में किसी से मिले या नहीं।
कॉल डिटेल्स भी खंगाली जा रही पुलिस के मुताबिक दोनों के मोबाइल की भी जांच की जा रही है। पुलिस उनके फोन से कॉल डिटेल और एक-दूसरे से हुई बातचीत की जानकारी जुटा रही है। जिससे ये पता चले कि उन्होंने आखिरी बार किससे बात की। उनकी आपस में कब बात हुई और किसने किसे कॉल किया था।प्रेम प्रसंग के एंगल से भी जांच पुलिस के मुताबिक उनकी मौत ही हर एंगल से जांच की जा रही है। इसमें दोनों के बीच प्रेम प्रसंग का भी मामला नजर आ रहा है। हालांकि उनके बीच रिश्ते को लेकर परिवार या करीबियों से बातचीत के बाद ही औपचारिक पुष्टि हो सकेगी।