Saturday , October 31 2026
Breaking News

गैंगस्टर जग्गू का करीबी FBI की मोस्ट वांटेंड सूची में:नीतिश पर है मर्डर-हथियार सप्लाई के आरोप, अरेस्ट वारंट हो चुका है जारी

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने उसके करीबी नीतिश कौशल उर्फ ‘लाला’ को अपनी मोस्ट वांटेड सूची में शामिल किया है। नीतिश कौशल पर अमेरिका के कैलिफोर्निया समेत अन्य क्षेत्रों में जग्गू भगवानपुरिया गैंग के लिए अपहरण, हत्या, जबरन वसूली, मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध हथियारों की सप्लाई और अन्य संगठित अपराधों में शामिल होने के आरोप हैं। इससे पहले 25 जून 2026 को यूनाइटेड स्टेट्स डिस्ट्रिक्ट कोर्ट, सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट ऑफ कैलिफोर्निया ने उसके खिलाफ अमेरिका के RICO कानून के तहत संघीय गिरफ्तारी वारंट जारी किया था।

अब नीतिश कौशल के बारे में जानिए

  • जग्गू का नेटवर्क विदेश तक पहुंचाया: नीतिश कौशल को जग्गू भगवानपुरिया ऑर्गनाइज्ड क्राइम ग्रुप (OCG) का करीबी और सक्रिय सहयोगी माना जाता है। जांच एजेंसियों के अनुसार, पंजाब से शुरू हुआ यह गैंग नीतिश कौशल जैसे सदस्यों की मदद से अमेरिका, कनाडा और कई यूरोपीय देशों तक अपना नेटवर्क फैलाने में सफल रहा।

  • अमेरिका में जबरन वसूली के आरोप: आरोप है कि वह अमेरिका में गैंग के लिए जबरन वसूली और लोगों को डराने-धमकाने का काम करता था। कैलिफोर्निया और आसपास के क्षेत्रों में अपहरण, जानलेवा हमलों और हिंसक वारदातों की साजिश रचने तथा उन्हें अंजाम देने के भी आरोप हैं।

  • किन अपराधों के आरोप?: अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, नीतिश कौशल जिस कथित अंतरराष्ट्रीय आपराधिक नेटवर्क से जुड़ा बताया जा रहा है, उस पर कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इनमें हत्या और हत्या की साजिश, जबरन वसूली, मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध हथियारों की तस्करी, मानव तस्करी, मनी लॉन्ड्रिंग और RICO एक्ट के तहत कार्रवाई शामिल है।

  • ‘ऑपरेशन हार्ड बॉल’ के तहत कार्रवाई: अमेरिकी न्याय विभाग, FBI, कनाडा की रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (RCMP) और अन्य सहयोगी एजेंसियां मिलकर ‘ऑपरेशन हार्ड बॉल’ चला रही हैं। इस अभियान का उद्देश्य भारत, अमेरिका, कनाडा और यूरोप समेत कई देशों में सक्रिय अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध नेटवर्क को खत्म करना है।

एफबीआई की चेतावनी

एफबीआई ने नीतिश कौशल को हथियारबंद और बेहद खतरनाक श्रेणी में रखा है। एजेंसी के अनुसार, वह गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल सकता है और फरार रहने का प्रयास कर सकता है।

एफबीआई ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को उसके संबंध में कोई जानकारी मिलती है तो वे खुद कोई कार्रवाई न करें, बल्कि तुरंत संबंधित कानून प्रवर्तन एजेंसियों को इसकी सूचना दें।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

‘भाभी चुम्मेवाली’ के पति-बेटी की पिटाई का मामला:लुधियाना में लड़की ने चाचा-चाची और चचेरे भाई पर कराई FIR, बोलीं-मुझे थप्पड़ मारे, बाल खीचें

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रंजीत कौर उर्फ भाभी चुम्मेवाली के पति …

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले 3 वनडे में भी दिखेगा आकिब नबी का एक्शन, प्रसिद्ध कृष्णा की ली जगह

 स्पोर्ट्स , (PNL) : आकिब नबी, न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी 2 वनडे में तो टीम इंडिया …

जालंधर के करतारपुर में नशा तस्करों का तांडव:कारपेंटर से 15 हजार लूटे, पुलिस शिकायत पर घर पर बरसाए पत्थर, चाचा की तोड़ी बांह

जालंधर , (PNL) : जालंधर के करतारपुर में नशा तस्करों युवकों ने कारपेंटर (बढ़ई) युवक को …

संत निरंजन दास के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट का आरोप:जालंधर में थाने के बाहर प्रदर्शन, पुलिस बोली- अभी तक नहीं मिले ठोस सबूत

जालंधर , (PNL) : जालंधर में डेरा सचखंड बल्लां से जुड़े मामले में बीती रात आदमपुर …

गृह मंत्री अमित शाह आज शाम चंडीगढ़ पहुंचेंगे:कल 258 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन-शिलान्यास; ट्रैफिक रूट बदले

 चंडीगढ़ , (PNL) : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार शाम चंडीगढ़ पहुंचेंगे। उनके दौरे को …

अमृतसर में ट्रक ने 2 साल की बच्ची को कुचला:मां के साथ स्कूटी पर जा रही थी, बैक करते वक्त मारी टक्कर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 2 साल की बच्ची की …

अमृतसर एयरपोर्ट पर 1 नवंबर से डिजीयात्रा का लाइव ट्रायल:ई-चिप पासपोर्ट धारकों को मिलेगी फेस स्कैन एंट्री, बार-बार नहीं दिखाने होंगे दस्तावेज

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में स्थित श्री गुरु राम दास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर …

पंजाबियों को ना सिखाओ… Diljit Dosanjh ने दिल्ली कॉन्सर्ट में कहा, अभिजीत दिपके भी थे शो का हिस्सा

न्यूज डेस्क, (PNL) : दिग्गज पंजाबी सिंगर और इंटरनेशनल स्टार दिलजीत दोसांझ का 30 अक्टूबर 2026 …

जालंधर में टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग:1300 कुर्सियां समेत सामान जला, 20 लाख का नुकसान; मालिक ने जताई रंजिश की आशंका

जालंधर , (PNL) : जालंधर जिले में शाहकोट के नजदीकी गांव नंगल अंबियां में बीती रात …

Lovely Professional University कैंपस में रेप की खबर महज अफवाह…’, SIT जांच में नहीं मिला कोई सबूत, दाखिल होगी क्लोजर रिपोर्ट

 जालंधर , (PNL) : लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) कैम्पस में 26 सितंबर को हुए भारी बवाल …

पंजाब विधानसभा चुनाव : AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, धूरी से लड़ेंगे सीएम भगवंत मान, देखें लिस्ट

 

भारत की टी-20 में न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे बड़ी हार, 260 चेज कर रही टीम 87 रन से हारी

स्पोर्ट्स डेस, (PNL) : टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ 87 रन की हार झेलनी …

लुधियाना में AAP नेता के पटाखा गोदाम में भीषण आग, हादसे में चाचा के जवान बेटे की मौत, पढ़ें

लुधियाना, (PNL) : पंजाब के लुधियाना में शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (AAP) नेता गोल्डी …

बिग ब्रेकिंग : उत्तराखंड में बड़ा हादसा! जोशीमठ-बद्रीनाथ के बीच हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार

बद्रीनाथ, (PNL) : उत्तराखंड के चमोली जिले में जोशीमठ और बद्रीनाथ के बीच एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त …

ब्रेकिंग : लुधियाना में डॉ. अंबेडकर की मूर्ति का शीशा फिर टूटा, महिला हिरासत में, पहले हार डालने पर हुआ था विवाद

लुधियाना, (PNL) : शहर के सलेम टाबरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जालंधर बाईपास …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!