Tuesday , August 11 2026
Breaking News

गुलमर्ग-नत्थाटॉप समेत पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी, उत्तर भारत में बारिश के कारण शुरू हुई ठंड, पढ़ें मौसम अपडेट

न्यूज डेस्क, (PNL) : पर्यटन स्थल गुलमर्ग समेत जम्मू कश्मीर के कई ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई है। वहीं, जम्मू, सांबा, कठुआ, उधमपुर, में रात से ही तेज बारिश का दौर जारी है। बर्फबारी और बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई है, जिसके चलते सर्दी का अहसास बढ़ गया है। इसी के चलते पूरे उत्तर भारत में बारिश पड़ी, जिससे ठंड शुरू हो गई है।

पर्यटन स्थल गुलमर्ग बर्फ की सफेद चादर में ढक गया है। साधना टॉप, जेड गली, राजधान पास, सिंथन टॉप, मर्गन टॉप, पीर की गली, फरकियां टॉप के साथ-साथ पीर पंजाल की पहाड़ियों पर बर्फबारी हुई। इसके अलावा सोनमर्ग, अफरवट और तोसा मैदान में भी हलकी बर्फबारी दर्ज की गई।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को पूरे दिन कश्मीर घाटी के मैदानी और पहाड़ी इलाकों में मौसम का मिजाज ऐसे ही बना रहेगा। उन्होंने बताया कि मैदानी इलाकों में हल्की बारिश जबकि पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी रहेगी। पहाड़ी इलाकों में 5 इंच से अधिक बर्फबारी की संभावना है। हालांकि शनिवार को मौसम में हल्का सुधार आने की संभावना है जोकि 16 नवंबर तक रहेगा।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में घर पर बरसाईं गोलियां, 2 खोल बरामद:कारों के शीशे टूटे, दरवाजा तोड़ने की भी कोशिश; बच्चों के साथ सो रही थी महिला

जालंधर , (PNL) : जालंधर में रंजिश के चलते कुछ युवकों ने एक घर पर गोलियां …

पंजाब में आतंकी साजिश नाकाम, एक आरोपी गिरफ्तार:86-P हैंड ग्रेनेड बरामद, आदमपुर में डेड ड्रॉप लोकेशन से उठाया; विदेशी हैंडलर्स से संपर्क

जालंधर , (PNL) : पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस जालंधर और SBS नगर (नवांशहर) पुलिस ने …

जालंधर के होटल में लुधियाना की युवती की लाश मिली:2 दिन पहले आई, युवक मिलने आता था; रूम से लाल रंग का सूटकेस भी मिला

जालंधर  , (PNL) : जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन के पास स्थित रॉयल होटल में करीब 38 …

तीन जिंदगियां बचाने वाले तैराकी कोच उमेश शर्मा हुए सम्मानित, सन्नी देओल ने दिया शौर्य पुरस्कार

जालंधर, (PNL) : अपनी जान की परवाह किए बिना पानी में डूब रहे तीन लोगों …

पंजाब में कांवड़ियों पर टूटा कहर! तेज रफ्तार कार ने 4 श्रद्धालुओं को कुचला, तीन की मौत

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में सरहिंद-मंडी गोबिंदगढ़ हाईवे पर दर्दनाक सड़क …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!