Monday , August 10 2026
Breaking News

खुद को कनाडा सिटीजन बताकर युवक ने 50 लड़कियों से ठगे 60 लाख रुपए, जालंधर पुलिस ने पकड़ा शातिर ठग, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर है। गोराया पुलिस ने एक ऐसे शातिर ठग को गिरफ्तार किया है, जो खुद को कनाडा सिटीजन बताकर shaadi.com पर अपनी प्रोफाइल डालकर करीब 50 के करीब लड़कियों को ठगी का शिकार बना चुका है।

वह उनके साथ शारीरिक संबंध भी बना जा चुका है। पुलिस ने आरोपी से नकली दस्तावेज, नकली कोविड 19 सर्टिफिकेट सहित अन्य सामान बरामद किया है। आरोपी ने लड़कियों से 60 लाख रुपए की ठगी की है।

गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान हरपाल सिंह पुत्र अंग्रेज सिंह वासी बेला थाना तल्ले वाल जिला बरनाला के रूप में हुई है। वह लड़कियों को अपने अलग-अलग नाम बताता था और उसने shaadi.com पर अपनी प्रोफाइल संदीप सिंह के नाम पर बनाई हुई थी। उसने अब तक 60 लाख रुपए ठगी की है।

उसके पास से वरना कार, दो एप्पल के महंगे मोबाइल फोन व अन्य सामान भी उससे बरामद किया है। जो लड़कियां इसके जाल में आई हैं उनमें से कोई असिस्टेंट मैनेजर कोई नर्स कोई इमीग्रेशन कोई प्रोफेसर तक है।

यह खुद विवाहित है जिसका डायवोर्स केस चल रहा है। इसके अलावा कनाडा का जाली वीजा जो सोशल साइड से इसने निकला हुआ था व कोवि का सर्टिफिकेट, जाली आधार कार्ड पुलिस ने बरामद किया है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब में आतंकी साजिश नाकाम, एक आरोपी गिरफ्तार:86-P हैंड ग्रेनेड बरामद, आदमपुर में डेड ड्रॉप लोकेशन से उठाया; विदेशी हैंडलर्स से संपर्क

जालंधर , (PNL) : पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस जालंधर और SBS नगर (नवांशहर) पुलिस ने …

जालंधर के होटल में लुधियाना की युवती की लाश मिली:2 दिन पहले आई, युवक मिलने आता था; रूम से लाल रंग का सूटकेस भी मिला

जालंधर  , (PNL) : जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन के पास स्थित रॉयल होटल में करीब 38 …

तीन जिंदगियां बचाने वाले तैराकी कोच उमेश शर्मा हुए सम्मानित, सन्नी देओल ने दिया शौर्य पुरस्कार

जालंधर, (PNL) : अपनी जान की परवाह किए बिना पानी में डूब रहे तीन लोगों …

पंजाब में कांवड़ियों पर टूटा कहर! तेज रफ्तार कार ने 4 श्रद्धालुओं को कुचला, तीन की मौत

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में सरहिंद-मंडी गोबिंदगढ़ हाईवे पर दर्दनाक सड़क …

जालंधर वेस्ट में बीजेपी को झटका, लाडी अंगुराल और अश्वनी कुमार साथियों सहित आम आदमी पार्टी में शामिल

जालंधर, (PNL) : आम आदमी पार्टी को जालंधर में उस समय और मजबूती मिली जब …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!