Saturday , November 21 2026
Breaking News

केबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने 264 करोड़ रुपए की 176 एकड़ सरकारी पंचायती ज़मीन छुड़वाई, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने आज मोहाली जिले के माजरी ब्लाक के गाँव फतेहगढ़ की 176 एकड़ पंचायती ज़मीन नाजायज कब्ज़े से मुक्त करवाई है। इस ज़मीन की बाजारी कीमत 264 करोड़ रुपए बनती है। इस ज़मीन पर 9 लोगों ने कब्ज़ा किया हुआ था।

उन्होंने कहा कि सरकारी पंचायती ज़मीनों पर जिन लोगों ने नाजायज कब्ज़ा किया हुआ है, वह अभी भी 31 मई तक ख़ुद ज़मीन से अपना कब्ज़ा छोड़ सकते हैं, ऐसे लोगों के खि़लाफ़ कोई कानूनी कार्यवाही नहीं की जायेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान पहले ही कह चुके हैं कि नाजायज कब्जों से ज़मीनों को मुक्त करवाने के लिए राज्य सरकार पूरी तरह वचनबद्ध है और जिन रसूखवान लोगों ने नियमों को ताक पर रखकर महँगी सरकारी ज़मीनों पर नाजायज कब्ज़े किये हैं, उनको बक्शा नहीं जायेगा।

दूसरे पड़ाव में अब तक 761 एकड़ सरकारी ज़मीन कब्ज़े से मुक्त करवाई जा चुकी है। उन्होंने बताया कि 10 जून तक 6000 एकड़ ज़मीन खाली करवाने का लक्ष्य है। धालीवाल ने कहा कि पिछले साल भी 9030 एकड़ ज़मीन कब्ज़ा मुक्त करवाई गई थी जिसकी औसतन बाजारी कीमत 2709 करोड़ रुपए के करीब बनती है।

उन्होंने लोगों से अपील की है कि ख़ुद आगे आकर सरकारी ज़मीन से नाजायज कब्ज़े छोड़े जाएं जिससे इस ज़मीन से इकट्ठा होता राजस्व पंजाब की भलाई के लिए इस्तेमाल किया जा सके। उन्होंने कहा कि यह ज़मीन किसी की पैतृक जायदाद नहीं है बल्कि यह सभी पंजाब की सांझा ज़मीन है और इस ज़मीन से होती आय सभी राज्य निवासियों के लिए ख़र्च की जानी है। धालीवाल ने कहा कि पिछले साल भी मुख्यमंत्री भगवंत मान की अपील पर 3396 एकड़ ज़मीन लोगों ने ख़ुद छोड़ दी थी। उन्होंने प्रत्येक को यह विनती भी की है कि पंजाब की भलाई के लिए और राज्य को रंगला पंजाब बनाने के लिए नाजायज कब्ज़ाकार ख़ुद आगे आकर यह ज़मीनें पंजाब सरकार के हवाले करें।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

Punjab: चुनाव से पहले CM भगवंत मान का मास्टर स्ट्रोक, 10 लाख जरूरतमंदों तक पहुंचेगा राशन

न्यूज डेस्क, (PNL) : Punjab में 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान …

मोगा के रहने वाले 23 वर्षीय युवक अर्श क्लेर ने कनाडा में इतिहास रच दिया है। वे एबॉट्सफोर्ड स्कूल बोर्ड के उपाध्यक्ष बन गए

मोगा , (PNL) : पंजाब के मोगा निवासी 23 वर्षीय अर्शवीर सिंह उर्फ ​​अर्श क्लेर ने …

चंडीगढ़ में 17 सिंगल यूज प्रोडक्ट बैन, नियम तोड़ने पर सील होगी दुकान… कटेगा बिजली-पानी कनेक्शन

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में सिंगल यूज प्लास्टिक और थर्मोकोल से बने उत्पादों पर पूरी …

परगट सिंह के घर पहुंचे डेरा ब्यास प्रमुख, संगत में उत्साह

जालंधर , (PNL) : डेरा ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों आज जालंधर दौरे के …

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने आप में शामिल हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों को किया सम्मानित

जालंधर, (PNL) : पंजाब के कैबिनेट मंत्री श्री मोहिंदर भगत ने जालंधर वेस्ट के आम …

अमृतपाल सिंह को लाने असम पहुंची पंजाब पुलिस की टीम, इस दिन आएंगे अमृतसर; दादी के अंतिम संस्कार में होंगे शामिल

न्यूज डेस्क (PNL): खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह को उनकी दादी के अंतिम संस्कार …

चन्नी के कार्यक्रम में पहुंचे राजा वड़िंग, मंच पर सचिन पायलट-परगट सिंह भी रहे मौजूद, बोले-फूट दिखाना हमारी स्ट्रेटर्जी

खन्ना, (PNL) : पंजाब कांग्रेस में नेताओं के बीच चल रही सियासी गतिविधियों के बीच …

राधा स्वामी डेरे के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से नितिन कोहली और विनीत धीर ने की मुलाकात

जालंधर, (PNL) : आम आदमी पार्टी के जनरल सेक्रेटरी एवं हलका इंचार्ज नितिन कोहली और …

CM भगवंत मान बोले- दिल्ली के प्रदूषण में पंजाब का हाथ नहीं, बस बदनाम किया गया

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दिल्ली प्रदूषण के सवाल पर …

हाईकाेर्ट ने पंजाब PCS मेन्स रिजल्ट पर लगाई रोक, कैंडिडेट्स की याचिका पर कोर्ट का फैसला

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने कैंडिडेट्स की तरफ से दायर …

अमृतसर में पुलिस-BSF की बड़ी कार्रवाई: 17.638 किलो हेरोइन और अवैध हथियार किए बरामद

अमृतसर , (PNL) : पंजाब में नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस और सीमा सुरक्षा …

अमृतपाल की दादी के अंतिम संस्कार से पहले पुलिस को अलर्ट किया गया, एसएसपी जल्लुपुर खेड़ा गांव पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया

अमृतपाल , (PNL) : खदूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह की दादी चरण कौर के अंतिम …

8वां वेतन आयोग: सेना में बड़े बदलाव की तैयारी… खत्म होगी ब्रिगेडियर रैंक, रिटायरमेंट उम्र भी बढ़ाने का प्रस्ताव!

न्यूज डेस्क, (PNL) : सेना में अधिकारियों के प्रमोशन सिस्टम और कैडर स्ट्रक्चर में बड़े बदलाव …

Patiala: भाखरा नहर पर बना पुल ढह गया, नहर में 2 ट्रक फंस गए; किसी के हताहत होने की खबर नहीं है

पटियाला , (PNL) : आज सुबह पटियाला-संगरूर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक हादसा हुआ, जहां पासियाना गांव …

चन्नी को अपने ईडी मामलों की चिंता करनी चाहिए – प्रीनीत कौर ने कप्तान की कांग्रेस में वापसी पर बात की, बार-बार अपना फैसला नहीं बदलेंगी

पटियाला , (PNL) : पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के इस बयान पर कि कैप्टन अमरिंदर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!