Warning: opendir(/home/j50hdn97w0wq/public_html/wp-content/mu-plugins): Failed to open directory: Permission denied in /home/j50hdn97w0wq/public_html/wp-includes/load.php on line 981
केबिनेट मंत्रियों की मौजूदगी में बलकार सिंह ने स्थानीय निकाय और संसदीय मामलों के मंत्री के तौर पर कार्यभार संभाला, पढ़ें - punjabnewslive
Sunday , June 21 2026

केबिनेट मंत्रियों की मौजूदगी में बलकार सिंह ने स्थानीय निकाय और संसदीय मामलों के मंत्री के तौर पर कार्यभार संभाला, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : बलकार सिंह ने आज पंजाब सिविल सचिवालय में केबिनेट मंत्रियों श्री अमन अरोड़ा, श्री ब्रह्म शंकर जिम्पा और स. हरभजन सिंह ई.टी.ओ और विधायकों की हाज़िरी में स्थानीय निकाय और संसदीय मामले विभाग के केबिनेट मंत्री के तौर पर कार्यभार संभाल लिया है।

इस दौरान केबिनेट मंत्री स. बलकार सिंह ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो श्री अरविन्द केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री स. भगवंत मान का नयी ज़िम्मेदारी सौंपने के लिए धन्यवाद किया और भरोसा दिलाया कि वह सौंपी गई ज़िम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे।

नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री ने कहा, ‘‘राज्य के लोगों की सेवा करने का मौका मिलना गर्व की बात है और मैं पंजाबियों को भरोसा दिलाता हूं कि उनको अति-आधुनिक प्राथमिक सुविधाएं प्रदान करूँगा।‘‘ उन्होंने कहा कि हम आम लोग हैं और आम लोगों की मुश्किलों को अच्छी तरह समझते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार हमारे राज्य को ‘रंगला पंजाब‘ बनाने के लिए पहले दिन से ही पूरी दृढ़ता के साथ अथक मेहनत कर रही है और मुख्यमंत्री निश्चित रूप से राज्य को विकास की राह पर ले जाएंगे।

इस मौके पर पहुँचे केबिनेट मंत्रियों ने आशा जताई कि स. बलकार सिंह की मेहनत, कुशलता और दूरदर्शी विचार पंजाब राज्य और पंजाबियों का विकास होगा। इस मौके पर नवनियुक्त मंत्री के पारिवारिक सदस्य, विभाग के सीनियर अधिकारी और बड़ी संख्या में गणमान्य उपस्थित थे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना में गारमेंट सप्लायर से दिनदहाड़े लूट:बदमाशों ने सोने की चेन-कैश छीना; एलिवेटेड फ्लाईओवर पर बंदूक दिखाकर वारदात

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!