Monday , August 10 2026
Breaking News

कबड्डी खिलाड़ी संदीप नंगल अंबिया मर्डर केस में पुलिस ने इस गैंगस्टर को किया गिरफ्तार, 20 गोलियां मारकर किया था कत्ल, पढ़ें पूरी खबर

जालंधर, (PNL) : इंटरनेशनल कबड्डी खिलाड़ी संदीप नंगल अंबिया हत्याकांड में पुलिस ने एक और गैंगस्टर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान अमृतसर के गोल्डन गेट स्थित प्रीतम एन्क्लेव के रहने वाले स्वर्णदीप सिंह के रूप में हुई है। आरोपी अंबिया की हत्या के बाद से ही फरार चल रहा था और अदालत ने उसे कत्ल के 6 महीने बाद भगोड़ा घोषित कर दिया था। अब पुलिस ने अमृतसर के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कबड्डी खिलाड़ी संदीप नंगल अंबिया की 14 मार्च 2022 को नकोदर के गांव मल्लियां में 5 हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। वारदात शाम 6 बजे के करीब उस समय हुई थी, जब संदीप गांव में चल रहे टूर्नामेंट में पहुंचे थे। स्टेडियम में सरेआम मैच के बीच हुई अंधाधुंध फायरिंग के कारण अफरा-तफरी मच गई थी। हमलावर एक सफेद रंग की कार में सवार होकर आए थे। उन्होंने करीब 20 राउंड फायर संदीप पर दागे। उसे मुंह से लेकर सीने तक गोलियां मारी थीं।

लॉरेंस गैंग से जुड़े गैंगस्टर फतेह ने कबूल किया था कि उसने कनाडा में बैठे सनोवर ढिल्लों के कहने पर अमित डागर, कौशल चौधरी, जगजीत सिंह, लक्की पटियाल और सुक्खा दुनेके के साथ मिलकर शूटरों का इंतजाम किया था।

दुनेके के कहने पर सिमरनजीत उर्फ ​​जुझार ने अमृतसर के प्रीतम एन्क्लेव में रिश्तेदार स्वर्ण सिंह के घर शूटरों को ठिकाना मुहैया कराया। पुलिस ने स्वर्ण के घर से 18 जिंदा कारतूस और 12 बोर राइफल बरामद की थी। स्वर्ण सिंह को भी मामले में नामजद किया था।

संदीप ने सनोवर ढिल्लों का कहना नहीं माना तो करवा दिया मर्डर

सनोवर ढिल्लों ने नेशनल कबड्डी फेडरेशन ऑफ ओंटारियो का गठन किया था। उसने खिलाड़ियों को अपने इस फेडरेशन में शामिल होने को कहा, लेकिन ज्यादातर बड़े खिलाड़ी ‘मेजर लीग कबड्डी’ से जुड़े थे, इसका प्रबंधन संदीप नंगल देखता था। सनोवर ने अपनी लीग के लिए संदीप को भी आमंत्रित किया, लेकिन संदीप ने मना कर दिया था।

पूछताछ में फतेह ने बताया था कि सनोवर ने फेडरेशन में शामिल होने के लिए कुछ खिलाड़ियों पर दबाव भी बनाया, लेकिन कोई तैयार नहीं हुआ। इसके चलते ढिल्लों का फेडरेशन फेल हो गया। फेडरेशन फेल होना सनोवर को बर्दाश्त नहीं हुआ। उसने इसी रंजिश में जगजीत गांधी और सुखविंदर सुक्खा के साथ मिलकर संदीप अंबिया की हत्या की साजिश रची।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर : 95 लाख की लागत से संवरेगी पुलिस लाइन की सड़कें, नितिन कोहली ने किया उद्घाटन

जालंधर, (PNL) : सेंट्रल हलका इंचार्ज नितिन कोहली ने पुलिस लाइन में नई सड़कों के …

पंजाब पुलिस के ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान ने संगठित अपराध के विरुद्ध निरंतर कार्रवाई के 200 दिन पूरे किए ; 1.09 लाख से अधिक छापेमारियाँ कीं, 1,532 घोषित अपराधी गिरफ़्तार किए

मोहाली, (PNL) : पंजाब पुलिस का प्रमुख एंटी-गैंगस्टर अभियान ‘गैंगस्टरां ते वार’ संगठित अपराध के …

मोहाली से ‘हमारे राम’ नाट्य मंचन का आगाज, पंजाब में 41 शो कराएगी भगवंत मान सरकार

मोहाली, (PNL) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान शुक्रवार को मोहाली में प्रसिद्ध नाटक …

सरकार बनी तो पंजाब में रेत मिलेगी फ्री, कांग्रेस की पहली गारंटी, वड़िंग ने किया ऐलान, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL): पंजाब कांग्रेस ने 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले आम लोगों के लिए …

बड़ी खबर : पूर्व CM बेअंत सिंह की हत्या के दोषी जगतार सिंह हवारा की रिहाई को लेकर भगवंत मान ने गवर्नर को लिखा पत्र, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जगतार सिंह हवारा को पैरोल देने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!