Monday , August 31 2026
Breaking News

कपूरथला जेल में गैंगवार, लोहे की रॉड से सो रहे कैदियों पर हमला, एक की मौत

कपूरथला, (PNL) : पंजाब के कपूरथला की मॉडर्न जेल में गुरुवार को कैदियों के बीच गैंगवार हो गई। हमले में घायल एक कैदी की अमृतसर अस्पताल में मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार सुबह आठ बजे पुरानी रंजिश में करीब 40-50 कैदी बेरकों में सो रहे कैदियों पर टूट पड़े। उन्होंने सो रहे कैदियों पर लोहे की रॉड से हमला किया। मारपीट में कैदी सिमरनजीत सिंह, अमनप्रीत सिंह, वरिंदर सिंह और सुरिंदर सिंह को चोट आई।

सभी को कपूरथला सिविल अस्पताल लाया गया जहां से सिमरनजीत को गंभीर हालत में अमृतसर रेफर कर दिया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार वहां सिमरनजीत की मौत हो गई।  वहीं बाकी तीनों कैदी सिविल अस्पताल में ही भर्ती हैं। अस्पताल के ड्यूटी डॉक्टर विवेक ने बताया कि तीनों कैदियों की हालत स्थिर है।

सो रहे कैदियों पर किया था हमला

सिविल अस्पताल में भर्ती जख्मी कैदियों ने बताया कि वह अपनी बैरकों में सो रहे थे कि अचानक कुछ कैदियों ने उन पर लोहे की राडों से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर जख्मी हो गए। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते ये हमला किया गया है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मोहाली में युवक-युवती पर चली गोलियां:एक की हालत गंभीर, जन्मदिन पार्टी मना रहे थे; मौके से मिले खाली खोल

मोहाली , (PNL) : मोहाली में एक युवक और युवती फायरिंग हुई। सूचना मिलते ही पुलिस …

BJP ने शेयर किया पंजाब CM मान को थप्पड़ मारने वाला AI वीडियो, AAP भड़की, सियासी घमासान तेज

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब में BJP ने सीएम भगवंत मान का एक AI जेनरेटेड वीडियो …

चंडीगढ़ PU में चुनाव, छात्रों और पुलिस में झड़प:नारेबाजी करने वालों को उठाया; स्टूडेंट्स ने लात मारकर लॉ डिपार्टमेंट का दरवाजा खोला

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) और उससे जुड़े चंडीगढ़ के 8 कॉलेजों में सुबह …

जालंधर में हुक्का बार पर पुलिस की रेड:₹10.71 लाख कैश और अवैध शराब मिली, गहने भी जब्त; तस्कर गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष …

जालंधर कंपनी की बस फगवाड़ा से चोरी:स्टैंड के अंदर से ले गया चोर, नंगे पैर पीछे दौड़ा ड्राइवर; CCTV खंगाल रही पुलिस

जालंधर , (PNL) : जालंधर से सटे कपूरथला के फगवाड़ा में स्टैंड से एक चोर बस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!