Saturday , October 31 2026
Breaking News

कनाडा में फंसे 700 स्टूडेंट्स के लिए मान सरकार ने किया नया ऐलान, बच्चों को देंगे ये सुविधा, मंत्री धालीवाल ने मीटिंग में लिया फैसला

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के एनआरआई मामलों के मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार कनाडा से जबरन वतन वापसी का सामना कर रहे 700 के करीब विद्यार्थियों को मुफ़्त कानूनी सहायता देगी। इन विद्यार्थियों में ज़्यादातर पंजाब से सम्बन्धित हैं और उनको कैनेडा में इमीग्रेशन कानूनों के माहिर वकीलों द्वारा सहायता दिलाई जायेगी। इसके साथ ही धालीवाल ने इन विद्यार्थियों का मसला हल करने के लिए कैनेडा के पंजाबी मूल के सभी एम. पीज़ को भी चिट्ठी लिखी है जिससे बच्चों का भविष्य सुरक्षित किया जा सके।

स्थानीय पंजाब भवन में एन. आर. आई विभाग के साथ जुड़े पूरे पंजाब के सिवल और पुलिस अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय मीटिंग की अध्यक्षता करते हुये कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि यह आम देखने में आया है कि ठग ट्रैवल एजेंटों के चंगुल में बहुत से पंजाबी फंस जाते हैं। बहुत से लोग जहाँ विदेशों में परेशान होते हैं वहीं कईयों का लाखों रुपया भी ख़राब हो जाता है। उन्होंने सभी डिप्टी कमीशनरों और एस. एस. पीज़ को हिदायत की कि ट्रैवल एजेंटों और इमीग्रेशन एजेंसियों के कागज़ों की पड़ताल करके 10 जुलाई तक रिपोर्ट भेजी जाये। उन्होंने इस बात पर चिंता अभिव्यक्ति की कि बहुत से ट्रैवल एजेंट ग़ैर कानूनी तरीके से इमीग्रेशन का काम कर रहे हैं।

धालीवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने व्यवस्था को सुधारने के लिए स्पष्ट निर्देश दिए हुए हैं। उन्होंने कहा कि यदि व्यवस्था पारदर्शी और साफ़- सुथरा होगी तो चोरी-चकारी और जालसाज़ी की गुंजाईश बिल्कुल कम होगी। उन्होंने कहा कि ठग और जाली ट्रैवल एजेंटों/ इम्मीग्रेशन एजेंसियों के खि़लाफ़ जल्द पंजाब में विशेष मुहिम चलाई जायेगी जिससे कोई भी व्यक्ति मानवीय समगलिंग में शामिल न हो सके।

धालीवाल ने यह भी कहा कि पिछले 10 सालों में यदि किसी प्रवासी पंजाबी को गलत मामले में जानबुझ कर फसाया गया है या झूठे पर्चे दर्जे किये गए हैं तो उनके ध्यान में लाया जाये। ऐसे मामलों की पड़ताल करवा के पीड़ित पक्ष को इन्साफ दिलाया जायेगा।

एक निवेकली पहल करते हुये इस बार एन. आर. आई मिलनी पहली बार पंजाब के उन गाँवों में करवाई जाएंगी जिन गाँवों के प्रवासियों ने अपने गाँवों में अच्छे कार्य किये हैं या जिन प्रवासियों ने पंजाब का नाम राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमकाया है। धालीवाल ने बताया कि 15 जुलाई से 30 अगस्त तक ज़िला स्तर पर होने वाली एन. आर. आई मिलनीयों के लिए प्रवासी पंजाबियों को अपनी समस्याएँ लेकर आने के लिए खुला न्योता दिया जा रहा है और कोशिश की जायेगी कि हरेक प्रवासी पंजाबी की मुश्किलों का मौके पर ही हल निकाला जाये।

उन्होंने पुलिस और सिवल अधिकारियों को सख़्त शब्दों में कहा कि प्रवासी पंजाबियों की जिन शिकायतों का हल अभी तक नहीं किया गया उनका निपटारा हर हालत में 30 जून तक कर दिया जाये। इससे पहले करवाई गई एन. आर. आई मिलनीयों में कुल 609 शिकायतें आईं थीं जिनमें से 522 का निपटारा किया जा चुका जबकि 87 शिकायतें बाकी हैं।

कुलदीप सिंह धालीवाल ने यह भी बताया कि प्रवासी पंजाबियों की हर तरह की समस्याओं और शिकायतों का निपटारा करने के लिए 30 सितम्बर तक नयी एन. आर. आई नीति लाने की योजना है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की तरफ से राज्य को रंगला पंजाब बनाने के लिए सपने को पूरा करने में प्रवासी पंजाबियों के योगदान को अनदेखा नहीं किया जा सकता। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान एन. आर. आई विभाग की नयी और ज़्यादा सुविधाओं वाली वैबसाईट का भी जल्द ही शुभारंभ करेंगे।

मीटिंग में एन. आर. आई. विभाग के प्रमुख सचिव दलीप कुमार, सचिव कमल प्रीत बराड़, जालंधर डिविज़न के कमिशनर-कम-चेयरपर्सन एन. आर. आई सभा जालंधर गुरप्रीत कौर सपरा, ए. डी. जी. पी. एन. आर. आई विंग प्रवीण के. सिन्हा और समूह जिलों के नोडल अधिकारी उपस्थित थे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

‘भाभी चुम्मेवाली’ के पति-बेटी की पिटाई का मामला:लुधियाना में लड़की ने चाचा-चाची और चचेरे भाई पर कराई FIR, बोलीं-मुझे थप्पड़ मारे, बाल खीचें

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रंजीत कौर उर्फ भाभी चुम्मेवाली के पति …

जालंधर के करतारपुर में नशा तस्करों का तांडव:कारपेंटर से 15 हजार लूटे, पुलिस शिकायत पर घर पर बरसाए पत्थर, चाचा की तोड़ी बांह

जालंधर , (PNL) : जालंधर के करतारपुर में नशा तस्करों युवकों ने कारपेंटर (बढ़ई) युवक को …

संत निरंजन दास के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट का आरोप:जालंधर में थाने के बाहर प्रदर्शन, पुलिस बोली- अभी तक नहीं मिले ठोस सबूत

जालंधर , (PNL) : जालंधर में डेरा सचखंड बल्लां से जुड़े मामले में बीती रात आदमपुर …

गृह मंत्री अमित शाह आज शाम चंडीगढ़ पहुंचेंगे:कल 258 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन-शिलान्यास; ट्रैफिक रूट बदले

 चंडीगढ़ , (PNL) : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार शाम चंडीगढ़ पहुंचेंगे। उनके दौरे को …

अमृतसर में ट्रक ने 2 साल की बच्ची को कुचला:मां के साथ स्कूटी पर जा रही थी, बैक करते वक्त मारी टक्कर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 2 साल की बच्ची की …

अमृतसर एयरपोर्ट पर 1 नवंबर से डिजीयात्रा का लाइव ट्रायल:ई-चिप पासपोर्ट धारकों को मिलेगी फेस स्कैन एंट्री, बार-बार नहीं दिखाने होंगे दस्तावेज

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में स्थित श्री गुरु राम दास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर …

पंजाबियों को ना सिखाओ… Diljit Dosanjh ने दिल्ली कॉन्सर्ट में कहा, अभिजीत दिपके भी थे शो का हिस्सा

न्यूज डेस्क, (PNL) : दिग्गज पंजाबी सिंगर और इंटरनेशनल स्टार दिलजीत दोसांझ का 30 अक्टूबर 2026 …

जालंधर में टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग:1300 कुर्सियां समेत सामान जला, 20 लाख का नुकसान; मालिक ने जताई रंजिश की आशंका

जालंधर , (PNL) : जालंधर जिले में शाहकोट के नजदीकी गांव नंगल अंबियां में बीती रात …

Lovely Professional University कैंपस में रेप की खबर महज अफवाह…’, SIT जांच में नहीं मिला कोई सबूत, दाखिल होगी क्लोजर रिपोर्ट

 जालंधर , (PNL) : लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) कैम्पस में 26 सितंबर को हुए भारी बवाल …

पंजाब विधानसभा चुनाव : AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, धूरी से लड़ेंगे सीएम भगवंत मान, देखें लिस्ट

 

भारत की टी-20 में न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे बड़ी हार, 260 चेज कर रही टीम 87 रन से हारी

स्पोर्ट्स डेस, (PNL) : टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ 87 रन की हार झेलनी …

लुधियाना में AAP नेता के पटाखा गोदाम में भीषण आग, हादसे में चाचा के जवान बेटे की मौत, पढ़ें

लुधियाना, (PNL) : पंजाब के लुधियाना में शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (AAP) नेता गोल्डी …

बिग ब्रेकिंग : उत्तराखंड में बड़ा हादसा! जोशीमठ-बद्रीनाथ के बीच हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार

बद्रीनाथ, (PNL) : उत्तराखंड के चमोली जिले में जोशीमठ और बद्रीनाथ के बीच एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त …

ब्रेकिंग : लुधियाना में डॉ. अंबेडकर की मूर्ति का शीशा फिर टूटा, महिला हिरासत में, पहले हार डालने पर हुआ था विवाद

लुधियाना, (PNL) : शहर के सलेम टाबरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जालंधर बाईपास …

जालंधर के भाजपा नेता पंकज जुल्का को मिली बड़ी जिम्मेदारी, पंजाब युवा मोर्चा में मिला ये पद, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : भारतीय जनता पार्टी ने जालंधर के युवा भाजपा नेता पंकज जुल्का को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!