Sunday , September 20 2026
Breaking News

ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में समुंद्र में डूबने से भारतीय युवक की मौत, पांच महीने पहले मिली थी पीऑर, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : इस समय की दुखद खबर ऑस्ट्रेलिया से आ रही है। मेलबर्न के एक बीच पर दोस्तों के साथ घूमने गए भारतीय युवक की समुंद्र में डूबने से मौत हो गई है। मृतक साहिल हरियाणा के करनाल (गांव कैमला) का रहने वाला था। साहिल 12 जनवरी को अपने दोस्तों के साथ विक्टोरिया के किलकुंडा बीच पर गया था।

वहां पर इंज्वाय करने के बाद सभी लोग घर लौटने वाले थे। तभी उनका चश्मा पानी में गिर गया, जैसे ही उन्होंने नीचे झुककर चश्मा उठाने की कोशिश की तो पानी की एक तेज़ लहर आई और साहिल को समुद्र की गहराई में खींच ले गई। दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। कोहरा और अंधेरा इतना घना था कि साहिल दिखाई नहीं दे रहा था।

कुछ घंटों बाद उसका शव बैस तट से बरामद किया गया। त्रासदी यह थी कि साहिल की पत्नी अनु (28), जिसकी साहिल से शादी को चार साल हो गए थे, बीमार होने के कारण उस शाम उसके साथ नहीं जा सकी।

साहिल के दोस्त गौरव के मुताबिक उसे 5 महीने पहले ही परमानेंट रेजीडेंसी (पीआर) मिली थी। साल 2020 में उनकी शादी पानीपत के गुढ़ा गांव की अनु से हुई थी। शादी के बाद वह कोविड के कारण ऑस्ट्रेलिया नहीं आ सकीं, लेकिन 2022 में साहिल अनु को अपने साथ ऑस्ट्रेलिया ले आए और तीन महीने पहले ही उन्होंने अपना घर खरीदा। कैबिनेट  बनाने का काम करने वाले साहिल भारत में अपने घर का ज्यादातर खर्च खुद ही उठाते थे।

अन्नू की हालत ठीक न देखकर उसके दोस्तों ने उसके लिए अगले दिन का भारत का टिकट खरीदा और उसे अपने साथ ले गए। लेकिन अब साहिल के शव को घर ले जाने और परिवार को थोड़ी आर्थिक मदद करने के लिए एक डोनेशन पेज (कमेंट सेक्शन में) शुरू किया गया है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू को लुधियाना पुलिस ने हिरासत में लिया, CM मान को गिफ्ट करने जा रहे थे शराब

लुधियाना  , (PNL) : पंजाब में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसको लेकर सूबे की सियासत गरमा …

सऊदी अरब पर हमले बर्दाश्त नहीं… हूती विद्रोहियों को भारत का कड़ा मैसेज, पाकिस्तान भी बोला- खाड़ी देश की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाएंगे

न्यूज डेस्क, (PNL) : हूती विद्रोहियों के सऊदी अरब पर किए हालिया हमलों से दुनिया …

जालंधर- कोठी में महिला को बंधक बनाकर लूटा:हाथ-मुंह बांधे, CCTV में 7 लुटेरे लाठी-डंडे लेकर आते दिखे, ₹5 लाख कैश-22 तोले सोना लूटने का दावा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में देर रात लुटेरों ने एक कोठी में घुसकर महिला को …

अमृतसर में पुरानी रंजिश में बुजुर्ग महिला की हत्या:सिर पर ईंटों से हमला,केस में गवाह थी मृतक, पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के वेरपाल थाना क्षेत्र के पंडोरी गांव में पुरानी रंजिश के …

नकोदर में पिता ने अपने बेटे को किया किडनैप:पुलिस को झूठी कहानी बताई, कार सहित युवक किया बरामद, 3 लोग गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नकोदर में एक पिता ने अपने ही बेटे को खुद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!