Sunday , November 1 2026
Breaking News

अमृतसर में Black dog जैसे कई ब्रांड की स्कॉच व्हिस्की बनाने वाली नकली फैक्टरी पकड़ी, दो गिरफ्तार

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के वित्त, योजना, आबकारी और कराधान मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने आज यहाँ अमृतसर जिले में स्कॉच व्हिस्की के अवैध ढंग से निर्माण और बिक्री किये जाने सम्बन्धी ख़ुफ़िया जानकारी मिलने पर आबकारी और कराधान विभाग द्वारा 6 और 7 सितम्बर की बीच का रात को जिले में एक अहम ऑपरेशन किया गया जिस दौरान इस धंधे में शामिल मुख्य मुलजिम राजवीर सिंह और उसके साथी शिवम् को गिरफ़्तार किया गया और अवैध ढंग से तैयार की स्कॉच व्हिस्की की 10 पेटियाँ ज़ब्त की गई। उन्होंने कहा कि इस आपरेशन दूसरों के लिए भी स्पष्ट इशारा है कि इस अवैध धंधे में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जायेगा और शराब की ढुलाई पर विभाग द्वारा पैनी नज़र रखी जा रही है।

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये आबकारी और कराधान मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि विभाग को अपने ख़ुफ़िया नैटवर्क के द्वारा अमृतसर जिले और इसके आसपास स्कॉच व्हिस्की ख़ास तौर पर एक ब्रांड के अवैध उत्पादन और बिक्री सम्बन्धी सूचनाएं प्राप्त हुयी थीं। उन्होंने कहा कि इन सूचनाओं पर तेज़ी से कार्रवाई करते हुए वित्त कमिश्नर कराधान विकास प्रताप और आबकारी कमिश्नर वरुण रूज़म की सीधी निगरानी अधीन विभाग के स्पेशल आपरेशन ग्रुप (एस. ओ. जी) ने इन अवैध गतिविधियों में शामिल शक्की व्यक्तियों और क्षेत्रों की व्यापक निगरानी और पड़ताल की।

अन्य विवरणों का खुलासा करते हुए स. चीमा ने बताया कि एस. ओ. जी ने सफलतापूर्वक एक ट्रैप आपरेशन को अंजाम दिया जिस दौरान मुख्य मुलजिम राजवीर सिंह को 10 पेटियाँ अवैध बोतलों स्कॉच व्हिस्की समेत गिरफ़्तार किया गया। उन्होंने बताया कि मुलजिम को अमृतसर ग्रामीण पुलिस के हवाले कर दिया गया और आगे पूछताछ के दौरान उसने अपने दो साथियों शिवम् और जसपाल की शमूलियत का खुलासा किया जो खासा, अमृतसर में स्थित खासा डिस्टिलरी और बोटलिंग प्लांट से शराब बनाने के लिए ज़रुरी कच्चे माल की सप्लाई करते थे।


स. चीमा ने आगे बताया कि एस. ओ. जी ने गिरफ़्तार व्यक्ति की तरफ से दी गई सूचना के आधार पर उस जगह की शिनाखत की जहाँ नाजायज शराब तैयार की जा रही थी और उसी रात खासा डिस्टिलरी पर छापा मार कर एक अन्य मुलजिम शिवम् जोकि डिस्टिलरी का मुलाज़िम था, को गिरफ़्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि जांच करने पर पता लगा है कि शिवम् ने प्लांट से खाली बोतलें, ढक्कन, लेबल और स्कॉच व्हिस्की के तैयार मिश्रण की चोरी में मदद करके इन अवैध गतिविधियों में अहम भूमिका निभाई।

स. चीमा ने कहा कि दोषी व्यक्तियों ने अपने ढंगों के बारे विस्तृत जानकारी प्रदान की है कि कैसे वह अवैध स्कॉच व्हिस्की चोरी करने और बनाने में कामयाब हुए। उन्होंने कहा कि मुलजिमों के खि़लाफ़ आई. पी. सी की धारा 420, 379, 120 बी और आबकारी एक्ट की अन्य धाराओं के अंतर्गत एक एफ. आई. आर घरिंडा पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई है और इस मामले से सम्बन्धित सभी पहलूओं का पर्दाफाश करने के लिए विभाग द्वारा मामले की तह तक जांच की जा रही है।

ऐसी अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों को सख़्त चेतावनी देते हुये स. हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि इस अवैध कार्रवाई के सभी पहलूओं की बारीकी से जांच के उपरांत इसमें शामिल सभी व्यक्तियों के विरुद्ध बनती कानूनी कार्रवाई की जायेगी। आबकारी और कराधान मंत्री ने कहा कि अवैध शराब का उत्पादन जन सुरक्षा के लिए एक बड़ा ख़तरा है और इसके नतीजे के तौर पर सरकार को भारी वित्तीय नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के लोगों की सेहत और सुरक्षा यकीनी बनाने के साथ-साथ सरकारी राजस्व को नुकसान पहुँचाने वालों के विरुद्ध सख़्त कार्रवाई के लिए वचनबद्ध है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

‘भाभी चुम्मेवाली’ के पति-बेटी की पिटाई का मामला:लुधियाना में लड़की ने चाचा-चाची और चचेरे भाई पर कराई FIR, बोलीं-मुझे थप्पड़ मारे, बाल खीचें

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रंजीत कौर उर्फ भाभी चुम्मेवाली के पति …

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले 3 वनडे में भी दिखेगा आकिब नबी का एक्शन, प्रसिद्ध कृष्णा की ली जगह

 स्पोर्ट्स , (PNL) : आकिब नबी, न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी 2 वनडे में तो टीम इंडिया …

जालंधर के करतारपुर में नशा तस्करों का तांडव:कारपेंटर से 15 हजार लूटे, पुलिस शिकायत पर घर पर बरसाए पत्थर, चाचा की तोड़ी बांह

जालंधर , (PNL) : जालंधर के करतारपुर में नशा तस्करों युवकों ने कारपेंटर (बढ़ई) युवक को …

संत निरंजन दास के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट का आरोप:जालंधर में थाने के बाहर प्रदर्शन, पुलिस बोली- अभी तक नहीं मिले ठोस सबूत

जालंधर , (PNL) : जालंधर में डेरा सचखंड बल्लां से जुड़े मामले में बीती रात आदमपुर …

गृह मंत्री अमित शाह आज शाम चंडीगढ़ पहुंचेंगे:कल 258 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन-शिलान्यास; ट्रैफिक रूट बदले

 चंडीगढ़ , (PNL) : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार शाम चंडीगढ़ पहुंचेंगे। उनके दौरे को …

अमृतसर में ट्रक ने 2 साल की बच्ची को कुचला:मां के साथ स्कूटी पर जा रही थी, बैक करते वक्त मारी टक्कर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 2 साल की बच्ची की …

अमृतसर एयरपोर्ट पर 1 नवंबर से डिजीयात्रा का लाइव ट्रायल:ई-चिप पासपोर्ट धारकों को मिलेगी फेस स्कैन एंट्री, बार-बार नहीं दिखाने होंगे दस्तावेज

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में स्थित श्री गुरु राम दास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर …

पंजाबियों को ना सिखाओ… Diljit Dosanjh ने दिल्ली कॉन्सर्ट में कहा, अभिजीत दिपके भी थे शो का हिस्सा

न्यूज डेस्क, (PNL) : दिग्गज पंजाबी सिंगर और इंटरनेशनल स्टार दिलजीत दोसांझ का 30 अक्टूबर 2026 …

जालंधर में टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग:1300 कुर्सियां समेत सामान जला, 20 लाख का नुकसान; मालिक ने जताई रंजिश की आशंका

जालंधर , (PNL) : जालंधर जिले में शाहकोट के नजदीकी गांव नंगल अंबियां में बीती रात …

Lovely Professional University कैंपस में रेप की खबर महज अफवाह…’, SIT जांच में नहीं मिला कोई सबूत, दाखिल होगी क्लोजर रिपोर्ट

 जालंधर , (PNL) : लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) कैम्पस में 26 सितंबर को हुए भारी बवाल …

पंजाब विधानसभा चुनाव : AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, धूरी से लड़ेंगे सीएम भगवंत मान, देखें लिस्ट

 

भारत की टी-20 में न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे बड़ी हार, 260 चेज कर रही टीम 87 रन से हारी

स्पोर्ट्स डेस, (PNL) : टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ 87 रन की हार झेलनी …

लुधियाना में AAP नेता के पटाखा गोदाम में भीषण आग, हादसे में चाचा के जवान बेटे की मौत, पढ़ें

लुधियाना, (PNL) : पंजाब के लुधियाना में शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (AAP) नेता गोल्डी …

बिग ब्रेकिंग : उत्तराखंड में बड़ा हादसा! जोशीमठ-बद्रीनाथ के बीच हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार

बद्रीनाथ, (PNL) : उत्तराखंड के चमोली जिले में जोशीमठ और बद्रीनाथ के बीच एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त …

ब्रेकिंग : लुधियाना में डॉ. अंबेडकर की मूर्ति का शीशा फिर टूटा, महिला हिरासत में, पहले हार डालने पर हुआ था विवाद

लुधियाना, (PNL) : शहर के सलेम टाबरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जालंधर बाईपास …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!